देश

अभिनेता प्रकाश राज ने Chandrayaan-3 का उड़ाया मजाक, सोशल मीडिया पर लोगों ने लगा दी क्लास

Prakash RAJ On Chandrayaan-3: अभिनेता प्रकाश राज फिर से विवादों में हैं. उन्होंने भारतीय मून मिशन चंद्रयान-3 (Indian Moon Mission Chandrayan-3) को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है. उनकी टिप्पणी से काफी संख्या में लोग आहत हुए हैं और उन्हें खरी-खोटी सुना रहे हैं. रविवार को प्रकाश राज ने एक्स (Tiwtter) पर एक कार्टून शेयर किया. इसमें लुंगी पहना एक शख्स हवा में चाय को उछाल रहा है. इस तस्वीर के नीचे कैप्शन में उन्होंने लिखा, “ब्रेकिंग न्यूज: चांद से विक्रम लैंडर द्वारा भेजी गई पहली तस्वीर…”

एक्स पर छिड़ी बहस

उनके इस ट्वीट पर घमासान छिड़ना लाजमी था. अभिनेता के इस ट्वीट पर सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई. लोगों ने एक्टर की चौतरफा आलोचना शुरू कर दी और माफी तक मांगने को कहा. लोगों ने आरोप लगाया कि प्रकाश राज ने चंद्रयान-3 और विक्रम लैंडर का मजाक उड़ाया है. कई लोगों ने तो उन्हें देशद्रोही करार दे दिया.

नेटिज़न्स ने इसरो वैज्ञानिकों की कड़ी मेहनत का मजाक उड़ाने के लिए उनकी आलोचना की और कहा कि वो बीजेपी और पीएम मोदी के खिलाफ अंधी नफरत पाले बैठे हैं. एक यूजर ने उन्हें राजनीतिक और राष्ट्रीय ट्रोलिंग के बीच अंतर भी सिखाया. एक यूजर ने लिखा, “किसी से घृणा करना और अपने देश से नफरत करने में अंतर होता है. आपकी यह स्थिति देखकर मैं बेहद दुखी हूं.”

-भारत एक्सप्रेस

Amrit Tiwari

Editor (Digital)

Recent Posts

मेरठ का चर्चित ‘ब्लू ड्रम मर्डर केस’: मुस्कान और साहिल दोषी करार, सजा पर फैसला सुरक्षित

मेरठ के चर्चित ब्लू ड्रम मर्डर केस में कोर्ट का बड़ा फैसला. मुस्कान और साहिल…

2 minutes ago

अमृतसर से लंदन तक का डंका! होटल इंडस्ट्री में चमक उठा भारतीय मूल के नवदीप सिंह का नाम, मिला प्रतिष्ठित ‘द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026’

लंदन में आयोजित द सिग्नेचर अवॉर्ड 2026 समारोह में ब्लू ऑर्किड होटल्स के खरीद और…

2 minutes ago

’30 करोड़ मांग रहे हैं…’, सुप्रीम कोर्ट में भारी-भरकम रकम सुनकर जज साहब ने ऐसा क्या कह दिया, कि गूंज उठी हंसी

सुप्रीम कोर्ट में एक वैवाहिक विवाद की सुनवाई के दौरान बड़ी रकम की मांग पर…

39 minutes ago

झारखंड DGP विवाद: तदाशा मिश्रा हों या अनुराग गुप्ता, आखिर झारखंड में नियुक्ति पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?

झारखंड में डीजीपी पद की नियुक्ति को लेकर सुप्रीम कोर्ट में कानूनी जंग तेज हो…

41 minutes ago

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारत में यहां दिखेंगे सबसे धाकड़ बॉडीबिल्डिर! कई स्टेट के शेड्यूल जारी, Bharat Express मीडिया पार्टनर

Sheru Classic NPC Regionals 2026: भारतीय बॉडीबिल्डिंग के ग्लोबल हाईवे के रूप में स्‍थापित हो…

41 minutes ago