देश

Ayodhya: “मैं बहुत भाग्यशाली हूं”, अयोध्या पहुंचने के बाद बोले सुपरस्टार रजनीकांत, हनुमान गढ़ी और रामलला के सामने टेका माथा

Ayodhya: अपनी फिल्म जेलर की अपार सफलता के बाद साउथ के सुपरस्टार रजनीकांत ( Rajinikanth) इस समय उत्तर प्रदेश के दौरे पर हैं और भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या पहुंचे हैं. इससे पहले उन्होंने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से भी मुलाकात की थी. इसके बाद उन्होंने सपा अध्यक्ष व पूर्व सीएम अखिलेश यादव से भी मिले थे. रविवार को रजनीकांत अयोध्या पहुंचे और हनुमान गढ़ी के दर्शन किए. इस दौरान वह कहते नजर आए कि, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं.”

रजनीकांत की फिल्म ‘जेलर’ को दर्शकों का भरपूर स्नेह प्राप्त हो रहा है. इसी वजह से फिल्म लगातार सफलता के झंडे गाड़ती जा रही है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने अब तक 235.85 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है. वहीं अगर इस फिल्म को लेकर वर्ल्डवाइड की बात करे तो अभी तक जेलर ने 426.7 करोड़ की कमाई की है. फ़िल्म की अपार सफलता के बाद ही रजनीकांत ने अपनी पत्नी के साथ रामलला के दरबार में भी हाजिरी लगाई है. इसको लेकर कुछ तस्वीरे और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: सीएम योगी के बाद अखिलेश यादव से मिले रजनीकांत, बोले- 9 साल पुरानी है दोस्ती

बता दें कि रजनीकांत शुक्रवार की शाम को लखनऊ पहुंचे थे और शनिवार को उन्होंने अपनी फिल्म का प्रमोशन किया और इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिले. रजनीकांत ने योगी के पैर छूकर आशीर्वाद लिया और फिर रविवार को अखिलेश यादव से मुलाकात की. इसके बाद वह अयोध्या के लिए रवाना हो गए थे. शाम तक अयोध्या पहुंचकर उन्होंने अपनी पत्नी के साथ हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा-अर्चना की. इस दौरान उन्होंने हनुमान जी के चरणों में माथा टेका और आरती भी उतारी. मंदिर के पुजारियों ने उन्हें चरणामृत दिया. जानकारी सामने आ रही है कि रजनीकांत करीब पांच मिनट तक प्रभु की दिव्य छवि को निहारते रहे. इस दौरान एक्टर ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि, वह “भाग्यशाली हैं”. वह निर्माणाधीन राम मंदिर पहुंचे और रामलला के दर्शन किए. इसी के साथ कहा कि, अब जाकर उनका इंतजार पूरा हुआ है. न्यूज एजेंसी एएनआई से बात करते हुए सुपरस्टार ने कहा कि, “मैं बहुत भाग्यशाली हूं. मैं हमेशा से यहां आना चाहता था.”

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट में बड़ी कामयाबी: ‘संतुलित कैंटिलीवर विधि’ से साबरमती नदी पर बना बेहद अहम ब्रिज

Bullet Train India: मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर के तहत साबरमती नदी पर 12 मंजिल ऊंचा…

22 minutes ago

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

55 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

57 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

2 hours ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

3 hours ago