देश

दोस्त की नाबालिग बेटी से रेप; दिल्ली सरकार के अधिकारी की हैवानियत, पत्नी ने भी दिया साथ

Delhi: राजधानी दिल्ली से एक मासूम के साथ दरिंदगी का एक बड़ा मामला सामने आया है. मामले में दिल्ली सरकार का एक अधिकारी आरोपी बताया जा रहा है. मामले की शुरुआत साल 2020 से होती है. देश दुनिया उस समय कोरोना महामारी को लेकर दहशत में थी. मिली जानकारी के अनुसार उस समय लड़की की उम्र मात्र 14 साल थी. उस दौरान वह अपने पिता और मां के साथ बुराड़ी के चर्च में जाया करती थी. वहीं पर उसके पिता की दोस्ती दिल्ली सरकार के एक बड़े अधिकारी के साथ हो गई. लड़की की मां उस अफसर को भाई तो लड़की मामा कहकर बुलाती थी.

कोरोना काल में लड़की के पिता की मौत हो गई. अचानक से मां के सामने घर परिवार चलाने की बड़ी परेशानी आ गई. ऐसे में लड़की की मां ने उस अफसर से मुलाकात की. इस दौरान अधिकारी ने उनकी बेटी को अपने घर में रखने की बात कही, जिसे मां ने विश्वास कर मान लिया.

लड़की की मदद करने के बहाने ले आया घर

दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक पद पर तैनात यह शख्स 1 अक्टूबर 2020 को उस नाबालिग लड़की को अपने घर ले आया. घर पर उसकी पत्नी और पूरा परिवार साथ में ही रहता था. लड़की अधिकारी के घर पर तो उसकी मां काम के सिलसिले में बाहर रहती थी. हालांकि, दोनों के बीच बातचीत हो जाया करती थी.

काउंसलिंग में उठा दरिंदगी से पर्दा

लगभग 4 महीने बाद जनवरी 2021 में वही अपनी मां के पास वापस लौट आई थी. हालांकि जितने दिन वह उस अधिकारी के घर रही उतने दिन मां से उनके पास आने की बात कही और उसकी तबियत भी ठीक नहीं रहती थी. वापस आने पर मां ने ध्यान दिया की उसकी बेटी में काफी बदलाव आ चुका है और वह काफी शांत और उदास रहने लगी थी. वहीं उसे एंजाइटी के दौरे भी पड़ने लगे थे और. उसे पैनिक अटैक भी आने लगा था. ऐसी स्थिति में मां उसे अस्पताल ले गई और इस दौरान जब उसी काउंसलिंग शुरु हुई तो ऐसी बातें सामने आईं जिसने सभी को अंदर से हिलाकर रख रदिया.

लड़की काउंसलिंग में ने खुलासा किया कि उसके साथ लगातार कई बार बलात्कार किया गया था. वहीं उसका गर्भपात भी कराया गया. ऐसा करने वाला कोई और नहीं बल्कि दिल्ली सरकार के महिला एवं बाल विकास विभाग के उप निदेशक पद पर तैनात वह अधिकारी ही था. गर्भवती होने पर लड़की ने यह बात अधिकारी की पत्नी को भी बताई थी लेकिन यह बात कहीं बाहर न जाने की बात कह उसकी पत्नी ने अपने बेटे से दवा मंगवाकर उसे खिला दिया और उसका गर्भपात करवा दिया था. जिसके बाद वह तनाव में रहने लगी थी.

मामले का खुलासा होने के बाद लड़की की मां ने आरोपी के खिलाफ आईपीसी और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम की धाराओं के तहत पुलिस में मामला दर्ज कराया है. जिस पर पुलिस ने IPC की धारा 376(2), 506, 509, 323, 313, 120B, 34 IPC और पॉक्सो एक्ट की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है.

क्या कहना है पुलिस का

रेप के आरोपी दिल्ली सरकार के अधिकारी पर डीसीपी नॉर्थ डिस्ट्रिक्ट सागर सिंह कलसी का कहना है, “आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और हम उससे पूछताछ कर रहे हैं। उसका बयान दर्ज किया जा रहा है.”

डीसीपी उत्तरी जिला सागर सिंह कलसी कहते हैं, “उत्तरी जिले के बुराड़ी थाने में एक मामला दर्ज किया गया था. 17 वर्षीय लड़की ने अक्टूबर 2020 में अपने पिता को खो दिया था. बाद में, लड़की को उसके मृत पिता के पारिवारिक मित्र के घर भेज दिया गया जो कि है अब मामले में आरोपी (दिल्ली सरकार का अधिकारी) है. उसने कहा कि नवंबर-दिसंबर 2020 और जनवरी 2021 में उसके स्थानीय अभिभावक ने उसके साथ बलात्कार किया. जब उसने यह बात आरोपी की पत्नी को बताई, तो महिला ने उसे धमकी दी और उसे एक दंड गर्भपात से भी गुजरना पड़ा. लड़की तनाव और दबाव में है. घटना के बाद उसे पैनिक अटैक भी आया. इलाज और मध्यस्थता के दौरान घटना सामने आई. डॉक्टरों ने सलाह दी है कि लड़की बयान देने के लिए फिट नहीं है.

आरोपी और उसकी पत्नी को पुलिस ने लिया हिरासत में

बलात्कार के आरोपी दिल्ली सरकार के निलंबित अधिकारी और उसकी पत्नी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है. अधिकारी पर अपने मृत दोस्त की नाबालिग बेटी के साथ कई महीनों तक कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है.

इसे भी पढ़ें: 35 होटल बुक, अचूक सुरक्षा…G20 Summit के दौरान थम जाएगी दिल्ली की रफ्तार, जानें कैसी है तैयारी

स्वाति मालीवाल ने लगाया प्रशासन पर पीड़िता से न मिलने देने का आरोप

आधे घंटे से अस्पताल का प्रशासन मुझे नाबालिग पीड़िता से मिलने से रोक रहे हैं. गार्ड कह रहे हैं पुलिस ने मना किया है. ये चल क्या रहा है ? पहले तो आरोपी को गिरफ़्तार नहीं कर रहे ऊपर से मुझे लड़की से मिलने से रोक रहे हैं ? क्या छुपाना चाहती है दिल्ली पुलिस ?

Rohit Rai

Recent Posts

ट्रंप पर गंभीर आरोप: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड ने लगाया दुष्कर्म का आरोप, व्हाइट हाउस ने बताया राजनीतिक हमला

Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…

19 minutes ago

यूपी में सपा-कांग्रेस सीट बंटवारे का गणित, रामगोपाल यादव के फॉर्मूले से कांग्रेस को मिलेंगी कितनी सीटें?

SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…

34 minutes ago

Jio की शेयर बाजार में एंट्री से बदल सकता है कंपनियों का खेल, एयरटेल को पछाड़कर बन सकती है देश की दूसरी सबसे बड़ी कंपनी

रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…

1 hour ago

Gen-Z का बदलता देशप्रेम: अब नारों से नहीं, टेक्नोलॉजी और इनोवेशन से देश की सेवा करने पर जोर

Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…

1 hour ago

प्रशांत किशोर की ‘जन सुराज’ पार्टी का डिजिटल टीम संभालने वाले देवपालिक गुप्ता का रेलवे ट्रैक पर मिला शव

जन सुराज पार्टी के डिजिटल मैनेजर देवपालिक गुप्ता का शव झारखंड में रेलवे ट्रैक के…

1 hour ago