देश

अदाणी ग्रीन एनर्जी ने FY26 में 37% तक बढ़ाई अपनी ऊर्जा सेल, ऑपरेशनल क्षमता 48% बढ़कर हुई 17.2 GW

Adani Green Energy FY26 Performance: भारत की सबसे बड़ी और तेजी से बढ़ती रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी अदाणी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) ने वित्त वर्ष 2026 के पहले नौ महीनों में मजबूत प्रदर्शन दर्ज किया है. कंपनी की ओर से जारी प्रेस रिलीज के मुताबिक, कंपनी ने पहले नौ महीनों में ऊर्जा बिक्री में 37% की बढ़ोतरी दर्ज की है. बता दें कि यह बढ़त नई क्षमता जोड़ने और पावर प्लांट्स के बेहतर संचालन के कारण संभव हो पाई.

साथ ही कंपनी ने यह भी बताया कि FY26 के पहले 9 महीनों में उसकी ऑपरेशनल क्षमता 48 प्रतिशत बढ़कर 17.2 गीगावाट हो गई है. वहीं, पूरे कैलेंडर वर्ष 2025 में अदाणी ग्रीन ने 5.6 गीगावाट सोलर और विंड एनर्जी क्षमता जोड़ी, जो देश में जोड़ी गई कुल नई रिन्यूएबल एनर्जी का लगभग 14 प्रतिशत है.

रिन्यूएबल एनर्जी की क्षमता में तेज वृद्धि

अडानी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (AGEL) की परिचालन रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता सालाना आधार पर 48% बढ़कर 17.2 गीगावॉट (GW) हो गई है. यह भारत में ऊर्जा परिवर्तन की दिशा में कंपनी की मजबूत स्थिति को दिखाता है. कैलेंडर वर्ष 2025 में कंपनी ने 5.6 GW की नई क्षमता जोड़ी, जो देश में कुल सौर और पवन ऊर्जा क्षमता वृद्धि का लगभग 14% है. FY26 के अप्रैल से दिसंबर तक कंपनी ने 2,995 MW की ग्रीनफील्ड क्षमता जोड़ी। यह पूरे FY25 में हुई कुल क्षमता वृद्धि का 90% से ज्यादा है.

यह भी पढ़ें: आज शाम एक साथ अंधेरे में डूब जाएगा पूरा उत्तर प्रदेश, हर तरफ गूंजेगा सायरन, ऐसा क्या करने जा रही योगी सरकार?

कुल ऊर्जा बिक्री क्या रही?

पहले नौ महीनों में ऊर्जा बिक्री 37% बढ़ी. कंपनी(AGEL) ने 27,636 मिलियन यूनिट (27 अरब यूनिट से ज्यादा) साफ बिजली पैदा की. यह इतनी बिजली है कि अजरबैजान जैसे देश को पूरे साल चलाने के लिए काफी है. ऑपरेशन से राजस्व 25% बढ़कर 8,508 करोड़ रुपये हो गया. EBITDA भी 24% बढ़कर 7,921 करोड़ रुपये रहा.

सीईओ ने क्या बताया?

अडानी ग्रीन एनर्जी के CEO आशीष खन्ना ने कहा कि “कैलेंडर वर्ष 2026 में हमने असाधारण विकास जारी रखा है. हमने 5.6 GW रिन्यूएबल एनर्जी क्षमता जोड़ी, जो भारत में नई सौर और पवन क्षमता का 14% है. इससे हम देश के प्रमुख ग्रीन एनर्जी प्रदाता के रूप में मजबूत हुए हैं. हमारी परिचालन क्षमता अब 17.2 GW है. उन्होंने कहा कि कंपनी को एनर्जी इंटेलिजेंस की नवीनतम रैंकिंग में दुनिया का नंबर 1 ग्रीन यूटिलिटी चुना गया है. यह स्थायी भविष्य बनाने और सभी हितधारकों के लिए मूल्य सृजन की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है.

खावड़ा प्रोजेक्ट बढ़ रहा तेजी से आगे

कंपनी का प्रमुख खावड़ा प्रोजेक्ट तेजी से आगे बढ़ रहा है. यह दुनिया का सबसे बड़ा रिन्यूएबल एनर्जी संयंत्र है. खन्ना ने बताया कि आने वाले महीनों में दुनिया के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन बैटरी एनर्जी स्टोरेज प्रोजेक्ट में से एक को लगाया जाएगा. आंध्र प्रदेश में चित्रावती नदी पर हाइड्रो पंप्ड स्टोरेज प्रोजेक्ट भी सही समय पर चल रहा है. गुजरात के खावड़ा में प्रस्तावित 30 GW का रिन्यूएबल एनर्जी प्लांट काम कर रहा है. यह 538 वर्ग किलोमीटर में फैला है, जो पेरिस से लगभग पांच गुना बड़ा है. यह वैश्विक स्तर पर अल्ट्रा-लार्ज रिन्यूएबल एनर्जी परियोजनाओं के लिए बेंचमार्क बनेगा.

Also Follow Bharat Express on Youtube

-भारत एक्सप्रेस

Rohit Agrawal

Recent Posts

‘पॉक्सो’ नाम अधिकतर ने सुना, कानून की सही जानकारी सिर्फ 17% को; समाधान अभियान के अध्ययन का खुलासा

समाधान अभियान के वार्षिक दिवस 2026 में जारी अध्ययन के अनुसार, अधिकांश लोग पॉक्सो शब्द…

3 minutes ago

रोशनी से नियंत्रित होंगे दिमाग के न्यूरॉन्स, तीन वैज्ञानिकों को संयुक्त रूप से मिला 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार

साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…

37 minutes ago

‘जल्दी पैसा जमा करो…!’ राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट की आखिरी मोहलत, कल तक जमा करने होंगे पैसे

Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…

38 minutes ago

दिल्ली जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू से हमला, पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…

41 minutes ago

भारत-स्विट्जरलैंड साझेदारी के 3 मजबूत स्तंभ, पीएम मोदी बोले- इनोवेशन, इंफ्रास्ट्रक्चर और टेक्नोलॉजी पर बढ़ेगा सहयोग

India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…

56 minutes ago

स्मृति, वरुण और बालियान का पत्ता साफ! यूपी राज्यसभा चुनाव के लिए BJP ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट

BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…

58 minutes ago