Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में जिम की आड़ में 50 से अधिक महिलाओं और युवतियों का अश्लील वीडियो बनाने और धर्मांतरण का मामला सामने आया है. पुलिस ने मामले में जीआरपी का हेड कांस्टेबल इरशाद खां सहित 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह जिम अजय दुबे नाम के व्यक्ति के मकान में चल रहा था.
ब्लैकमेलिंग और धर्मांतरण का यह रैकेट मिर्जापुर के आयरन फायर औक KGN जिम के ब्रांचों में चल रहे थे. इस संगठित गिरोह को इरशाद खां, फरीद और उसके साथी मिलकर चला रहे थे. पुलिस ने आयरन फायर, KGN-1, KGN-2 और KGN-3 जिम के संचालन पर रोक लगा दी है.
दरअसल सिपाही इरशाद खां और फरीद काफी पुराने दोस्त हैं. फरीद ने रतनगंज में आयरन फायर जिम खोला, जिसमें इरशाद ने पैसा लगाया. दोनों आरोपियों ने धीरे-धीरे इलाके में अपना एक नेटवर्क बनाया और अपने गिरोह में अन्य जिम मालिकों और ट्रेनरों को शामिल किया.
ये आरोपी जिम में आने वाली महिलाओं से ट्रेनिंग के बहाने या इंस्टाग्राम के जरिये नजदीकी बढ़ाते थे. जाल में फंसाने के बाद वो महिलाओं का यौन शोषण कर उनका अश्लील वीडियो बना लेते थे. इसके बाद ब्लैकमेल कर उनपर धर्मपरिवर्तन का दबाव बनाते थे. पुलिस को आरोपियों के पास से सैकड़ों फोटो, अश्लील वीडियो और चैट्स भी मिले हैं.
जानकारी के अनुसार अगर कोई लड़की या महिला इनके इरादों को भांप कर दूसरे जिम में जाती थी तो वहां भी उसका पीछा नहीं छोड़ते थे. उसे दूसरे जिम ट्रेनरों को फंसाने की जिम्मेदारी दी जाती थी. सभी आरोपी टारगेट लड़कियों को आपस में बांट लेते थे. आयरन फायर और KGN ब्रांचों के मालिक और जिम ट्रेनर मिलकर इस गिरोह को चला रहे थे. इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक आरोपियों ने 50 से ज्यादा महिलाओं को इसी तरह अपना शिकार बनाया.
पुलिस की जांच में सामने आया है कि सिपाही इरशाद खां गाजीपुर जिले का रहने वाला है. वह महंगी गाड़ियों में चलता था और अवैध तरीके से उगाही कर कमाए गए पैसों से जिम की पूरी चेन खड़ी कर दी थी. इस काम में सन्नो नाम की एक महिला के भी शामिल होने की बात सामने आ रही है. जो लड़कियों का भरोसा जीतकर उन्हें जाल में फंसाने में मदद करती थी.
सभी आरोपी जिम मालिक और ट्रेनर आपस में लिंक थे. वो एक दूसरे के हमेशा टच में रहते थे. बात करने के लिए आरोपी सिर्फ व्हाट्सऐप कॉलिंग का यूज कर रहे थे. ये सभी आरोपी नियमित रूप से एक निश्चित जगह पर मिलते थे और अपने अगले टारगेट के बारे में प्लान बनाते थे.
ये भी पढ़ें- संगम स्नान विवाद में कूदे साधु-संत… शंकराचार्य की जंग में देवकीनंदन-अनिरुद्धाचार्य-रामदेव के बयान आए सामने
बताया जा रहा है कि जैसे ही उनके जिम में कोई गैरमुस्लिम महिला आती उनको फॉलो करने लग जाते थे. जिम सिखाने के बहाने उनसे पहले दोस्ती फिर प्यार की जाल में फंसा लेते थे.
पुलिस ने इस मामले में मोहम्मद शेख अली आलम, फैजल खान, जहिर और शादाब को गिरफ्तार कर लिया है. वहीं एक सरगना लकी अली फरार चल रहा है. जहीर KGN-1 का मालिक है. तो बाकि तीनों ट्रेनर KGN-2, KGN-3 और आयरन फायर से जुड़े हुए हैं. पुलिस अब इस पूरे मामले की गहराई से जांच कर रही है.
-भारत एक्सप्रेस
साल 2026 का मेडिसिन नोबेल पुरस्कार कार्ल डाइसरोथ, पीटर हेगमैन और जॉर्ज नागेल को ऑप्टोजेनेटिक्स…
Rajpal Yadav: चेक बाउंस मामले में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट ने आखिरी मौका दिया…
Jantar Mantar Knife Attack: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान पैरामिलिट्री जवान पर चाकू…
India Switzerland Partnership: पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन से मुलाकात में भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों…
BJP Rajya Sabha Candidates: भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश में 16 अक्टूबर को होने…
Share Market: भारतीय शेयर बाजार में लगातार आठ हफ्तों से दबाव बना हुआ है. FIIs…