देश

“केरल का 30 साल पुराना सपना अब दुनिया के लिए भारत का प्रवेशद्वार बन गया है”, विझिनजाम पोर्ट के उद्घाटन पर बोले गौतम अदाणी

अदाणी समूह के चेयरमैन गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने शुक्रवार को कहा कि वह भारत के पहले डीप-सी ऑटोमेटेड पोर्ट के निर्माण में सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के आभारी हैं. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि यह पोर्ट भविष्य का वैश्विक ट्रांसशिपमेंट हब होगा.

Gautam Adani ने कहा, “हम सब मिलकर एक मजबूत और साहसी भारत की ओर बढ़ रहे हैं.” प्रधानमंत्री मोदी की ओर से 8,900 करोड़ रुपए की लागत वाले विझिनजाम इंटरनेशनल डीप-वाटर मल्टीपर्पज सीपोर्ट को राष्ट्र को समर्पित करने के बाद गौतम अदाणी ने कहा कि यह दूरदर्शिता, मजबूती और साझेदारी की जीत है.

Gautam Adani ने पोर्ट के उद्घाटन पर क्या कहा?

अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, “आज विझिनजाम में इतिहास, नियति और संभावना एक साथ आए और केरल का 30 साल पुराना सपना अब दुनिया के लिए भारत का प्रवेशद्वार बन गया है.” गौतम अदाणी (Gautam Adani) ने कहा, “हमें भारत का पहला डीप-सी ऑटोमेटेड पोर्ट बनाकर गर्व है. यह भविष्य में एक बड़ा वैश्विक ट्रांसशिपमेंट हब होगा.”

रणनीतिक महत्व वाले विझिनजाम पोर्ट को एक प्रमुख प्राथमिकता वाली परियोजना के रूप में पहचाना गया है, जो वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को मजबूत करने, लॉजिस्टिक्स दक्षता को बढ़ाने और कार्गो ट्रांसशिपमेंट के लिए विदेशी पोर्ट पर निर्भरता को कम करने में योगदान देगा. इसका लगभग 20 मीटर का नेचुरल डीप ड्राफ्ट और दुनिया के सबसे व्यस्त समुद्री व्यापार मार्गों में से एक के पास स्थित होना वैश्विक व्यापार में भारत की स्थिति को और मजबूत करता है.

आज का दिन ऐतिहासिक है- करण अदाणी

अदाणी पोर्ट्स एंड एसईजेड लिमिटेड (एपीएसईजेड) के प्रबंध निदेशक करण अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “यह एक ऐतिहासिक दिन है. इस पोर्ट को भारत की रणनीतिक और साहसिक समुद्री महत्वाकांक्षाओं का प्रमाण बनाने में सहयोग के लिए केंद्र और राज्य सरकारों और केरल, विशेष रूप से तिरुवनंतपुरम के प्रशासन और लोगों का आभारी हूं.”

इस पोर्ट से भारतीय मैन्युफैक्चरर्स के लिए लॉजिस्टिक्स लागत में 30-40 प्रतिशत की कमी आने की उम्मीद है, जिससे देश की निर्यात प्रतिस्पर्धात्मकता बढ़ेगी.

यह भी पढ़ें- तमाम चुनौतियों को पार कर अदाणी पोर्ट्स ने किया विझिनजाम अंतरराष्ट्रीय बंदरगाह का निर्माण, पीएम मोदी ने किया उद्घाटन

केंद्र और राज्य सरकार के साथ काम करते हुए अदाणी ग्रुप ने विझिनजाम इंटरनेशनल सीपोर्ट प्रोजेक्ट में 4,500 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश किया है. उम्मीद की जा रही है कि आने वाले चरणों में अदाणी ग्रुप इस पोर्ट में अतिरिक्त 20,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश कर सकता है. इससे 5,000 नौकरियां पैदा होने की उम्मीद है. साथ ही इससे स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी बढ़ावा मिलेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

अग्निवीरों…! अग्निपथ योजना में अब नहीं रहेगा कोई कंफ्यूजन, जानें A-Z बदलाव

Agniveer Agnipath Scheme Clarification: रक्षा अधिकारियों ने अग्निपथ योजना के नए नियमों को लेकर संशय…

7 minutes ago

हनुमान चालिसा के फैन हुए ट्रंप, ओवल ऑफिस में मनाई दिवाली, काश पटेल भी हुए शामिल

Donald Trump Diwali: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने व्हाइट हाउस के ओवल ऑफिस में भारतीय…

14 minutes ago

OMG..! गांजे का खेत है या जंगल? 458 एकड़ में फैले साम्राज्य का सैटेलाइट ने खोला राज

Arunachal Pradesh Cannabis Crackdown: अरुणाचल के वेस्ट कामेंग में NCB, SSB और पुलिस ने 458…

16 minutes ago

चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर का बिगड़ा मिजाज, करने लगे लिपलॉक, जनता हुई पानी-पानी

Train Kissing Video: चलती ट्रेन में युवक और ट्रांसजेंडर के बीच लिपलॉक का वीडियो सोशल…

28 minutes ago

Harry Boxer Arrested: लॉरेंस गैंग का कुख्यात हैरी बॉक्सर कैलिफोर्निया में गिरफ्तार, भारत लाने की कागजी कार्रवाई शुरू

Bollywood Threats: लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुख्यात गैंगस्टर हैरी बॉक्सर को अमेरिका के कैलिफोर्निया में…

1 hour ago

अमेरिका से कनाडा तक दिवाली की धूम, जगमग हुए शहर; न्यू जर्सी में रामलीला तो टोरंटो में लगा स्ट्रीट मेला

Diwali Celebration America: अमेरिका और कनाडा के कई शहरों में दिवाली का जश्न धूमधाम से…

2 hours ago