देश

अडानी स्कूल में IRIS नेशनल फेयर, जुटे देश के बाल वैज्ञानिक; नम्रता अडानी ने बढ़ाया हौसला

Adani International School IRIS National Fair 2026: अहमदाबाद के शांतिग्राम स्थित अडानी इंटरनेशनल स्कूल (ADIS) में पिछले तीन दिनों से विज्ञान और नवाचार का अनूठा संगम देखने को मिला. स्कूल ने 6 से 8 फरवरी तक ‘IRIS नेशनल फेयर 2025–26’ की मेजबानी की. इस दौरान पूरे भारत से आए उभरते हुए टैलेंट ने अपने हुनर का प्रदर्शन किया और यह साबित कर दिया कि भारत का भविष्य विज्ञान के क्षेत्र में कितना उज्ज्वल है.

12 राज्यों से आए 75 बाल वैज्ञानिक

इस तीन दिवसीय नेशनल प्रोग्राम में देश के 12 राज्यों और 24 अलग-अलग शहरों से 75 स्टूडेंट इनोवेटर्स ने हिस्सा लिया. उनके साथ कई शिक्षक, शोधकर्ता (Researchres) और मेंटर्स भी शामिल हुए. यह कार्यक्रम सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित नहीं था, बल्कि यहाँ बच्चों ने अपनी रिसर्च एग्जीबिशन लगाई, एक्सपर्ट्स से सलाह ली और असल दुनिया की समस्याओं को सुलझाने वाली अपनी सोच को सबके सामने रखा.

मंत्री रीवाबा जडेजा ने बढ़ाया हौसला

इस कार्यक्रम के समापन समारोह में गुजरात सरकार की शिक्षा राज्य मंत्री रीवाबा रवींद्रसिंह जडेजा खास तौर पर मौजूद रहीं. उन्होंने मोदी सरकार की नई शिक्षा नीति (NEP 2020) का जिक्र करते हुए प्रैक्टिकल लर्निंग और वैज्ञानिक सोच पर जोर दिया. अपने संबोधन में रीवाबा जडेजा ने कहा कि-

‘रिसर्च अब सिर्फ यूनिवर्सिटी की लैब तक ही सीमित नहीं रह गई है. इसकी शुरुआत तो अडानी इंटरनेशनल स्कूल जैसे संस्थानों से ही हो जाती है. जब स्टूडेंट्स छोटी उम्र में ही सवाल पूछना शुरू कर देते हैं, अपने आइडिया को टेस्ट करते हैं और अपनी गलतियों (Failures) से सीखते हैं, तो समझो उनके अंदर वैज्ञानिक सोच की नींव पड़ गई है. इसलिए स्कूलों को अब सिर्फ निर्देश देने वाला केंद्र (Instruction Centers) नहीं, बल्कि नए विचारों और समाधानों का ‘इनक्यूबेटर’ बनना चाहिए.’

पढ़ाई किताबों से आगे बढ़नी चाहिए

अडानी इंटरनेशनल स्कूल की प्रमोटर और अडानी ग्रुप की डायरेक्टर नम्रता अडानी की लीडरशिप में स्कूल ने पढ़ाई को होलिस्टिक डेवलपमेंट के साथ जोड़ा है. उन्होंने बच्चों की जिज्ञासा को बढ़ावा देने की बात कही. उन्होंने कहा कि-

‘अडानी इंटरनेशनल स्कूल में हमारा मानना है कि बच्चों के अंदर छिपी जिज्ञासा (Curiosity) को बचपन से ही बढ़ावा देना चाहिए और पढ़ाई को टेक्स्टबुक से आगे ले जाना चाहिए. IRIS नेशनल फेयर जैसे प्लेटफॉर्म स्टूडेंट्स को सवाल पूछने, एक्सपेरिमेंट करने और अपने ज्ञान को असली दुनिया की चुनौतियों पर आजमाने का मौका देते हैं.’

ग्लोबल मंच का रास्ता खुला

15 को गोल्ड मेडल यह फेयर इंटरनेशनल साइंस एंड इंजीनियरिंग फेयर (ISEF) 2026 के लिए एक क्वालीफाइंग राउंड की तरह था. 7 फरवरी को इसका औपचारिक उद्घाटन हुआ था और जजों ने बच्चों के प्रोजेक्ट्स को परखा. कार्यक्रम के अंत में 15 प्रोजेक्ट्स को गोल्ड मेडल और 10 को सिल्वर मेडल दिए गए. गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्र अब ग्लोबल स्टेज पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के लिए फाइनल सिलेक्शन राउंड में जाएंगे. समारोह में अडानी ग्रुप के इंटरनेशनल एनर्जी बिजनेस के सीईओ श्री अमित सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: अंधेरा होगा दूर! अडानी ग्रुप की जापानी बैंकों से ‘मेगा डील’, AESL बनाएगी 950 KM में 6000 MW का ग्रीन कॉरिडोर

स्कूल-लेवल रिसर्च का हब IRIS

नेशनल फेयर की मेजबानी करके अडानी इंटरनेशनल स्कूल ने अहमदाबाद और गुजरात को STEM (साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ) एजुकेशन के नक्शे पर मजबूती से उभारा है. यह आयोजन एक्सटेम्पलर एजुकेशन लिंकर्स फाउंडेशन की एक पहल है, जो कक्षा 5 से 12 तक के छात्रों को अपनी रिसर्च दुनिया के सामने रखने का मौका देता है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

गंभीर के बर्थडे पर बिगड़ा खेल, शे होप के शतक और कीमो पॉल के पंजे से भारत की हार, 2-2 से बराबर हुई टी20 सीरीज

IND vs WI: हैदराबाद में खेले गए चौथे टी20 मुकाबले में वेस्टइंडीज ने भारत को…

32 minutes ago

एस जयशंकर-UAE विदेश मंत्री की अहम मुलाकात, बदलती दुनिया पर हुई चर्चा; वैश्विक संस्थाओं में सुधार पर जोर

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने यूएई के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री अब्दुल्ला बिन जायद…

44 minutes ago

अंकिता भंडारी केस पर सियासत तेज, इंडिया गेट से माता-पिता समेत कई लोग हिरासत में; कांग्रेस ने सरकार को घेरा

Ankita Bhandari Case: अंकिता भंडारी हत्याकांड में न्याय की मांग को लेकर इंडिया गेट पर…

1 hour ago