देश

ADR Report 2022-23: बीजेपी को एक साल में मिला 719 करोड़ का दान, जानें, कांग्रेस-आप और NPP को कितना मिलना डोनेशन?

ADR Report 2022-23: देश में आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर हलचल बढ़ने लगी है. राजनीतिक दलों ने चुनाव से पहले पार्टी को मिले चंदे का खुलासा किया है. जिसमें बीजेपी नंबर एक पायदान पर है. बीजेपी ने अपनी एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स यानी एडीआर रिपोर्ट में बताया कि उसे 2022-23 में 720 करोड़ रुपये का दान मिला है. बीजेपी को मिला दान देश की चार सबसे बड़े सियासी दलों, कांग्रेस, आम आदमी पार्टी, सीपीआई-एम और NPP को मिले कुल दान से पांच गुना ज्यादा है.

बसपा को मिला सिर्फ 20 हजार का दान

वहीं देश की छठी राष्ट्रीय पार्टी बीएसपी को साल 2022-23 के दौरान 20 हजार रुपये से ज्यादा का कोई भी दान नहीं मिला है. पार्टी पिछले 17 सालों से लगातार मिल रहे चंदे का खुलासा करती रही है. नियम के अनुसार 20 हजार से ज्यादा दान मिलने पर उसकी रिपोर्ट देनी होती है.

बीजेपी को सबसे ज्यादा मिला डोनेशन

ADR रिपोर्ट के मुताबिक, बीजेपी को 7945 दान मिले हैं. जिसकी कुल रकम 917.08 करोड़ रुपये है. वहीं कांग्रेस पार्टी को 894 डोनेशन मिले हैं. जिसमें 79.92 करोड़ रुपये आए हैं. बीजेपी को मिले दान, इसी अवधि के दौरान कांग्रेस, AAP और एनपीपी के अलावा सीपीआई-एम को मिले कुल डोनेशन से 5 गुना ज्यादा है. गौरतलब है कि नेशनल पीपुल्स पार्टी पूर्वोत्तर भारत की एकमात्र राजनीतिक पार्टी है जिसे राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा मिला हुआ है.

दिल्ली में मिला बंपर चंदा

जारी हुई ADR रिपोर्ट में बताया गया है कि किस राज्य में पार्टियों को कितना चंदा मिला है. दिल्ली से राष्ट्रीय पार्टियों को कुल 276.202 करोड़ रुपये चंदा मिला है. इसके बाद गुजरात से 160.509 करोड़, महाराष्ट्र से 96.273 करोड़ रुपये डोनेशन के रूप में मिले हैं. 2022-23 के दौरान पार्टियों को मिले चंदे में 91.701 करोड़ रुपय की वृद्धि हुई है. रिपोर्ट के अनुसार, बीजेपी को 2021-22 में 614.626 करोड़ रुपये दान मिला था, जो 2022-23 में बढ़कर 719.858 करोड़ रुपये हो गया है.

यह भी पढ़ें- PM Modi In UP: कल्कि धाम की आधारशिला रखेंगे पीएम मोदी, 19 को संभल तो 22 फरवरी को काशी जाएंगे प्रधानमंत्री

वहीं वित्त वर्ष 2021-22 में कांग्रेस पार्टी को 95.459 करोड़ का चंदा मिला था. वह 2022-23 में गिरकर 79.9 करोड़ पर पहुंच गया. पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में, सीपीआई (एम) को मिले चंदे में 39.56 फीसदी (3.978 करोड़ रुपये) और आप के लिए 2.99 फीसदी या 1.143 करोड़ रुपये की कमी देखी गई है.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

7 minutes ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

19 minutes ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

57 minutes ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

1 hour ago