जया एकादशी 2024.
Jaya Ekadashi Kab Hai 2024: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत को सबसे शुभ माना गया है. प्रत्येक महीने में पड़ने वाली एकादशी का अपना अलग महत्व है. माघ शुक्ल की एकादशी को जया एकादशी कहा जाता है. पंचांग के मुताबिक, इस माघ महीने की जया एकादशी 20 फरवरी मंगलवार को पड़ेगी. धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु की पूजा करने पर उनकी कृपा प्राप्त होती है. साथ ही जिसकी जो मनोकामना होती है, वह भी जल्द ही पूरा हो जाता है. इसके अलावा जया एकादशी का व्रत रखने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा भी प्राप्त होती है. जया एकादशी को लेकर एक मान्यता यह भी है कि इस दिन भगवान विष्णु ध्यान करने से पिशाच योनि से मुक्ति मिल जाती है. जया एकादशी व्रत के लिए शुभ मुहूर्त और पूजा विधि जानिए.
दृक पंचांग के अनुसार, जया एकादशी का व्रत 20 फरवरी, मंगलवार को रखा जाएगा. एकादशी तिथि की शुरुआत 19 फरवरी को सुबह 8 बजकर 49 मिनट से होगी. जबकि एकादशी तिथि की समाप्ति 20 फरवरी को सुबह 9 बजकर 55 मिनट पर होगी. जया एकादशी व्रत का पारण 21 फरवरी, बुधवार को सुबह 7 बजकर 04 मिनट से 9 बजकर 23 मिनट तक किया जा सकता है. पारण के दिन द्वादशी तिथि सुबह 11 बजकर 27 मिनट तक है.
यह भी पढ़ें: 4 दिन बाद खुशहाल और मालामाल होंगी ये राशियां, बुधादित्य योग पलटेगा किस्मत
जया एकादशी का व्रत रखने वालों को इस दिन कुछ बातों का खास ख्याल रखना चाहिए. व्रती को इस दिन शुद्ध मन से भगवान की पूजा करनी चाहिए. इसके साथ ही इस दिन भूल से भी नमक का सेवन नहीं करना चाहिए. जया एकादशी के दिन तुलसी के पत्ते नहीं तोड़ने चाहिए. व्रत रखने वालों को इस दिन बाल, नाखून इत्यादि नहीं काटने चाहिए. किसी को भी बुरे या अपशब्द नहीं कहना चाहिए. एकादशी के दिन भात (पका हुआ चावल) का सेवन नहीं करना चाहिए. हालांकि जो व्रत नहीं रखते हैं, उन्हें इस दिन रोटी (चपाती) का सेवन करना अच्छा रहेगा.
यह भी पढ़ें: Holi 2024 Date: होली कब है 24 या 25 मार्च को? जानें होलिका दहन की सही डेट शुभ मुहूर्त और खास महत्व
-भारत एक्सप्रेस
Lohargal Surya Kund Pitru Paksha Pind Daan: राजस्थान के लोहार्गल स्थित सूर्यकुंड में पितृपक्ष पर…
DK Shivakumar MLAs two marriages statement: कर्नाटक में विधायकों की दो शादियों वाले बयान पर…
Zoo Atlanta Chinese Giant Pandas: चीन के पांडा 'फिंगफिंग' और 'फू शुआंग' जल्द अमेरिका के…
Gurugram PG woman dead live-in partner: गुरुग्राम के सेक्टर-38 स्थित पीजी में 20 वर्षीय युवती…
Madhubani minor girl assault case: बिहार के मधुबनी में नाबालिग लड़की से मारपीट का वीडियो…
Nitin Gadkari 100 percent ethanol car: नितिन गडकरी ने कहा कि 100% इथेनॉल कार से…