देश

असद के एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की पत्नी ने जताई आशंका- बेटे की मौत का बदला ले सकता है माफिया अतीक अहमद

Asad Ahmad Encounter: उमेश पाल हत्याकांड में माफिया अतीक अहमद के बेटे असद और शूटर गुलाम को यूपी एसटीएफ की टीम ने एक एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. यूपी पुलिस जहां उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों को मिट्टी में मिलाने में लगी हुई है, वहीं इस एनकाउंटर के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने परिवार पर अतीक से खतरे की बात कही है. वहीं उन्होंने यह भी कहा कि CM योगी आदित्यनाथ ने जो किया वह ठीक किया. उन्होंने कहा कि, “मैं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का धन्यवाद करती हूं. उन्होंने जो किया है बहुत अच्छा किया है. उन्होंने अपनी बेटी के सुहाग के कातिलों को सजा दिलाई. इंसाफ हुआ है. पुलिस ने बहुत सहयोग किया.”

बदला ले सकता है माफिया

वहीं असद के मारे जाने के बाद उमेश पाल की पत्नी जया पाल ने कहा कि है कि एनकाउंटर के बाद से अब खतरा और बढ़ गया है. अपने बेटे की मौत का अतीक बदला ले सकता है. मामले में बचे अन्य अपराधियों को सजा की मांग के अलावा अपने पति की हत्या में उन्होंने अतीक की पत्नी शाइस्ता को भी दोषी बताया. उनका यह भी कहना है कि बेटे के एंकाउंटर के बाद अतीक डरा जरूर होगा, लेकिन जब तक अतीक जैसे लोगो का जड़ से खात्मा नहीं हो जाता तब तक हमारे अंदर भी डर बना रहेगा. हालांकि अपराध और अपराधियों को लेकर जया पल का कहना है कि अगर उन्हें सहयोग मिलेगा, तो वे भी समाज से आंतक को खत्म करने का प्रयास करेंगी.

इसे भी पढ़ें: असद एनकाउंटर: UP STF को 51000 रु का इनाम देंगे महंत राजू दास, अपराधियों से कहा- या तो शांत हो जाओ या प्रदेश छोड़ दो

योगी आदित्यनाथ को बताया पिता समान

सूबे के सीएम और प्रशासन को धन्यवाद देने के अलावा उन्होंने यह भी कहा कि योगी आदित्यनाथ पिता समान हैं. उन्होंने आगे कहा की इस मामले में इंसाफ तो मिला है और चाहूंगी कि आगे भी इंसाफ मिले. इस मामले में जो पुलिस अधिकारी हैं उन्होंने बहुत सहयोग किया. मुझे न्याय दिलाया है. अब मेरे पति के कातिलों को सजा मिली है. उन्होंने कहा की माननीय मुख्यमंत्री जी जो कुछ भी करेंगे उचित करेंगे. इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन उनको न्याय दिला रहा है. जिसने न्याय दिलाया है वो सबसे बड़ा है.

Rohit Rai

Recent Posts

‘आई लव यू बेटा…!’मंच पर चप्पलकांड के बाद भी खेसारी का दिल जीतने वाला अंदाज, वायरल हुआ VIDEO

बिहार के मधेपुरा में खुर्दा महोत्सव के दौरान भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव पर भीड़…

10 minutes ago

‘हमारी मर्जी के खिलाफ क्यों की शादी?’ नासिक में दुल्हन के रिश्तेदारों का खूनी तांडव, मची चीख-पुकार

Nasik News: महाराष्ट्र के नासिक में प्रेम विवाह से गुस्साए परिजनों ने शादी समारोह में…

13 minutes ago

भक्ति में लीन दिखे विराट कोहली और अनुष्का शर्मा, राधे- गोविंद नाम जाप करते हुए वीडियो वायरल

Anushka Sharma Virat Kohli Kirtan Viral Video: अनुष्का शर्मा और विराट कोहली मुंबई में अमेरिकन…

18 minutes ago

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़े मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, सुल्तानपुर की अदालत का फैसला

सुल्तानपुर, 26 अक्टूबर (आईएएनएस). कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी…

37 minutes ago

पीएम मोदी ने ‘डियर फ्रेंड’ लूला को ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर दी बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्राजील राष्ट्रपति चुनाव में शानदार जीत हासिल करने पर लुइज इनासियो…

43 minutes ago