देश

UP Politics: आजम खान के बेटे अब्दुल्ला को झटका, हाई कोर्ट ने खारिज की याचिका, स्वार में उपचुनाव का रास्ता साफ

UP Politics: रामपुर की स्वार विधानसभा में उपचुनाव को लेकर तस्वीर अब साफ हो चुकी है. अब्दुल्ला आजम की याचिका को हाई कोर्ट ने खारिज कर दिया है. दरअसल मुरादाबाद के छजलेट प्रकरण में मुरादाबाद एमपी एमएलए कोर्ट ने अब्दुल्ला आजम को 2 साल की सजा सुनाई थी और 3000 का जुर्माना भी लगाया था. यह फैसला एमपी एमएलए कोर्ट मुरादाबाद ने 13 फरवरी 2023 को सुनाया था, जिसके बाद अब्दुल्ला आजम सुप्रीम कोर्ट चले गए और दोष सिद्धि पर रोक लगाने की मांग की थी.

इसके बाद सुप्रीम कोर्ट ने हाईकोर्ट को आदेशित करते हुए इस मामले में त्वरित सुनवाई करते हुए निस्तारण करने को निर्देशित किया था. गुरुवार को हाई कोर्ट ने इस मामले में दायर अब्दुल्ला आजम की याचिका को खारिज कर दिया है, जिसके बाद स्वार विधानसभा में उपचुनाव होना तय हो गया है. वहीं इस मामले में रामपुर विधायक आकाश सक्सेना ने हाई कोर्ट के फैसले का स्वागत करते हुए कहा है कि न्यायपालिका में सत्य की जीत होती है और हमें विश्वास था कि सत्य की ही जीत होगी. विधायक ने कहा कि रामपुर की जनता ने जिस तरह भाजपा को चुनाव जिता कर आजम खान के अहंकार और तानाशाही को खत्म किया है, उसी तरह स्वार की जनता अब्दुल्ला आजम की तानाशाही और अहंकार को खत्म कर भाजपा को चुनाव जिताएगी.

ये भी पढ़ें- अतीक के बेटे असद के मुठभेड़ में मारे जाने पर भड़के असदुद्दीन ओवैसी, बोले- मजहब के नाम पर एनकाउंटर करती है BJP

पार्टी करेगी प्रत्याशी का फैसला

विधायक आकाश सक्सेना ने कहा कि प्रत्याशी तय करना पार्टी नेतृत्व का फैसला होता है. एक-दो दिन के अंदर निर्णय हो जाएगा. चुनाव बहुत मजबूती के साथ लड़ा जाएगा और चुनाव जीता जाएगा. वही नगर निकाय को लेकर उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सभी नगर पालिका, नगर पंचायत पर चुनाव लड़ने जा रही है. प्रत्याशियों की घोषणा कल परसों में हो जाएगी. बहुत मजबूती के साथ बहुत ऐतिहासिक चुनाव लड़ा जाएगा.

कर ली गई हैं आवश्यक तैयारियां

उप निर्वाचन अधिकारी रामपुर व अपर जिलाधिकारी हेम सिंह ने नामांकन प्रक्रिया को लेकर बताया कि स्वार विधानसभा का जो उप निर्वाचन होना है, उसकी आवश्यक तैयारियां कर ली गई हैं. नामांकन प्रक्रिया आज से 13 अप्रैल से प्रारंभ हो गई हैं. नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 20 अप्रैल है. 21 तारीख को स्कूटनी होनी है. 24 तारीख को नाम वापसी है और उसके बाद 10 मई को यहां पर जो विधानसभा स्वार का क्षेत्र है उसमें निर्वाचन होगा. 13 मई को काउंटिंग होगी. निर्वाचन को लेकर संबंधित जितनी भी तैयारियां हैं, उसे पूरा कर लिया गया है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

सरकारी योजना के तहत बना कुआं अचानक कैसे धसा? मलबे में दबे बुजुर्ग को निकालने में जुटी पुलिस

Korba News: कोरबा के गुरमा गांव में पड़ोसी के कुएं से पानी निकालने पहुंचा बुजुर्ग…

1 hour ago

छात्रों को बड़ी राहत! 10वीं के पासिंग मार्क्स पर आया बोर्ड का बड़ा फैसला, खत्म हुआ सारा कन्फ्यूजन

सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों के बीच सीबीएसई (CBSE) ने साफ कर दिया है…

1 hour ago

वोटर्स के अधिकारों पर न पड़े असर! जानिए क्यों गठित करना पड़ा सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जजों का यह आयोग?

Voter List Investigation: सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट के पूर्व जजों के स्वतंत्र आयोग का…

1 hour ago

मंदिर के कोनों में जमी तेल की जिद्दी चिपचिपाहट? किचन की इस 1 चीज से 5 मिनट में चमकेगा पूजा घर

Mandir Cleaning Tips: नवरात्रि से पहले मंदिर की तेल-चिकनाई और धुएं का कालापन हटाएं रसोई…

2 hours ago

19 रन की जीत, 19वां गोल्ड! एशियन गेम्स फाइनल में PAK को भारत ने चटाई धूल

Asian Games 2026 Final: भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर पुरुष क्रिकेट में…

2 hours ago