देश

VIDEO Viral: प्रेमिका के साथ इश्क फरमा रहे युवक को पत्नी ने रंगे हाथ पकड़ा, बीच सड़क जमकर की धुनाई

UP News: एक शादीशुदा युवक को खुलेआम प्रेमिका के साथ प्रेम का पेंच लड़ाना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब उसकी पत्नी ने उसे रंगे हाथ पकड़ लिया. इसके बाद बीच सड़क ही पत्नी ने जमकर पति को धुना और प्रेमिका की भी जमकर पिटाई की. पति-पत्नी और ‘वो’ की लड़ाई का ये पूरा वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पत्नी प्रेमिका को पीट रही है तो पति उसे बचाने की कोशिश कर रहा है.

मामला उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के मेडिकल थानाक्षेत्र के तेजगढ़ी के होटल लव बाइट का बताया जा रहा है. जानकारी सामने आई है कि युवक होटल में प्रेमिका के साथ बैठा था. इतने में उसकी पत्नी आ गई और फिर उसने दोनों को जमकर पीटा. बताया जा रहा है कि पति के अवैध संबंधों की भनक कहीं से उसकी पत्नी को लग गई. गुरुवार सुबह भी वह पत्नी को ऑफिस जाने की बात कहकर घर से निकला था. इस पर पत्नी ने भी उसका पीछा किया और ऑफिस जाकर पता किया तो युवक ऑफिस में नहीं मिला. यहीं पर किसी ने पत्नी को बताया कि वह होटल लव बाइट गया है.

इस पर गुस्से में तमतमाई पत्नी होटल पहुंची और रंगे हाथ पति को प्रेमिका के साथ पकड़ लिया. इसके बाद दोनों को जमकर धुना. वीडियो में देखा जा सकता है कि होटल के बाहर बीच सड़क पर पत्नी पति के साथ ही प्रेमिका को भी जमकर पीट रही है और आस-पास बड़ी संख्या में लोग खड़े वीडियो बना रहे हैं.

ये भी पढ़ें- UP News: प्रेमिका को गोली मारने के बाद प्रेमी ने खुद को भी उतारा मौत के घाट, गांव में मचा हड़कम्प

इस सम्बंध में मेडिकल थानाक्षेत्र की पुलिस ने बताया कि पत्नी ने प्रेमिका के साथ पति को पकड़ा. इसके बाद उसकी पिटाई की है. फिलहाल दोनों को शांत कराकर घर भेज दिया गया है. होटल लव बाइट के मालिक से जल्द ही पूरे मामले में पुलिस द्वारा पूछताछ की जाएगी और सीसीटीवी भी खंगाले जाएंगे.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

मौत की सजा मिलते ही बदली मुस्कान और साहिल की पहचान, जेल में ऐसे कट रही है नई जिंदगी

मेरठ के बहुचर्चित सौरभ राजपूत हत्याकांड में अदालत द्वारा मृत्युदंड की सजा सुनाए जाने के…

33 minutes ago

अजब प्रेम की गजब कहानी! औरैया में 75 साल के बुजुर्ग को दिल दे बैठी 30 साल की इंस्टाग्राम ब्लॉगर, जल्द होगी शादी

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में उम्र के फासलों को दरकिनार करते हुए एक हैरान…

51 minutes ago

तीन थानों की पुलिस को चकमा दे रहे थे शराब तस्कर, सकलडीहा एसओ की गाड़ी को मारी टक्कर; जानें पूरा मामला

Chandauli News: चंदौली के सकलडीहा-चंदौली-सैदपुर स्टेट हाईवे पर शराब तस्करों ने थानाध्यक्ष की गाड़ी में…

1 hour ago

राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से राहत, चेक बाउंस केस में मध्यस्थता से सुलझेगा मामला

सुप्रीम कोर्ट ने चेक बाउंस मामले में बॉलीवुड कॉमेडियन राजपाल यादव को बड़ी राहत देते…

1 hour ago

12वीं पास युवाओं के लिए रेलवे में 1,600 से ज्यादा पदों पर भर्ती, 21,700 रुपये तक बेसिक सैलरी

RRB NTPC Recruitment 2026: RRB ने NTPC अंडर ग्रेजुएट भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया…

2 hours ago

बिहार के शाही घराने में गूंजी किलकारी; हथुआ राज को मिला 107वां उत्तराधिकारी, पैलेस में ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न

Gopalganj News: बिहार के ऐतिहासिक हथुआ राज घराने में खुशियों की लहर दौड़ गई है.…

2 hours ago