धर्मेंद्र यादव (फोटो सोशल मीडिया)
UP Politics: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में हुए घोसी विधानसभा सीट के उपचुनाव में जीत हासिल करने के बाद सपा के सभी नेता उत्साह से लबरेज हैं और लगातार आने वाले लोकसभा चुनाव और भाजपा को लेकर बयान दे रहे हैं. बता दें कि इस सीट पर 5 सितंबर को वोट पड़े थे और 8 सितम्बर को इसका रिजल्ट आने के बाद सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बड़े अंतर से भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को हराया है. इसको लेकर समाजवादी पार्टी के नेता लगातार घोसी की जनता को सपा का साथ देने के लिए धन्यवाद और बधाई देते दिखाई पड़ रहे हैं तो इसी बीच सपा नेता धर्मेंद्र यादव ने आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान दिया है और भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर निशाना साधा है.
मीडिया से बात करते हुए सपा नेता नेता धर्मेंद्र यादव ने सपा से भाजपा में गए दारा सिंह चौहान पर निशाना साधा है और सीधे शब्दों में उनको धोखेबाज कहा. उन्होंने कहा कि, दारा सिंह चौहान ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को धोखा दिया है. इसी की सजा घोसी की जनता ने उनको दी है. घोसी उपचुनाव में मिली जीत ने एक बार फिर से साबित कर दिया कि, घोसी, मऊ पूर्वांचल, आजमगढ़ का इलाका समाजवादी इलाका है. उन्होंने दारा सिंह को लेकर कहा कि, ऐसे धोखेबाज जो एक पार्टी को धोखा देकर दूसरी पार्टी में जाते हैं ऐसे लोगों को जनता ही सबक सिखाती है. फिलहाल जनता ने ये साबित कर दिया कि पूर्वांचल का गढ़ सपा का है.
ये भी पढ़ें- G20 Summit: ब्रिटिश पीएम ऋषि सुनक पत्नी अक्षता मूर्ति के साथ पहुंचे अक्षरधाम मंदिर, बढ़ाई गई परिसर की सुरक्षा
मीडिया से बात करते हुए प्रधानमंत्री नरेद्र मोदी पर निशाना साधा और इंडिया गठबंधन को लेकर कहा कि, “देश में लोकतंत्र को खत्म करने की कोशिश की जा रही है. जिस उत्तर प्रदेश से नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बने हैं, उसी प्रदेश की जनता पीएम मोदी से काफी निराश है.” ” देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी और किसानों के मुद्दे पर भाजपा सरकार से निराश है. मुझे पूरा भरोसा है कि आने वाले चुनाव में उत्तर प्रदेश की जनता समाजवादी पार्टी और इंडिया गठबंधन के साथियों के साथ आएगी और उनको जीत दिलाकर दिल्ली में नई सरकार बनाएगी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वहीं भेज देगी जहां से वह आए हैं.”
-भारत एक्सप्रेस
CM Yogi Valmiki Jayanti Message: महर्षि वाल्मीकि जयंती पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने युवाओं से…
UP Assembly Election 2027: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी कई चुनौतियों का सामना कर…
Supreme Court Voter List Hearing: दिल्ली में 33 लाख वोटरों को नोटिस भेजे जाने और…
नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…
Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…
दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…