देश

Ghaziabad: पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम पर टिप्पणी करने वाले महंत यति नरसिंहानन्द के खिलाफ कई धाराओं में दर्ज हुई FIR

Ghaziabad News: विवादित और भड़काऊ बयानों को लेकर चर्चा में बने रहने वाले महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती के ऊपर एक बार फिर से इसी तरह के एक मामले में कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. इस बार उन्होंने पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम को लेकर विवादित बयान दिया है, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है. हालांकि इस मामले में महंत का कहना है कि ये वीडियो पुराना है और पुलिस उनको परेशान कर रही है.

डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती पर आईपीसी की धारा 153 A (विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना) और 295 A (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर काम करना) में केस दर्ज किया गया है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, वेव पुलिस ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति डॉ अब्दुल कलाम पर कथित टिप्पणी मामले में डासना देवी मंदिर के महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है. पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने पीटीआई-भाषा को दिए बयान में बताया कि, शुक्रवार रात सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था, जिसे सुनने के बाद ही महंत के खिलाफ एक्शन लिया गया है और पुलिस उप निरीक्षक प्रशांत कुमार गौतम ने वेव सिटी पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस आयुक्त अजय कुमार मिश्रा ने आगे बताया कि, महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती का 16 सेकंड का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह पूर्व राष्ट्रपति पर अभद्र टिप्पणी और मुसलमानों के खिलाफ भड़काऊ भाषा का इस्तेमाल करते हुए सुनाई दे रहे हैं. उनके इस भड़काऊ वीडियो से नफरत भड़क सकती है और सांप्रदायिक सद्भाव में बाधा आ सकती है.

ये भी पढ़ें- UP Politics: घोसी की तरह लोकसभा चुनाव में वोटों का बिखराव हुआ तो BJP का कैसे पूरा होगा 80 सीटों का संकल्प

पुलिस कर रही है परेशान

वहीं महंत यति नरसिंहानन्द सरस्वती ने मीडिया को बताया कि ये वीडियो पुराना है. पुलिस उनको परेशान कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस बार-बार इस मामले में शामिल करने के लिए प्राथमिकी दर्ज कर रही है. बता दें कि पहले भी कई बार यति नरसिंहानंद सरस्वती आपत्तिजनक व विवादित टिप्पणी कर कई मामलो में फंस चुके हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ भी वह अभद्र टिप्पणी कर चुके हैं और इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा था तो वहीं वह अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी और मदरसों को बम से उड़ाने तक की बात कह चुके हैं. भारत जोड़ो यात्रा का मजाक भी उन्होंने उड़ाया था और राहुल गांधी पर जिहादियों का साथ देने के लिए आरोप लगाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

नुक्कड़ नाटक के जरिए सामाजिक बुराइयों पर चोट, ‘कला संकुल’ में मंचीय कला संगोष्ठी का आयोजन

नई दिल्ली के ‘कला संकुल’ में आयोजित मंचीय कला संगोष्ठी में नुक्कड़ नाटक की सामाजिक…

3 minutes ago

सोना हुआ धड़ाम! दुकानों के बाहर लगी किलोमीटर लंबी कतारें, जानिए किस देश में मचा हड़कंप; देखें VIDEO

Gold Price Fall China:सोने की कीमतों में भारी गिरावट के बाद चीन के बाजारों में…

24 minutes ago

ब्रिक्स मंच पर भारत-ईरान की कूटनीति; पीएम मोदी से मिले ईरानी प्रतिनिधि, एस जयशंकर और शशि थरूर से भी हुई खास बातचीत

दो दिवसीय 12वें ब्रिक्स संसदीय मंच 2026 का आगाज हो चुका है. भारत की मेजबानी…

42 minutes ago

महाराष्ट्र मतदाता सूची विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट का चुनाव आयोग को नोटिस, 33% नाम हटने पर याचिका पर जवाब तलब

महाराष्ट्र में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के दौरान मतदाता सूची से बड़े पैमाने पर नाम…

52 minutes ago

‘मेरे तो गिरिधर गोपाल…’, राजमहलों के सुख ठुकराकर कृष्ण की जोगन बन गईं थीं मीराबाई, ऐसी थी अमर प्रेम कहानी

राजस्थान की महान संत कवयित्री मीराबाई ने अपना पूरा जीवन भगवान कृष्ण की भक्ति में…

1 hour ago

दिवाली और छठ से पहले यमुना की बदहाल तस्वीर, कालिंदी कुंज में सफेद झाग ने बढ़ाई चिंता

Delhi Yamuna Pollution: दिल्ली में दिवाली और छठ महापर्व से पहले कालिंदी कुंज में यमुना…

1 hour ago