देश

ट्रंप के टैरिफ बम के बाद Akhilesh Yadav का सरकार पर हमला, कहा-भारत चौतरफा घिरा, विदेश नीति विफल

भारत पर 50 प्रतिशत अमेरिकी टैरिफ की घोषणा के बाद राजनीतिक घमासान मचा है. गुरुवार को समाजवादी पार्टी के मुखिया और कन्नौज से सांसद अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सरकार की विदेश नीति पूरी तरह विफल हो रही है. कहीं ना कहीं हमारा भारत संकट में है और देश चौतरफा घिरा है.

अखिलेश क्या कहा

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि,

“सरकार विदेश नीति पर पूरी तरह विफल रही है. किसान के हितों के लिए वादा किया था, लेकिन किसान की आय दोगुनी नहीं हो पाई है. नौजवानों को रोजगार नहीं मिला है. जिस तरह पाबंदियां लग रही हैं, कहीं ना कहीं हमारा देश और अर्थव्यवस्था संकट में है. किसान और नौजवान भी संकट में है. भारत चौतरफा घिर गया है.”

अखिलेश यादव से सवाल

जब अखिलेश यदव (Akhilesh Yadav) से सवाल हुआ कि अमेरिकी टैरिफ के दबाव में भारत ने झुकने से इनकार कर दिया है? इस सवाल पर अखिलेश यादव ने कहा कि अमेरिका से रिश्ते भारत को रखने ही पड़ेंगे.

अमेरिका से रिश्ते बहुत पहले से- अखिलेश यादव

वहीं उन्होंने आगे कहा कि,

“अमेरिका के साथ रिश्ते आज के नहीं हैं, यह बहुत पहले से रहे हैं. उन रिश्तों को मजबूत कैसे किया जाए, इस दिशा में काम होना चाहिए. कारोबारी और किसानों के हितों में सोचना चाहिए.”

सपा प्रमुख ने सवाल उठाते हुए आगे कहा कि सोचने की बात है कि आज सरकार को यह क्यों कहना पड़ रहा है? यह दुखद है.

पीएम के चीन दौरे पर अखिलेश यादव ने क्या कहा ?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के चीन दौरे पर भी अखिलेश यादव ने प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसपर तंज कसते हुए कहा कि,

“अगर प्रधानमंत्री चीन जा रहे हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को भी जरूर लेकर जाएं, क्योंकि वह नाम बदलने में आगे हैं और हो सकता है वह चीन का भी नाम बदल दें.”

सीएम योगी के बयान पर तंज

इस दौरान, अखिलेश यादव ने ‘ग फॉर गधा’ वाली टिप्पणी पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जवाब दिया. सपा प्रमुख ने कहा कि,

“ग फॉर गरीब भी तो हो सकता है, हम लोग गरीबों के बच्चों को पढ़ा रहे हैं. हमारे लिए ‘ग फॉर गरीब’ है, हो सकता बीजेपी के लिए ‘ग फॉर गधा’ होता हो.”

Also Follow Bharat Express on X

-भारत एक्सप्रेस

(साभार IANS न्यूज एजेंसी)

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

‘नमाज के बहाने उठा, फिर…’ कैप्टन स्मित की जुबानी कॉकपिट अटैक की पूरी कहानी, जानिए क्या-क्या हुआ?

Captain Smit Machchhar: कैप्टन स्मित मछार ने नेतन्याहू से बातचीत मेंफ्लाईदुबई FZ1073 के कॉकपिट हमले…

14 minutes ago

‘मातृभूमि के स्वाभिमान की रक्षा के लिए समर्पित था जीवन…’: श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती पर पीएम मोदी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महान स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा की जयंती…

16 minutes ago

BIGG BOSS में छलका सलमान खान का दर्द, बताया कैसे एक कोर्ट केस से बिगड़ी पूरी छवि: देखें VIDEO

Salman Khan Controversy: सलमान खान ने बिग बॉस में खुलासा किया कि कोर्ट केस और…

1 hour ago

शिष्य की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज ने तोड़ी चुप्पी! कहीं ये बड़ी बात

Premanand Maharaj Ashram Case: शिष्य दीपक लोधी की मौत के 9 दिन बाद प्रेमानंद महाराज…

2 hours ago

नेतन्याहू ने कैप्टन स्मित मच्छार को बताया दुनिया का हीरो, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस के लिए दिया खास न्योता

Captain Smit Machchhar: नेतन्याहू ने भारतीय पायलट स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ कर उन्हें…

2 hours ago