देश

पाकिस्तान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ से आतंक को नेस्तनाबूद किए जाने के बाद PM मोदी 31 मई को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर आएंगे

‘ऑपरेशन सिंदूर’ की सफल सैन्य कार्रवाई के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 31 मई को पहली बार मध्य प्रदेश के दौरे पर होंगे. मुख्यमंत्री मोहन यादव की कैबिनेट में सहकारिता, खेल एवं युवा कल्याण विभाग के मंत्री विश्वास सारंग ने इस पर खुशी जाहिर की. उन्होंने कहा कि उनके दौरे से महिलाओं और जनता को लाभ मिलेगा.

इस तारीख को मध्य प्रदेश को दौरे पर आएंगे PM मोदी

विश्वास सारंग ने कहा, “यह हमारा सौभाग्य है कि 31 मई को पीएम मोदी मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल पधार रहे हैं. महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देते हुए महिलाओं को स्वसहायता समूह के माध्यम से स्वावलंबी बनाना और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ दिलाना, यह सीएम मोहन यादव और पीएम मोदी का संकल्प है. पीएम मोदी ने आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक रूप से महिला सशक्तीकरण के अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किए हैं.”

पीएम मोदी के दौरे को लेकर जोरों पर चल रही तैयारी

उन्होंने कहा कि जब पीएम मोदी आते हैं तो स्वाभाविक है कि मध्य प्रदेश की महिलाओं और जनता को योजनाओं का लाभ मिलेगा. पीएम मोदी के दौरे को लेकर भोपाल के जंबूरी मैदान में तैयारी भी जोरों पर चल रही है.

हम सभी मां अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मना रहे हैं- सारंग

सारंग ने बताया, “हम सभी मां अहिल्याबाई की 300वीं जयंती मना रहे हैं. अहिल्याबाई ने अपने शासनकाल में महिला सशक्तीकरण का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया है. उनको समर्पित इस कार्यक्रम में स्वसहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को संबोधित किया जाएगा. इन माध्यम से हम महिलाओं और उनके परिवारों को सुदृढ़ करने का काम कर रहे हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि इस पूरी व्यवस्था को महिलाएं ही संभालेंगी.”

आपातकालीन चिकित्सीय घटना का किया जिक्र

एक आपातकालीन चिकित्सीय घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा, “राज्य एवं केंद्र सरकार की प्राथमिकता के अनुसार हम सभी का प्रयास है कि सभी को समय से उचित इलाज मिले. इसलिए आयुष्मान भारत योजना हो या फिर पीएम श्री एयर एंबुलेंस सेवा, इसकी शुरुआत इसलिए ही की गई है. हमारा संकल्प है कि हर गरीब को समय से उचित इलाज मिले, इसके लिए सरकार पूरी तरह से तत्पर है.”

-भारत एक्सप्रेस 

Akansha

Recent Posts

धनराज नाथवानी के दिल में पीएम मोदी, क्या बढ़ने वाली है सपा की समस्या?

Dhanraj Nathwani PM Modi Praise: सपा के राज्यसभा उम्मीदवार धनराज नाथवानी ने पीएम मोदी के…

7 minutes ago

पाकिस्तान की नापाक साजिश नाकाम, फिरोजपुर बॉर्डर पर ड्रोन से भेजी गई 100 करोड़ की हेरोइन जब्त

पंजाब के फिरोजपुर में बीएसएफ और पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए 20 किलो से…

12 minutes ago

ग्वालियर के बस में पुलिस की छापेमारी, सवारियों के बीच मिले पटाखों के 3 बोरे

ग्वालियर से इंदौर जा रही एक यात्री बस से झांसी रोड थाना पुलिस ने देशी…

15 minutes ago

नाना पाटेकर को मिलेगा राजकीय सम्मान, क्या होता है स्टेट ऑनर और कैसे है यह राजकीय शोक से अलग?

नाना पाटेकर के अंतिम संस्कार को महाराष्ट्र सरकार ने राजकीय सम्मान के साथ करने का…

15 minutes ago

Unipolar vs Bipolar Depression: डिप्रेशन के दोनों प्रकार में क्या अंतर? जानें लक्षण और पहचान का तरीका

Unipolar vs Bipolar Depression: यूनिपोलर और बाइपोलर डिप्रेशन में कई लक्षण समान हो सकते हैं,…

16 minutes ago

महिला सुरक्षा पर सुप्रीम कोर्ट के सख्त निर्देश, पुलिस गश्त बढ़ाने और कैब-ऑटो चालकों के सत्यापन के आदेश

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली-एनसीआर में महिलाओं के खिलाफ अपराधों पर स्वतः संज्ञान लेते हुए पुलिस…

26 minutes ago