देश

महाकुंभ में पवित्र स्नान करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस परिवार संग पहुंचे वाराणसी

CM Devendra Fadnavis: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित भव्य महाकुंभ में शुक्रवार को महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने परिवार के साथ पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाई. इसके बाद वह परिवार के साथ वाराणसी पहुंचे. उन्होंने परिवार के साथ काशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन किए.

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर दो तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, ‘बनारस की गुलाबी ठंड और गरम चाय.’ सीएम ने दूसरे पोस्ट में लिखा, ‘वाराणसी के प्रमुख पर्यटन स्थल एवं दुनिया के सबसे अत्याधुनिक ‘नमो घाट’ पर भेंट दी. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना से बना यह घाट पारंपरिक लोकाचार के साथ-साथ आधुनिकता का एक शानदार तालमेल है. इस घाट पर भारत की प्राचीन एवं महान संस्कृति की भव्यता को साफ देखा जा सकता है.’

तीसरे पोस्ट में सीएम ने लिखा, ‘बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी में भाजपा के स्थानीय नेता और कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए उत्साहपूर्ण स्वागत से अभिभूत हूं. आप सभी के स्नेह और अपनत्व के लिए हृदय से आभार.’ सीएम फडणवीस ने महाकुंभ पर समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा उठाए जा रहे सवाल पर कहा कि आरोप लगाने वालों को इतिहास याद नहीं रखता, इतिहास उन्हें याद रखता है जो कर्म करते हैं. योगी जी को इतिहास याद रखेगा.

यह भी पढ़ें: CBI ने साइबर क्राइम मामले में दिल्ली-एनसीआर और हरियाणा में 11 स्थानों पर छापेमारी की, 1.08 करोड़ रुपये नकद, विदेशी मुद्रा और सोना बरामद

उल्लेखनीय है कि प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ में स्नान करने के बाद सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, ‘मैं भाग्यशाली हूं कि अपने परिवार के साथ महाकुंभ में पवित्र स्नान करने आया हूं. 144 साल बाद यह कुंभ ऐसा योग लेकर आया है. मैं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को बधाई देना चाहता हूं कि यहां पर बहुत ही अच्छी व्यवस्था की गई है. कुंभ में आने वाले सभी श्रद्धालु प्रसन्न हैं. मैं समझता हूं कि यहां पर नया इतिहास बन रहा है. दुनिया के लोग भी अचंभित हैं, इस आस्था के कुंभ को लेकर दुनिया अचरज में है कि इतने लोग कैसे आए, कैसे मैनेज हुए.’

उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति की महानता है कि लोग यहां खींचे चले आते हैं. जो लोग नहीं आ पाते हैं, वे भी यहां के गंगाजल को दूसरे श्रद्धालुओं से लेकर पुण्य कमा लेते हैं.

Uma Sharma

Recent Posts

‘पितृ पक्ष में तृतीया तिथि का विशेष महत्व…’ जानिए आज के पंचांग में क्या है खास और कौन सा रहेगा मुहूर्त?

Pitru Paksha Panchang: 29 सितंबर 2026 को पितृ पक्ष के अंतर्गत तृतीया श्राद्ध है. पंचांग…

9 seconds ago

पहलगाम की अरु घाटी में बुनियादी सुविधाओं का घोर अभाव, आधे सफर से लौटने को मजबूर सैलानी; स्थानीय कारोबार प्रभावित

पहलगाम की अरु घाटी में मोबाइल नेटवर्क, एटीएम, स्वास्थ्य और शौचालय की भारी कमी। सैलानी…

5 hours ago

द ग्रेट मंडल बनाम कमंडल संघर्ष: वह दिन जब बिहार ने आडवाणी की रथ यात्रा रोक दी

Mandal Vs Kamandal: एलके आडवाणी की रथ यात्रा 25 सितंबर 1990 को गुजरात के सोमनाथ…

6 hours ago

स्टूडेंट हॉस्टल से CM हाउस तक: वह रात जब लालू ने बिहार की कमान संभाली

Lalu Prasad Yadav: लालू प्रसाद यादव के उभार की कहानी सिर्फ एक राजनेता की जीवनी…

6 hours ago

35 से ज्यादा लग्जरी घड़ियां, अकूत जमीन और 500-500 के नोटों की गड्डियां… बिहार के इस पावर कपल के ठिकानों पर पड़ा छापा

VIGILANCE RAID ON BIHAR OFFICER COUPLE: बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ निगरानी अन्वेषण ब्यूरो (Vigilance)…

6 hours ago

ठहाका, तेवर और तूफानी राजनीति! जानिए कैसे लालू यादव ने हमेशा के लिए बदल दिए भारतीय लोकतंत्र के नियम

Lalu Prasad Yadav: भारतीय लोकतंत्र में लालू प्रसाद यादव की पहचान एक खास राजनीतिक शैली…

6 hours ago