देश

केरल में रेबीज से दो मौतों के बाद तमिलनाडु में अलर्ट, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की सख्त एडवाइजरी

केरल में दो बच्चों की रेबीज से मौत के बाद तमिलनाडु के सार्वजनिक स्वास्थ्य और निवारक चिकित्सा निदेशालय ने राज्यभर के सभी स्वास्थ्य केंद्रों को सतर्क कर दिया है. निदेशालय ने एक सख्त एडवाइजरी जारी करते हुए सभी डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को कुत्ते के काटने के मामलों में तुरंत और सही इलाज सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं.

 

रेबीज एक जानलेवा वायरल बीमारी है जो संक्रमित जानवर के काटने या खरोंच से फैलती है. सार्वजनिक स्वास्थ्य निदेशक डॉ. टीएस सेल्वाविनायगम ने बताया कि एक बार लक्षण शुरू हो जाएं तो मरीज की जान बचाना बेहद मुश्किल हो जाता है. इसलिए समय पर इलाज ही इसका एकमात्र उपाय है.

एडवाइजरी में कहा गया है कि कुत्ते के काटने के बाद सबसे पहला और जरूरी कदम है घाव को कम से कम 15 मिनट तक साबुन और पानी से धोना. इसके बाद तुरंत पोस्ट-एक्सपोजर प्रोफिलैक्सिस (PEP) शुरू करना चाहिए, जिसमें रेबीज वैक्सीन (ARV) और गंभीर मामलों में रेबीज इम्यूनोग्लोबुलिन (RIG) देना जरूरी होता है.

स्वास्थ्य विभाग ने कुत्ते के काटने की गंभीरता के आधार पर तीन श्रेणियों में बांटने के निर्देश दिए हैं:
श्रेणी I: सिर्फ छूने या साफ त्वचा पर चाटने पर कोई इलाज जरूरी नहीं.
श्रेणी II: मामूली खरोंच या बिना खून के घाव में वैक्सीन देना जरूरी.
श्रेणी III: खून निकलने वाले घाव या टूटी त्वचा पर चाटने पर वैक्सीन के साथ RIG देना अनिवार्य है.

विशेष रूप से बच्चों में रेबीज का खतरा अधिक होता है क्योंकि वे काटने की सही जानकारी नहीं दे पाते और उनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कमजोर होती है. हाल ही में केरल में हुई मौतों का कारण इलाज में देरी, RIG न देना और घाव की सही सफाई न होना बताया गया है. मामला बढ़ने से अब केरल सरकार ने लगभग पूरे राज्य में अलर्ट जारी कर दिया है और इससे बचने के लिए जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं.

Pankaj kumar Pandey

मैं पंकज कुमार पाण्डेय हूं और मूल रूप से बिहार के पश्चिम चंपारण से आता हूं, जो सत्याग्रह की धरती है. मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई चंपारण में ही हुई है. इसके बाद मैंने महात्मा गांधी सेंट्रल यूनिवर्सिटी मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद पत्रकारिता में करियर की शुरुआत की. अब तक विभिन्न मीडिया संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा हूं. इस दौरान रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचार प्रस्तुति से जुड़े अहम पहलू सीखने को मिले. वर्तमान में मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं, जहां मेरी विशेष रुचि राजनीति, विदेश और सामाजिक जागरूकता से जुड़ी खबरों में है. क्योंकि मेरा मानना है कि पत्रकारिता महज एक नौकरी नहीं बल्कि देश और समाज के प्रति जिम्मेदारी है.

Recent Posts

नवरात्रि की महाष्टमी पर सुकर्मा योग का दुर्लभ संयोग: जानें मां महागौरी पूजा, शुभ मुहूर्त समेत आज का पूरा पंचांग

आज 18 अक्टूबर 2026, रविवार को शारदीय नवरात्र की महाष्टमी का पावन अवसर है. तिथि,…

4 minutes ago

सुकर्मा योग से बदल जाएगी इन 4 राशियों की किस्मत! मेष-सिंह को मिलेगा लाभ तो कन्या वाले हो जायें सावधान

18 अक्टूबर 2026 को महाष्टमी के दिन सुकर्मा योग के प्रभाव से मेष, सिंह, मकर…

16 minutes ago

आज का मेष राशिफल: मिलेगा सरप्राइज गिफ्ट, रविवार को सूर्य और मां भवानी की बरसेगी कृपा

Mesh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के पावन रविवार मेष राशि पर मां दुर्गा…

34 minutes ago

आज का वृषभ राशिफल: दोपहर बाद खुलेंगे भाग्य, रविवार को वाणी पर रखें संयम; जानें उपाय

Vrishabh Rashi Aaj Ka Rashifal Today: शारदीय नवरात्रि के रविवार वृषभ राशि के लिए नवम…

34 minutes ago

आज का मिथुन राशिफल: पहले पहर में निपटा लें जरूरी काम; मिलेगी शुभ सूचना

Mithun Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार मिथुन राशि के लिए संपत्ति के…

34 minutes ago

आज का कर्क राशिफल: गुस्से पर रखें काबू और जीवनसाथी की सुनें, कैसे मिलेगी मां दुर्गा की कृपा?

Kark Rashi Aaj Ka Rashifal Today: नवरात्रि के रविवार कर्क राशि के लिए दोपहर बाद…

34 minutes ago