मनोरंजन

Traitor Purav Jha ने Urfi Javed पर उठाया सवाल, बोले- धीरे से बात कर रहा था, तुमने कैसे सुन लिया..

The Traitors: अमेजन प्राइम वीडियो का रिएलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’ अब खत्म हो चुका है. शो की कंटेस्टेंट उर्फी जावेद और निकिता लूथर इसकी विजेता घोषित कर दी गई हैं.

इंनोसेंट्स के रूप में खेलते हुए दोनों ने शो के आखिरी ट्रेटर्स को पहचानकर बाहर कर दिया. वहीं दोनों को विजेता राशि के तौर पर 70.5 लाख रुपये का पुरस्कार मिला है.

जब से उर्फी इस शो की विजेता बनी हैं तभी से लोग उनके खिलाफ तरह-तरह के सवाल उठा रहे हैं कि आखिर वो बिना दिमाग लगाए इस शो को कैसे जीत गईं.

दरअसल शो के आखिरी समय में उर्फी ने लास्ट में बचे 2 ट्रेटर्स यानि पूरव झा और हर्ष गुजराल के बीच हो रही बात सुन ली था. हालांकि दोनों काफी धीरे बात कर रहे थे लेकिन फिर भी वो उर्फी के कानों तक जा पहुंची जिससे दोनों की पोल खुल गई और वो शो से बाहर हो गए.

इस बात की जानकारी खुद पूरव झा ने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए शेयर किया कि कैसे आखिरी 10 मिनटों में सारा गेम बदल गया.

पूरव झा ने इंस्टाग्राम पर बताया पूरा मामला

फिनाले का एपिसोड ऑन एयर होने के कुछ समय बाद पूरव झा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया. जिसमें वो फ्लाइट में रोते हुए दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ उन्होंने न जीतने के बाद भी फैंस की तरफ से मिल रहे प्यार का भी जिक्र किया.

पूरव ने अपने पोस्ट के कैप्शन में लिखा- “मैं कल रात फ्लाइट में रो रहा था, इसलिए नहीं कि मैं शो नहीं जीत पाया.. मैंने DM में आपके मैसेज देखे.. उफ्फ़ भई मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे ज़िंदगी में कभी इतना प्यार मिलेगा.. जैसे सच में कुछ लोग मेरे लिए रो रहे हैं कि तुम क्यों नहीं जीते.. ओ हेलो क्यूटियों मैं जीत गया.. इससे ज़्यादा मुझे और क्या चाहिए..”

हालांकि पूरव के इस पोस्ट में सिर्फ फैंस को आभार व्यक्त करने के साथ एक और चीज छिपी थी. जो उन्होंने किसी का नाम लिए बिना ही सामने रख दी.

पूरव ने गेम के आखिरी 10 मिनटों का जिक्र किया और सवाल उठाए. लेकिन इस दौरान उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया. पूरव ने लिखा- “मुझे सच में नहीं पता कि पिछले 10 मिनट में इतनी धीमी आवाज़ में बात करने के बाद गड़बड़ क्या हुई.. कि सामने वाले ने सुन लिया…”

पूरव का ये पोस्ट उसी पल के लिए था जब उर्फी ने उनकी और हर्ष की बातें सुन ली थी और सारा गेम बदल गया. गेम न जीत पाने के बावजूद उनकी इस पोस्ट में विनम्रता और गर्मजोशी साफ झलक रही थी.

आखिर में पूरव ने लिखा- “धन्यवाद एक बार फिर से.. हो सकता है कि मैं एक ट्रेटर के रूप में असफल रहा लेकिन आपके प्यार ने मुझे विजेता बना दिया..”

विवादों का शिकार हुईं उर्फी और निकिता

फाइनल में उर्फी और निकिता की जीत हुई लेकिन विवाद ने भी उन्हें घेर लिया. सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह की प्रतिक्रिया देने लगे. हालांकि यूजर्स ने निकिता की शांत रणनीति की तारीफ की तो वहीं दूसरी तरफ उर्फी को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा, जिसमें धमकियां भी शामिल थीं.


ये भी पढ़ें- अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने बॉयफ्रेंड रोहन ठक्कर संग की सगाई, शेयर की खूबसूरत तस्वीरें


-भारत एक्सप्रेस

Radha Priya

Recent Posts

दिवाली सिर्फ आतिशबाजी नहीं, लोकजीवन का उत्सव है: देहरी पर लक्ष्मी के पग से लेकर ‘सूप संग दरिद्र बाहर’ तक की अनोखी रस्में

Diwali Traditions: भारत के विभिन्न प्रांतों में दिवाली केवल दीप जलाने तक सीमित नहीं है.…

23 minutes ago

Ayodhya Deepotsav 2026: दो दिन अयोध्या में रहेंगे CM योगी, जानिए पूरा कार्यक्रम

Ayodhya Deepotsav 2026: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 और 8 नवंबर को अयोध्या में रहेंगे. दीपोत्सव…

25 minutes ago

योगी सरकार में सरकारी भर्तियों ने पकड़ी रफ्तार, UPSSSC ने जारी किए दो अहम परिणाम

UPSSSC Recruitment 2026: UPSSSC ने बीसीजी तकनीशियन भर्ती के 76 अभ्यर्थियों को अभिलेख परीक्षण के…

42 minutes ago

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने टॉस जीतकर न्यूजीलैंड को दी बल्लेबाजी, 47 ओवर का होगा मुकाबला

IND vs NZ 2nd ODI: भारत ने वेलिंगटन में दूसरे वनडे में टॉस जीतकर न्यूजीलैंड…

54 minutes ago

मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा, बोले- भारत के लिए खेलने का गर्व हमेशा रहेगा

Mohammed Shami Retirement: भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान…

1 hour ago