देश

Gorakhnath Mandir Attack: गोरखनाथ मंदिर पर हमले के आरोपी मुर्तजा को फांसी, NIA की स्पेशल कोर्ट ने देश के खिलाफ जंग छेड़ने के आरोप में सुनाई सजा

Gorakhnath Mandir Attack: उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले में गोरखनाथ मंदिर हमले के मामले में दोषी अहमद मुर्तजा को एनआईए की विशेष अदालत ने सोमवार को मौत की सजा सुनाई. मुर्तजा को अदालत ने यूएपीए, देश के खिलाफ जंग छेड़ने और जानलेवा हमले के आरोप में दोषी ठहराया था. सजा सुनाए जाने के वक्त वह कोर्ट में मौजूद थे. इससे पहले शनिवार को एनआईए कोर्ट ने अहमद मुर्तजा को दोषी करार दिया था. पुलिस ने गोरखनाथ थाने में 4 अप्रैल 2022 को यह मामला दर्ज हुआ था, फिर इस मामले में एटीएस ने जांच कर चार्जशीट लगाई थी.

गोरखनाथ मंदिर हमले की घटना में रिकार्ड 60 दिनों की न्यायिक जांच में अहमद मुर्तजा अब्बासी को एनआईए कोर्ट ने आईपीसी की धारा 121 में मौत की सजा और 307 आईपीसी में आजीवन कारावास की सजा का एलान किया. इस मामले की जांच करते हुए एनआईए को पता चला कि गोरखनाथ मंदिर का हमलावर नेपाल भी गया था और पुलिस को उसके पास से कई संदिग्ध दस्तावेज भी मिले थे. एटीएस ने इस मामले में 25 अप्रैल 2022 को अहमद मुर्तजा को विशेष अदालत में पेश किया और रिमांड भी हासिल की. सरकार के खर्च पर मुर्तजा के लिए एक वकील नियुक्त किया गया था.

इसके बाद वह हथियार लहराते हुए धार्मिक नारे लगाने लगा. जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. जांच के दौरान उसके पास से हथियार, लैपटॉप और उर्दू में लिखी सामग्री बरामद की गई. मामले में डिप्टी एसपी संजय वर्मा ने चार्जशीट दाखिल की थी.

ये भी पढ़ें: Asaram Case: रेप केस में दोषी ठहराए गए बाबा आसाराम, कोर्ट कल करेगा सजा का ऐलान

गौरतलब है कि मुर्तजा ने 4 अप्रैल 2022 को गोरखनाथ मंदिर में प्रवेश कर सुरक्षाकर्मियों पर हमला किया था. मुर्तजा ने पीएसी के सिपाही अनिल कुमार पासवान पर हमला किया और उनसे हथियार छीनने की कोशिश की. जब दूसरे सुरक्षाकर्मी बीच-बचाव करने आए तो मुर्तजा ने उन पर भी हमला कर दिया.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

UP फतह के लिए BJP-RSS का मास्टरस्ट्रोक, 80 हजार बैठकों के पीछे क्या है प्लान?

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 की तैयारी में बीजेपी और आरएसएस…

10 minutes ago

इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में जियो का बड़ा विजन, AI से बदलेगी वॉयस-डेटा सर्विस; 6G में दुनिया को लीड करने का दावा

India Mobile Congress 2026: इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2026 में रिलायंस जियो के चेयरमैन आकाश अंबानी…

23 minutes ago

रांची में चौक के नाम पर सियासी बवाल, BJP ने बदला नाम तो कांग्रेस ने रातों-रात उखाड़ा बोर्ड

रांची के हरमू स्थित जनरल ए.एस. वैद्य चौक का नाम बदलने को लेकर बीजेपी और…

37 minutes ago

हर महीने 9 तारीख को कांपेगा उत्तराखंड? बजेगा भूकंप का अलार्म, जानिए पूरा प्लान

उत्तराखंड में अब हर महीने की 9 तारीख को सुबह 11 बजे भूकंप का सायरन…

60 minutes ago

शारदीय नवरात्रि के व्रत में क्या खाएं और किन चीजों से बनाएं दूरी?

Navratri Vrat Rules: शारदीय नवरात्रि के दौरान नौ दिनों तक माता की पूजा-अर्चना और व्रत…

1 hour ago

‘तारीख पर तारीख’ से पाकिस्तान में टूटा सब्र, कोर्ट में ही वकील ने कर दिया बड़ा कांड

Pakistan Court Incident: पाकिस्तान के सिंध हाईकोर्ट की हैदराबाद सर्किट बेंच में 11 महीने से…

1 hour ago