देश

नागालैंड की महिला सांसद के साथ दुर्व्यवहार पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान, Rahul Gandhi पर उचित कार्रवाई की मांग

India News: महिला अधिकारों की रक्षा और संवर्धन के अपने दायित्व के तहत राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) ने नागालैंड की अनुसूचित जनजाति महिला सांसद फांगनोन कोन्याक के साथ हुए दुर्व्यवहार की घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. इस घटना में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दुर्व्यवहार के आरोप लगे हैं. आयोग ने संसद जैसे लोकतंत्र के मंदिर में महिलाओं के सम्मान, समानता और गरिमा बनाए रखने पर जोर दिया है.

महिला आयोग ने इस घटना को महिला सांसदों के अधिकारों और गरिमा का सीधा उल्लंघन करार देते हुए इसे गंभीर मामला बताया है. आयोग की अध्यक्ष, विजया रहाटकर, ने लोकसभा के अध्यक्ष और राज्यसभा के सभापति से इस मामले में तत्काल और उचित कार्रवाई की मांग की है.

राहुल गांधी पर लगे ये आरोप

कोन्याक के राज्यसभा में दिए बयान के अनुसार, राहुल गांधी ने अपमानजनक व्यवहार किया. कोन्याक ने अपने बयान में कहा, “उन्होंने मेरे साथ ऊंची आवाज में दुर्व्यवहार किया और उनकी शारीरिक निकटता इतनी अधिक थी कि एक महिला सदस्य होने के नाते मुझे बेहद असहज महसूस हुआ. मैंने भारी मन से एक तरफ हटकर अपने लोकतांत्रिक अधिकारों को त्याग दिया, लेकिन मैं यह महसूस करती हूं कि किसी भी सांसद को ऐसा व्यवहार नहीं करना चाहिए.”

राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस मामले में न्याय सुनिश्चित करने और ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की मांग की है.

यह भी पढ़िए: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री Devendra Fadnavis का दावा- Rahul Gandhi की यात्रा में शामिल थे ‘Urban Naxal’

मिताली चंदोला, एडिटर, स्पेशल प्रोजेक्ट्स

Recent Posts

कलकत्ता हाईकोर्ट की सख्त पहल: अदालतों में पान, गुटखा और सिगरेट पर लगा बैन

कलकत्ता हाईकोर्ट ने पश्चिम बंगाल की अदालतों में अनुशासन और सुरक्षा बढ़ाने के लिए बड़ा…

9 minutes ago

‘जादू-टोना करती है…’, महिला को डायन बताकर पीटा, हुई मौत

मुजफ्फरपुर में जादू-टोने के शक में पड़ोसियों ने 52 वर्षीय महिला की पीट-पीटकर हत्या कर…

1 hour ago

एसआईआर में गड़बड़ी के खिलाफ राहुल गांधी सहित विपक्ष के 11 नेताओं ने किया सुप्रीम कोर्ट का रुख

SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी नेताओं ने सुप्रीम कोर्ट…

2 hours ago

राहुल गांधी समेत 11 नेताओं की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, CEC ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग पर उठाए सवाल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और चुनाव आयोग के खिलाफ राहुल गांधी समेत 11 विपक्षी…

2 hours ago

सितंबर के महीने ने बिगाड़ा बजट! 108% दर से बढ़े प्याज के दाम ने निकाले आंसू, 6.08% बढ़ी महंगाई

सितंबर 2026 में देश की खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.54% और खाद्य महंगाई 7.74% पर…

2 hours ago

दानदाता, मालिक नहीं: सुप्रीम कोर्ट की कमर्शियलाइज़ेशन पर सख़्ती, जामिया हमदर्द रेगुलेटरी निशाने पर

शीर्ष अदालत ने प्राइवेट और डीम्ड यूनिवर्सिटीज़ को मुनाफ़े के सेंटर की तरह चलाने से…

2 hours ago