देश

पीएम मोदी के नेतृत्व में साकार हो रहा ‘अपने घर’ का सपना, अहमदाबाद में तैयार हुए 1.94 लाख से अधिक पक्के मकान

हर व्यक्ति का सपना होता है कि उसका अपना एक सुरक्षित पक्का घर हो. पीएम मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की प्रधानमंत्री आवास योजना (पीएमएवाई) ने देशभर में लाखों जरूरतमंद परिवारों के इस सपने को पूरा करने का काम किया है. इसी कड़ी में अहमदाबाद नगर निगम (एएमसी) भी प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी (पीएमएवाई-अर्बन) के तहत आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और निम्न आय वर्ग (LIG) के लोगों को पक्के मकान उपलब्ध करा रहा है.

अहमदाबाद शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में नगर निगम द्वारा आधुनिक सुविधाओं से युक्त आवासीय परिसरों का निर्माण कराया जा रहा है. योजना के पहले चरण में बड़ी संख्या में लाभार्थियों को घरों की चाबियां सौंपी जा चुकी हैं. कभी झुग्गी-झोपड़ियों में रहने को मजबूर परिवार अब इन पक्के मकानों में सम्मानजनक जीवन जी रहे हैं.

झोपड़पट्टी की गंदगी से मिली मुक्ति

योजना की लाभार्थी शोभाबेन ने बताया कि पहले वह झोपड़पट्टी में रहती थीं, जहां गंदगी, मच्छरों और कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता था. उन्होंने कहा कि नया घर मिलने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई है और अब परिवार को बेहतर माहौल मिल रहा है.

अहमदाबाद नगर निगम द्वारा विकसित इन आवासीय परिसरों में लोगों की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए कई सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं. इनमें लिफ्ट, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल, गार्डन, पार्किंग, 24 घंटे पानी की सुविधा, फायर फाइटिंग सिस्टम और पीएनजी (PNG) गैस कनेक्शन जैसी सुविधाएं शामिल हैं. लाभार्थी हरीश रावत ने बताया, “नए आवास परिसर में शहरी केंद्र, गार्डन, आंगनबाड़ी, बिजली, पानी और गैस पाइपलाइन जैसी सुविधाएं उपलब्ध हैं.” वहीं, दीपकभाई प्रजापति ने कहा, “यहां बच्चों के खेलने के लिए पार्क, आंगनबाड़ी और पास में ही स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हैं, जिससे परिवारों को काफी राहत मिली है.”

PMAY 2.0 में 50 हजार नए घरों का लक्ष्य

अहमदाबाद नगर निगम के अनुसार, प्रधानमंत्री आवास योजना के पहले चरण (पीएमएवाई-1.0) के तहत 21 हजार से अधिक ईडब्ल्यूएस (EWS) मकानों का निर्माण पूरा हो चुका है और इन्हें लाभार्थियों को सौंपा जा चुका है. इसके अलावा 10 हजार से अधिक मकानों का निर्माण कार्य अभी जारी है. वहीं, पीएमएवाई 2.0 के तहत नगर निगम ने लगभग 50 हजार नए घरों के निर्माण का लक्ष्य रखा है.

स्लम पुनर्वास को प्राथमिकता

अहमदाबाद के मेयर हितेश कांतीलाल बरोट ने बताया, “शहर में कई स्थानों पर बड़ी संख्या में आवास तैयार किए गए हैं. रामापीर की टेकरी क्षेत्र में 9 हजार से अधिक मकान झुग्गी पुनर्वास अभियान के तहत विस्थापित लोगों को दिए गए हैं. इसके अलावा ओढव में 2,500 से अधिक, घाटलोडिया में 1,500 से अधिक मकान बनाए गए हैं. नर्मदा आवास, जानकी आवास और एलआईजी (LIG) श्रेणी के भी कई आवास तैयार किए गए हैं.”

ये भी पढ़ें: ‘सिया ने बांधा जूता…चेतन को मिला मौत का इशारा! पुणे मर्डर केस में पुलिस ने कराया सीन री-क्रिएट, हुआ बड़ा खुलासा

नगर निगम ने स्लम पुनर्वास योजना के तहत भी हजारों परिवारों को पक्के घर उपलब्ध कराए हैं. आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 12 वर्षों में पीएमएवाई-अर्बन के तहत अहमदाबाद नगर निगम द्वारा 2 लाख 7 हजार से अधिक मकानों के निर्माण को मंजूरी दी गई है, जिनमें से 1 लाख 94 हजार से अधिक पक्के घर बनकर तैयार हो चुके हैं. जगतपुर, अमियापुर, कोर्टेश्वर और बोपल जैसे क्षेत्रों में चल रहे आवास प्रोजेक्ट गरीब परिवारों के जीवन में बड़ा बदलाव ला रहे हैं. ये आवास न सिर्फ लोगों को सुरक्षित छत उपलब्ध करा रहे हैं, बल्कि बेहतर सुविधाओं के साथ एक सम्मानजनक और सुरक्षित भविष्य की नींव भी तैयार कर रहे हैं.

नोट- यह खबर एजेंसी (IANS) फीड से सीधे पब्लिश की गई है. इसमें किसी भी जानकारी को नहीं बदला गया है. खबर को पढ़ने लायाक बनाने के लिए लिए केवल हेडलाइन बदली गई है. वहीं पैराग्राफ से पहले सबहेड जोड़े गए हैं. इस स्टोरी को लेकर भारत एक्सप्रेस की किसी भी तरह की नैतिक जिम्मेदारी नहीं होगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

मकान का कब्जा दिलाने के लिए कोर्ट के बेलिफ ने मांगे 70 हजार, ACB ने फिल्मी स्टाइल में दबोचा

Palwal Court Bailiff Arrested: पलवल जिला न्यायालय में तैनात बेलिफ श्याम सुंदर को ACB ने…

11 minutes ago

पंजाब में फिर साथ आएगी भाजपा और अकाली दल की जोड़ी, गठबंधन पर पीएम मोदी ने जताई खुशी

भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के बीच फिर से गठबंधन होने को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र…

26 minutes ago

पाकिस्तान के शहजाद भट्टी का आतंकी उजेद उर्फ उबैद मेरठ से गिरफ्तार, सैन्य एयरबेस पर हमले की तैयारी का शक

Ubaid Arrested Meerut: मेरठ के बनियापाड़ा से जम्मू-कश्मीर के वांटेड आरोपी उजेद उर्फ उबैद को…

33 minutes ago

Post Office की इन 5 सरकारी योजनाओं में करें निवेश, हर महीने मिलेगी कमाई; टैक्स छूट का भी फायदा

Post Office Saving Schemes: पोस्ट ऑफिस की MIS, RD, टाइम डिपॉजिट और NSC जैसी सरकारी…

40 minutes ago

रूस-यूक्रेन युद्ध में 4.90 लाख रूसी सैनिकों की मौत? लीक डेटा में बड़ा दावा

Russia Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर बड़ा खुलासा सामने आया है. रोसस्टैट के कथित…

48 minutes ago

21 दिसंबर से शुरू होगा निपुण विद्यालय आकलन: जानें दोनों चरणों की पूरी तारीखें, योगी सरकार ने तेज की तैयारियां

Nipun Bharat Mission UP: परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की भाषा और गणितीय दक्षता परखने के…

57 minutes ago