AI Aesthetics Clinic Jaipur
AI Aesthetics Clinic Jaipur: आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI, अब तक आपने इसे मोबाइल, कंप्यूटर और रोबोट्स में काम करते देखा होगा, लेकिन अब AI ने खूबसूरती और स्वास्थ्य की दुनिया में भी एंट्री कर ली है. राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक ऐसा एस्थेटिक्स और वेलनेस क्लिनिक शुरू हुआ है, जहां त्वचा और बालों की समस्याओं को सही करने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली जाएगी.
दावा है कि यह तकनीक मरीजों की त्वचा, बालों और उनकी वेलनेस जरूरतों को पहले से कहीं अधिक सटीक तरीके से समझने में मदद करेगी. यानी अब केवल आंखों से दिखने वाली समस्या ही नहीं, बल्कि त्वचा के भीतर छिपे हो रहे बदलावों और भविष्य में होने वाले असर का भी अनुमान लगाया जा सकेगा.
दरअसल, दुनियाभर में एस्थेटिक मेडिसिन के क्षेत्र में AI का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है. आधुनिक AI सिस्टम त्वचा की गुणवत्ता, एजिंग पैटर्न, पिग्मेंटेशन, झुर्रियों और बालों की स्थिति का डिजिटल विश्लेषण कर डॉक्टरों को विस्तृत रिपोर्ट उपलब्ध कराते हैं. इससे मरीज की जरूरत के अनुसार अधिक व्यक्तिगत और सटीक उपचार योजना तैयार की जा सकती है.
जयपुर में शुरू हुए इस AI आधारित क्लिनिक में IV Wellness Therapy, Hairfall Programs, Glow Therapy और कई एडवांस्ड एस्थेटिक ट्रीटमेंट्स उपलब्ध कराए जा रहे हैं. क्लिनिक का कहना है कि हर मरीज के लिए AI से जांच के बाद अलग-अलग उपचार योजना बनाई जाएगी, ताकि बेहतर परिणाम मिल सकें.
इस पहल के पीछे हैं डॉ. आकृति मेहरा, जो एक गोल्ड मेडलिस्ट डर्मेटोलॉजिस्ट, कॉस्मेटोलॉजिस्ट और ट्राइकोलॉजिस्ट हैं. उन्होंने नई दिल्ली के प्रतिष्ठित लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस और त्वचा रोग में विशेषज्ञता हासिल की है. एक दशक से अधिक के अनुभव के दौरान उन्होंने त्वचा और बालों के उपचार के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है.
ये भी पढ़ें- थाली से लेकर ट्रांसपोर्ट तक सब महंगा, मई में 3.93% पर पहुंची खुदरा महंगाई दर; ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा असर
मुंबई में सफल प्रैक्टिस के बाद अब डॉ. मेहरा ने जयपुर में ‘AI Aesthetics’ की शुरुआत की है. उनका उद्देश्य चिकित्सा विशेषज्ञता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता की आधुनिक तकनीक को एक साथ जोड़कर मरीजों को अधिक व्यक्तिगत, वैज्ञानिक और उन्नत उपचार उपलब्ध कराना है.
-भारत एक्सप्रेस
12 अक्टूबर 1964 को सोवियत संघ ने वोस्कोद-1 अंतरिक्ष यान लॉन्च किया था, जो दुनिया…
Dharavi Redevelopment Project: अडाणी समूह ने मुंबई के माटुंगा में धारावी पुनर्विकास परियोजना के तहत…
8 अक्टूबर 2026 को हिंदी सिनेमा के दिग्गज अभिनेता राज कुमार की 100वीं जयंती है.…
INDIA Bloc Rally: वोट चोरी के आरोपों को लेकर INDIA ब्लॉक दिसंबर के पहले सप्ताह…
यूपी बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की 2027 परीक्षाओं का टाइमटेबल जारी कर दिया है.…
BJP Congress Clash Jamshedpur: जमशेदपुर में बीजेपी महिला मोर्चा के प्रदर्शन के दौरान हुए कथित…