देश

अभिषेक बनर्जी की बढ़ीं मुश्किलें, हेट स्पीच मामले में CID ने कसा शिकंजा, अगले हफ्ते पूछताछ के लिए किया तलब

Abhishek Banerjee Hate Speech Case: टीएमसी के महासचिव अभिषेक बनर्जी की मुश्किलें अभी और बढ़ने वाली हैं. सीआईडी पश्चिम बंगाल ने उन्हें हेट स्पीच मामले में पूछताछ के लिए अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा है. अभिषेक बनर्जी से हाल ही में कथित जाली हस्ताक्षर मामले में पूछताछ की गई. अभिषेक पर आरोप है कि उन्होंने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के दौरान भड़काऊ भाषण दिया था, जिस मामले में उनके खिलाफ बिधाननगर साइबर क्राइम थाना में एफआईआर दर्ज की गई.

सीआईडी ने अभिषेक बनर्जी के हेट स्पीच मामले में दर्ज एफआईआर को आज ही अपने हाथ में ले ली और कार्रवाई करते हुए उन्हें अगले हफ्ते पेश होने के लिए कहा है. पहले इसकी जांच बिधाननगर साइबर अपराध थाना कर रहा था.

सीआईडी को सौंपा गया डिजिटल एविडेंस

एनडीटीवी की रिपोर्ट के मुताबिक, एक अधिकारी ने इस मामले को लेकर बताया है कि इस मामले को लेकर दर्ज FIR की शुरुआती जांच के दौरान जुटाये गए सबूत, केस से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल एविडेंस को सीआईडी को दे दिया है.

इस संबंध में एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि, जांच सीआईडी को सौंपने के लिए औपचारिक आदेश दिया गया था. जिसके बाद इस मामले की केस डायरी से लेकर अबतक जुटाये गए साक्ष्यों को सीआईडी को सौंप दिया गया.

कब हुई थी एफआईआर?

बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के दौरान बिधाननगर में टीएमसी सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने भड़काऊ टिप्पणी की थी. जिसपर पुलिस ने FIR दर्ज की थी.

यह एफआईआर सामाजिक कार्यकर्ता राजीब सरकार ने उत्तर 24 परगना जिले के बागुईआटी थाने में 5 मई को दर्ज कराई थी. यह शिकायत विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के एक दिन बाद दर्ज कराई गई थी. शिकायत में राजीब सरकार ने आरोप लगाया कि तृणमूल सांसद और महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव के बाद हिंसा करने और मतगणना को लेकर भड़काऊ बयान दिया था.

अमित शाह को टारगेट करते हुए दिया था बयान

मिली जानकारी के अनुसार ये भड़काऊ बयान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को टारगेट करते हुए दिया गया था.

ये भी पढ़ें- डेमोग्राफी बदलने की पाकिस्तानी साजिश? आईएसआई-जमात नेक्सस पर खुफिया रिपोर्ट के बाद सीमा पर बढ़ाई गई चौकसी

फिलहाल इस मामले में उस वीडियो के क्लिप, सोशल मीडिया लिंक सहित अन्य डिजिटल सामग्री को सुरक्षित कर ली गई है. अब सीआईडी इस मामले में आगे की कार्रवाई करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

लखनऊ में चमकेगी IT सिटी और वेलनेस सिटी: पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को एलडीए ने दी बड़ी कमान

एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार ने पूर्व चीफ इंजीनियर अवनीन्द्र कुमार सिंह को आईटी सिटी, वेलनेस…

34 minutes ago

दिल्ली का ‘मिनी बंगाल’ हुआ मां दुर्गा की भक्ति में लीन, देखें 50वें वर्ष के भव्य दूर्गा पूजा के आयोजन की खूबसूरत तस्वीरें

दिल्ली के 'मिनी बंगाल' चितरंजन पार्क में दुर्गा पूजा का 50वां वर्ष धूमधाम से मनाया…

1 hour ago

PK की एंट्री और अनंत सिंह की बगावत… बिहार विधान परिषद की 8 सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले तेज हुई हलचल

बिहार में विधान परिषद की आठ सीटों पर होने वाले चुनाव से पहले सियासी सरगर्मी…

1 hour ago

Cupid के टर्नअराउंड से PC Jeweller तक: आदित्य कुमार के ₹73 करोड़ के इन्वेस्टमेंट से ज्वैलरों की बदलेगी किस्मत?

ADITYA HALWASIYA INVESTS IN PC JEWELLER: हेल्थकेयर और एफएमसीजी क्षेत्र की कंपनी क्यूपिड लिमिटेड (Cupid…

2 hours ago

PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज की अनुमति, सुप्रीम कोर्ट के निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने PFI प्रमुख अबुबकर को मैक्स अस्पताल में इलाज कराने की अनुमति दे…

2 hours ago