देश

पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन सरकार दलित मुस्लिमों के आरक्षण का सुप्रीम कोर्ट में विरोध करती है: ओवैसी

यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पीएम मोदी के दिए गए बयान के बाद से ही पूरे देश में इस पर चर्चा शुरू हो गई है. सत्ता पक्ष जहां इसकी खूबियां गिनाने में लगा हुआ है तो वहीं विपक्ष यूसीसी के खिलाफ मोर्चेबंदी की तैयारी कर रहा है. विपक्ष के नेता लगातार यूसीसी को लेकर बयानबाजी कर रहे हैं. पीएम मोदी ने भोपाल में अपने भाषण के दौरान पसमांदा मुसलमानों का जिक्र करते हुए कहा था कि पसमांदा मुसलमानों का उनके ही धर्म के लोगों ने शोषण किया है. अब इस बयान पर एआईएमआईएम नेता असदुद्दीन ओवैसी ने प्रतिक्रिया दी है.

अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 फीसदी की कटौती क्यों कर दी?

असदुद्दीन ओवैसी ने एक मीडिया रिपोर्ट को ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा है कि प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मुसलमानों का एक वर्ग पसमांदा मुसलमानों को आगे नहीं बढ़ने दे रहा है, लेकिन सच्चाई ये है कि सभी मुस्लिम गरीब हैं खासकर जो ऊंची जाति के मुसलमान हैं वो ओबीसी हिंदुओं से भी गरीब हैं. ओवैसी ने पीएम मोदी से सवाल करते हुए कहा कि वे पूरे देश के प्रधानमंत्री हैं, फिर उन्होंने अल्पसंख्यक कल्याण बजट में 40 फीसदी की कटौती क्यों कर दी?

सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलित मुसलमानों के आरक्षण का विरोध करती है

ओवैसी ने आगे कहा कि पीएम मोदी पसमांदा मुसलमानों की बात करते हैं, लेकिन उनकी सरकार सुप्रीम कोर्ट में दलित मुसलमानों के आरक्षण का विरोध करती है. क्यों बीजेपी पिछड़े मुस्लिमों के आरक्षण का विरोध कर रही ? क्यों वे इस सामाजिक अन्याय का दोष यूनिफॉर्म सिविल कोड पर डालेंगे?

यह भी पढ़ें-  Operation Satya: एक खौफनाक खेल, सिस्टम कैसे हुए फेल? भारत एक्सप्रेस पर सबसे बड़ा खुलासा, स्टिंग ऑपरेशन में कई चेहरे बेनकाब

ओवैसी ने न सिर्फ बीजेपी को घेरा बल्कि कांग्रेस पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि कांग्रेस और दूसरी सामाजिक न्याय की बात करने वाली पार्टियां बताएं- हमें हमारा उचित हिस्सा कब मिलेगा, या फिर हम इसी बात पर खुश होते रहें कि हमारे नेता इफ्तार की पार्टी में टोपी पहनकर आते हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

CR Park के काली मंदिर में दुर्गा पूजा की धूम, दिल्ली में दिखता है बंगाल का रंग

CR Park Durga Puja: दक्षिण दिल्ली के चित्तरंजन पार्क (CR Park) स्थित काली मंदिर में…

21 minutes ago

क्या धर्म बदलने से बदल जाती है जाति? जानिए सुप्रीम कोर्ट ने धर्मांतरण और OBC कोटा पर क्यों खींची लक्ष्मण रेखा

Supreme Court: हिंदू धर्म छोड़कर इस्लाम अपनाने वालों को अब मुस्लिम OBC कोटे का लाभ…

41 minutes ago

क्या अमेरिका का कुत्ता बन गया पाकिस्तान? मौलाना के इस बयान से शहबाज-मुनीर की उड़ी रातों की नींद

Pakistan News: मौलाना फजल-उर-रहमान ने पाक सेना प्रमुख असीम मुनीर पर जमकर हमला बोला. उन्होंने…

1 hour ago

113 वर्षों की अटूट विरासत: दिल्ली की तिमारपुर-सिविल लाइंस दुर्गा पूजा में ‘जीवन चक्र’ की थीम, जानिए इसके मायने

दिल्ली के तिमारपुर और सिविल लाइंस की ऐतिहासिक दुर्गा पूजा समिति अपने गौरवशाली इतिहास के…

1 hour ago

Noida Kalibari Durga Puja: 44 साल से नोएडा में बंगाल की संस्कृति संजो रही कालीबाड़ी, दुर्गा पूजा में दिखता है ‘मिनी कोलकाता’

Noida Kalibari Durga Puja: नोएडा के सेक्टर-26 स्थित कालीबाड़ी पिछले 44 वर्षों से बंगाली संस्कृति…

1 hour ago

दिवाली से पहले योगी सरकार का धमाका! यूपी के कर्मचारियों के बोनस और DA पर आई सबसे बड़ी खुशखबरी

Yogi Government Diwali Gift: दीपावली से पहले यूपी के लाखों सरकारी कर्मचारियों के लिए बोनस…

2 hours ago