खेल

Diamond League 2023: ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने जीता गोल्ड, डायमंड लीग में 87.66 मीटर फेंका भाला

Diamond League 2023: भारत के दिग्गज जैवलिन थ्रोवर(भाला फेंकने वाले) और ओलंपियन नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर से कमाल कर दिया है. उन्होंने डायमंड लीग के लुसाने चरण में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. नीरज ने इस लीग में 87.66 मीटर का जैवलिन थ्रो किया, जो उनका इस मुकाबले के लिए सबसे बेस्ट रहा. बता दें कि उन्होंने चोट के बाद यह अपनी वापसी की है और सीधे गोल्ड पर ही निशाना साधा है. इस गोल्ड मेडल के साथ नीरज चोपड़ा एक बार फिर से सुर्खियों में हैं. मालूम हो कि नीरज चोपड़ा ने साल 2021 में जापान के टोक्यो शहर में आयोजित टोक्यो ओलंपिक में 87.58 मीटर भाला फेंककर गोल्ड मेडल जीत कर इतिहास रचा था.

Diamond League 2023 में शुरुआत नहीं थी अच्छी

नीरज चोपड़ा ने 30 जून को डायमंड लीग के लुसाने चरण में भाला फेंककर स्वर्ण पदक जीता है. हालांकि, इस मुकाबले में उनकी शुरुआत अच्छी नहीं हुई थी. नीरज का पहला प्रयास फाउल रहा था. वहीं, दूसरे प्रयास में उन्होंने 83.52 मीटर का थ्रो किया. तीसरे प्रयास में उनका जैवलिन थ्रो 85.04 मीटर रहा था. वैसे इन्हें कड़ी टक्कर भी मिली. तीन थ्रो के बाद जर्मनी के जैवलिन थ्रोवर जूलियन वीबर 86.20 मीटर का थ्रो कर पहले पायदान पर पहुंच गए थे. नीरज चोपड़ा का पहले थ्रो की तरह चौथा थ्रो भी फाउल हो गया था. इसके बाद उनके पास मात्र दो प्रयास बचे थे. चौथे थ्रो तक जर्मनी के जूलियन वीबर टॉप पर थे. हालांकि, नीरज चोपड़ा ने हिम्मत नहीं हारी और प्रयास को जारी रखा.

ये भी पढ़ें- AUS vs ENG: एशेज के बीच ऑस्ट्रेलिया को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण लॉर्ड्स टेस्ट से बाहर हुए नाथन लियोन

5वें थ्रो ने दिलाया गोल्ड

नीरज चोपड़ा का चौथा थ्रो भी फाउल रहा था. उसके बाद वे अपने 5वें थ्रो के लिए आए. इस दौरान नीरज ने थ्रो करते हुए 87.66 मीटर तक जैवलिन फेंका. हालांकि, इसके बाद उनके पास एक और प्रयास बचा था, जिसमें उन्होंने 84.15 मीटर का थ्रो किया. इन सभी को देखते हुए उनका पांचवा थ्रो यानी 87.66 मीटर वाला थ्रो बेस्ट रहा. नीरज चोपड़ा ने 5वें थ्रो के दम पर डायमंड लीग के लुसाने चरण में गोल्ड मेडल पर निशाना साध दिया. वहीं, जूलियन वीबर ने 87.03 मीटर का बेस्ट और आखिरी थ्रो कर दूसरा स्थान प्राप्त किया व सील्वर मेडल जीता. तीसरे स्थान पर चेक गणराज्य के याकूब वादलेज्चे रहे, जिन्होंने 86.13 मीटर का थ्रो कर ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया.

बता दें कि नीरज चोपड़ा के जैवलिन थ्रो करियर का डायमंड लीग के लुसाने चरण में मेडल जीतना, उनका 8वां गोल्ड मेडल था. वहीं, डायमंड लीग में इस साल उनका यह दूसरा स्वर्ण पदक है. इसके पहले नीरज चोपड़ा ने दोहा डायमंड लीग में भी गोल्ड मेडल अपने नाम किया था.

-भारत एक्सप्रेस

Amit Dubey

Recent Posts

दिवाली पर कोल्हापुर के महालक्ष्मी मंदिर में उमड़ती है भक्तों की भीड़, जानिए क्यों खास है मां अंबाबाई का दरबार?

महाराष्ट्र के कोल्हापुर में स्थित प्राचीन महालक्ष्मी मंदिर, जिसे मां अंबाबाई के नाम से भी…

2 minutes ago

महंगाई का डबल अटैक: अक्टूबर मेंखुदरा महंगाई दर 5.93% पर पहुंची, आपकी EMI पर भी मंडराया खतरा

Delhi News: अक्टूबर में खुदरा महंगाई दर बढ़कर 5.93% और खाद्य महंगाई 8.20% तक पहुंचने…

3 minutes ago

दिवाली से पहले यूपी में कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, DA 63% हुआ; बोनस का भी मिलेगा फायदा

UP DA Hike: यूपी की योगी सरकार ने दिवाली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ा…

23 minutes ago

छठ के बाद क्या टूट जाएगी JDU? संजय झा से तल्खी और बीजेपी का दफ्तर, जानिए क्या है ललन सिंह का अगला गेमप्लैन

Bihar Politics: ललन सिंह की पार्टी बैठकों से दूरी और विधायकों की गोलबंदी के बाद…

25 minutes ago

योगी बाबा के स्वागत में जगमगाएगा वनटांगिया गांव, 82.41 करोड़ की सौगात के साथ फिर मनाएंगे दीपोत्सव

गोरखपुर के वनटांगिया गांव में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दीपोत्सव मनाएंगे और 82.41 करोड़ रुपये की…

52 minutes ago

दिल्ली में अपना आशियाना बनाने का सुनहरा मौका: DDA लाया ‘खुशहाल परिवार योजना 2026’, नरेला में 25% की छूट

DDA Khushhaal Pariwaar Yojana: दिवाली से पहले DDA ने दिल्ली के नरेला, लोकनायकपुरम और जहांगीरपुरी…

57 minutes ago