देश

24 अगस्त को यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की कमान संभालेंगे अजय राय, लखनऊ में धूमधाम से होगी ताजपोशी

Congress President UP: राजनीति में ना तो कुछ स्थायी होता है और ना ही कुछ अन्तिम, कुछ ऐसा ही फेरबदल यूपी कांग्रेस में हुआ है. अब जब उत्तर प्रदेश में अजय राय (Ajay Rai) को कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है तो इसपर बड़े कयास लगाये जा रहे थे की वह लखनऊ आकर अपना पद कब ग्रहण करते हैं लेकिन अब इन कयासों पर विराम लग गया है क्योंकि यूपी कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय (Ajay Rai) 24 अगस्त को पार्टी मुख्यालय लखनऊ में पदभार ग्रहण करेंगे.

पदभार ग्रहण समारोह में कांग्रेस पार्टी से जुड़े सभी लोगों को 24 अगस्त की सुबह 10 बजे तक पार्टी मुख्यालय में हाजिर रहने का निर्देश दिया गया है. यूपी कांग्रेस महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश कुमार सिंह की तरफ से जारी आदेश में कहा गया है कि नए प्रदेश अध्यक्ष का हर्षोल्लास के साथ स्वागत किया जाएगा. बता दें की अजय राय 17 अगस्त को यूपी कांग्रेस की कुर्सी सौंपी गई थी.

नये अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेसी और गैर कांग्रेसी दोनों तैयार

नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के स्वागत के संदर्भ में एक तरफ कांग्रेस महासचिव प्रशासन प्रभारी दिनेश सिंह (Dinesh Singh) ने यूपी कांग्रेस के सभी वर्तमान और पूर्व प्रदेश पदाधिकारियों, जिला, शहर, ब्लॉक, वार्ड कमेटी के सभी वर्तमान, पूर्व अध्यक्षों, वर्तमान एवं पूर्व सांसदों, विधायकों, प्रिंट मीडिया, सोशल मीडिया के प्रदेश और जिला प्रभारी, पूर्व लोकसभा, विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशियों और सभी कार्यकर्ताओं को पत्र लिखा है. पत्र के माध्यम से 24 अगस्त की सुबह 11:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय पहुंचने का आह्वान किया गया है. वहीं दूसरी तरफ अजय राय को पसंद करने वाले गैर कांग्रेसी लोग भी उनके स्वागत को लालायित दिख रहे हैं.

24 अगस्त से अजय राय बनेंगे यूपी कांग्रेस के खेवनहार

24 अगस्त को पूर्व मंत्री अजय राय अपने गृह क्षेत्र वाराणसी (Varanasi) से लखनऊ (Lucknow) पहुंचेंगे. इस दौरान बनारस से लगातार लखनऊ तक सैकड़ों स्थानों पर अजय राय के स्वागत की तैयारियां हो रही हैं, कई जगह तो ढोल नगाड़ों से स्वागत करने के लिए कार्यकर्ताओ ने ढ़ोल वालों को एडवांस पैसे भी दे दिए हैं.

यह भी पढ़ें: मल्लिकार्जुन खड़गे ने CWC की नई टीम का किया ऐलान, सचिन पायलट समेत इन चेहरों को मिली जगह, देखें लिस्ट

अजय कितने ‘अजय’?

वैसे तो अजय राय विधानसभा में 1996 से लगातार 2017 तक अजय रहे और उनका प्रभाव पूर्वांचल के साथ – साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश एवं बिहार, झारखण्ड में भी है. लेकिन यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बनने के बाद अजय राय कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में कितनी ऊर्जा का संचार कर पाते हैं और कांग्रेस को यूपी में कितनी बढ़त दिला पाते हैं यह वक्त ही बता पायेगा.

-भारत एक्सप्रेस

Divyendu Rai

Recent Posts

दिवाली से पहले पुलिसकर्मियों को सीएम योगी का बड़ा तोहफा, बढ़े यूनिफॉर्म और मोटरसाइकिल भत्ते; विपक्ष पर भी साधा निशाना

UP News: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम में यूपी पुलिस को बड़ा…

22 minutes ago

टाइगर पर हमले से पहले किन सितारों पर थी शूटरों की नजर? जानिए किसके पास कैसी है सुरक्षा

Bollywood Celebs Security: टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है.…

39 minutes ago

WhatsApp में आने वाला है नया बदलाव, स्क्रॉल करते ही अपने आप छोटा हो जाएगा नेविगेशन बार

WhatsApp Android यूजर्स के लिए एक नए फीचर पर काम कर रहा है. इस अपडेट…

1 hour ago

गोरखपुर में दुर्गा विसर्जन के दौरान बड़ा हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आए लोग; 3 की मौत, 7 झुलसे

UP News: गोरखपुर के गुलरिहा क्षेत्र में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान ट्रैक्टर-ट्रॉली हाईटेंशन तार…

2 hours ago

किडनी की बीमारी से बढ़ सकता है हार्ट डिजीज का खतरा, जानें कैसे पड़ता है दिल पर असर

Kidney Disease and Heart Disease: क्रोनिक किडनी डिजीज (CKD) के कारण हाई ब्लड प्रेशर, शरीर…

2 hours ago

7 दिन बाद मिली राहत, तिहाड़ जेल से रिहा होंगे CJP नेता सौरव दास और आशुतोष रांका

CJP Leaders Released: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रांका को SEM कोर्ट से बड़ी…

2 hours ago