देश

अजित पवार के निधन पर शरद पवार, बोले- इसमें राजनीति नहीं है, यह पूरी तरह हादसा है!

Ajit Pawar Death: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र के पूर्व सीएम और अजित पवार के चाचा शरद पवार भावुक हो गए. उन्होंने कहा कि प्लेन क्रैश का यह मामला पूरी तरह हादसा है. इसमें कोई राजनीति नहीं है.

शरद पवार ने आगे कहा कि, यह पूरी तरह से एक दुर्घटना है. जिसमें अजित पवार की मौत हो गई. इसपर कोई राजनीति नहीं होनी चाहिये. बारामती प्लेन हादसे ने एक ऐसा नेता खो दिया जिसकी भरपाई नहीं हो सकती.

भावुक नजर आए शरद पवार

भतीजे अजित के निधन पर इस दौरान शरद पवार भावुक नजर आए. उन्होंने कहा कि यह केवल परिवार या राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) नहीं बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय क्षति है.

बता दें कि, पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने प्लेन हादसे में अजित पवार की मौत को राजनीतिक शाजिश बताया है. उनका दावा है कि अजित पवार अपने चाचा शरद पवार के साथ वापस आने जा रहे थे. तभी यह दुर्घटना हो गया.

ममता बनर्जी ने उठाया है सवाल

ममता बनर्जी ने बारामती प्लेन हादसे पर सवालिया निशान खड़ा करते हुए सुप्रीम कोर्ट के नेतृत्व में जांच की मांग की है. उन्होंने कहा,

मुझे आज महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार की प्लेन हादसे में मौत की सूचना मिली. यह खबर सुनकर मेरे को गहरा धक्का लगा है. देश में अब राजनीतिक नेता भी सुरक्षित नहीं है तो आमलोगों का क्या ही कहना.

ये भी पढ़ें- अजित पवार के बाद कौन संभालेगा NCP? महाराष्ट्र का नया डिप्टी सीएम और महायुति के समीकरण, जानें सबकुछ

दो दिन पहले पता था…

ममता बनर्जी ने कहा कि उन्हें दो दिन पहले से पता था कि अजित पवार एनडीए गठबंधन छोड़ने वाले हैं. तभी आज ये घटना हो गई. इस अचानक हुए हादसे पर मुझे सुप्रीम कोर्ट के अलावा किसी पर भरोसा नहीं है. सभी एजेंसियां समझौता कर चुकी हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी ममता बनर्जी की हां में हां मिलाई है.

बता दें कि महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार कुल 5 लोगों के साथ एक चार्टर्ड प्लेन में सवार होकर बुधवार को बारामती एयरपोर्ट पर लैंड कर रहे थे. तभी विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें विमान में सवार सभी लोगों की मौत हो गई.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

‘मां से बहस की ऐसी सजा?’ लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में कलियुगी बेटे का खूनी खेल, वजह जान कांप जाएगी रूह

Lucknow News: लखनऊ के विजन अपार्टमेंट में मामूली विवाद के बाद 17 वर्षीय नाबालिग बेटे…

3 minutes ago

त्योहारों पर घर जाने वालों के लिए रेलवे की तैयारी, चलेंगी सात जोड़ी स्पेशल ट्रेनें; प्लेटफॉर्म टिकट होगा दोगुना

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान यात्रियों की सुविधा के लिए रांची रेल मंडल सात…

44 minutes ago

‘1 साल से बिना वेतन काम कराना शोषण, 12 तक दें सैलरी!’: SHUATS कर्मचारियों के हक में हाईकोर्ट का सख्त आदेश

Allahabad High Court: इलाहाबाद हाईकोर्ट ने शुआट्स के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के बकाया वेतन…

51 minutes ago

हिंदुस्तान का किसान उठ खड़ा हुआ! जानिए शास्त्री जयंती पर पीएम मोदी ने पूर्व प्रधानमंत्री के लिए क्या कहा?

PM Narendra Modi Tribute: लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर पीएम मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि…

57 minutes ago

2 अक्टूबर को PM मोदी का देशवासियों से खास आग्रह! जानिए राजघाट पहुंचकर प्रधानमंत्री ने खादी को लेकर क्या कहा?

Mahatma Gandhi Tribute: गांधी जयंती पर पीएम मोदी ने राजघाट पहुंच बापू को श्रद्धांजलि दी…

1 hour ago

PM मोदी ने फ्लाईदुबई के घायल कैप्टन स्मित मच्छार से की बात, बहादुरी को सराहा

Captain Smit Machchaar: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने फ्लाईदुबई के कैप्टन स्मित मच्छार से फोन पर…

1 hour ago