Ajmer Traffic CO and Advocate Thappad Kand: राजस्थान के अजमेर जिले के किशनगढ़ से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां गाड़ी पार्क करने को लेकर हुआ एक मामूली सा विवाद देखते ही देखते तूल पकड़ गया. हालात इतने बिगड़ गए कि ट्रैफिक CO अंजू यादव और अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया के बीच तीखी झड़प के बाद सड़क पर भारी बवाल मच गया. आरोप है कि महिला पुलिस अधिकारी ने सरेआम वकील को थप्पड़ जड़ दिया, जिसके बाद वकीलों का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया.
मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरी घटना शुक्रवार शाम करीब 7 बजे मदनगंज थाना क्षेत्र के व्यस्त सिटी रोड इलाके की है. अधिवक्ता बाबूलाल बागरिया किशनगढ़ के मुख्य बाजार में सब्जी खरीदने आए थे. उन्होंने अपनी गाड़ी सड़क किनारे खड़ी की और मंडी के अंदर चले गए. कुछ ही देर बाद उनके पास पुलिस का फोन पहुंचा कि उनकी गाड़ी गलत जगह पार्क है. जब वकील साहब अपनी गाड़ी के पास पहुंचे, तो वहां ट्रैफिक सीओ अंजू यादव मौजूद थीं.
वकील का आरोप है कि गलती का अहसास होने पर उन्होंने तुरंत अपनी चूक स्वीकार कर ली और माफी मांगते हुए भविष्य में ऐसा न करने की बात कही. लेकिन इसके बावजूद विवाद थमता नहीं दिखा. आरोप है कि महिला अधिकारी ने उनके साथ बदसलूकी की, गाड़ी की चाबी अपने कब्जे में ले ली और गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी. इसी दौरान दोनों के बीच हुई खींचतान और थप्पड़ मारे जाने का एक वीडियो भी सामने आ गया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
घटना की खबर आग की तरह पूरे शहर में फैल गई. इसके विरोध में बार एसोसिएशन के सैकड़ों वकील तुरंत मुख्य बाजार में सड़कों पर उतर आए. अधिवक्ताओं ने सड़क पर जाम लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया और आरोपी ट्रैफिक सीओ को तुरंत निलंबित करने की मांग पर अड़े रहे. अचानक हुए इस प्रदर्शन से बाजार में वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह ठप हो गया.
तनावपूर्ण हालात को देखते हुए प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए. मौके की नजाकत को भांपते हुए सीओ सिटी धर्मराज चौधरी समेत तीन थानों का भारी पुलिस बल मौके पर तैनात किया गया. पुलिस अधिकारियों ने रात भर वकीलों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया.
आखिरकार, बार एसोसिएशन के साथ लंबी बातचीत के बाद रात करीब 10:30 बजे जाकर धरना समाप्त कराया जा सका, जिसके बाद यातायात सुचारू हो पाया. फिलहाल यह मामला पुलिस और वकीलों के बीच बड़े टकराव का रूप ले चुका है और जांच जारी है.
यह भी पढ़ें: गर्लफ्रेंड के घर ही डाल दिया डाका, सरपंच चुनाव लड़ने के लिए जोधपुर के युवक ने उड़ाया सोना-नकदी
-भारत एक्सप्रेस
अमेरिका के फ्लोरिडा और अलबामा में हरिकेन 'इसायस' ने भारी तबाही मचाई है, जिससे 7…
MP News: मध्य प्रदेश के इंदौर (Indore) से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने…
Delhi Protest News Kejriwal Detained: दिल्ली में विरोध प्रदर्शन के बीच ममता बनर्जी के बाद…
CJP द्वारा CEC आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर प्रदर्शन के ऐलान…
Rajasthan Panchayat Election: राजस्थान के झुंझुनूं जिले में सरपंच पद की उम्मीदवार अनीता सैनी का…
CJP protest Delhi: दिल्ली के जंतर-मंतर पर SIR के खिलाफ CJP प्रदर्शन के बीच कंगना…