देश

अखिलेश यादव ने सैफई में चुनी पिता मुलायम सिंह की अस्थियां, हरिद्वार और संगम में की जाएंगी प्रवाहित

सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के निधन से अखिलेश यादव बहुत दुखी हैं. आज सैफई के शमशान घाट में पिता की अस्थियों को चुनते वक्त अखिलेश यादव की आंखें नम दिखाई दीं .अखिलेश यादव ने शनिवार भोर में पिता की अस्थियां चुनने के बाद कलश में एकत्र कीं और फिर परिवार के लोगों के साथ शुद्धि संस्कार में शामिल हुए. नेता जी की अस्थियों काे 17 अक्टूबर सोमवार के दिन हरिद्वार के हर की पौड़ी और प्रयागराज संगम में प्रवाहित किया जाएगा.

शोक संवेदना में लगा तांता

समाजवादी पार्टी के संस्थापक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन के एक 5 दिन बाद भी उनके घर सैफई में शोक संवेदना प्रकट करने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है. परिवार के लोगो और रिश्तेदारों के अलावा सपा के कार्यकर्ता लगातार उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंच रहे हैं. सपा के अलावा अन्य राजनीतिक दल के नेता भी अखिलेश यादव और उनके परिवार के लोगों को इस दुख की घड़ी में संत्वाना देने के लिए जा रहे हैं.

गौरतलब है कि सोमवार को गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में मुलायम सिंह यादव का निधन हो गया था. वो काफी लंबे समय से बीमारी के चलते अस्पताल में भर्ती थे. डॉक्टर्स की टीम पूरी कोशिश कर रही थी कि नेता जी ठीक हो जाए लेकिन उनकी हालत स्थिर नहीं हो सकी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

‘सुप्रीम कोर्ट को कोई डरा नहीं सकता…’ विरोध मार्च मामले पर CJI की दो टूक, केंद्र और पुलिस को नोटिस

सुप्रीम कोर्ट ने हालिया राजनीतिक विरोध मार्च और एसआईआर मामले पर सुनवाई करते हुए केंद्र…

40 minutes ago

Jio IPO: 21 अक्टूबर से खुलेगा देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड और निवेश की पूरी जानकारी

रिलायंस की जियो प्लेटफॉर्म्स का IPO 21 अक्टूबर 2026 को खुलेगा और 23 अक्टूबर तक…

46 minutes ago

भारत पर लगेगा 100% टैरिफ? सर्जियो गोर के बयान से गरमाई अंतरराष्ट्रीय राजनीति, बोले- 10 दिनों में आ जाएगा फैसला

अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने कहा है कि अमेरिका रूस से ऊर्जा आयात करने वाले…

59 minutes ago

नक्सल हिंसा के पीड़ितों की जिंदगी फिर संवारने की कोशिश, अमित शाह बोले- सम्मान और आत्मनिर्भरता के साथ जीना हर व्यक्ति का हक

केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने कहा कि नक्सलवाद ने पिछले पांच दशकों…

1 hour ago

45 साल के उम्र के फासले को मिटाकर 30 साल की ब्लॉगर ने 75 साल के बुजुर्ग से की सगाई

उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में 30 साल की सोशल मीडिया ब्लॉगर रीना ने अपने…

1 hour ago