देश

सांड, नीलगाय के हमले से मौत पर UP सरकार देगी मुआवजा, 4 लाख रुपये पीड़ित परिवार को मिलेगा

उत्तर प्रदेश में आपदा पीड़ितों के लिए राहत भरी खबर है. योगी सरकार ने आपदा  पीडितों को मुआवजा देने का ऐलान किया है. राजस्व विभाग ने केंद्र सरकार की ओर से निर्धारित की गई आपदा राहत की नई सहायता राशि को प्रदेश में लागू करने की मंजूरी प्रदान कर दी है. इस फैसले के जरिए राज्य आपदा मोचन निधि से आपदा में किसी व्यक्ति के 40 से 60 प्रतिशत तक अपंग होने पर 59,100 रुपये के जगह अब 74 हजार रुपये की मदद दी जाएगी.

इसी तरह 60 से 80 प्रतिशत तक अपंग होने पर 2 लाख के जगह 2.50 लाख रुपये मिलेंगे. हालांकि आपदा में मृत्यु पर आश्रित परिवार को मिलने वाली राशि चार लाख रुपये में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है.सबसे बड़ी बात ये है कि सांड या नीलगाय के हमले से होने वाली मौत को भी आपदा की श्रेणी में रखा गया है.

घोषणा के मुताबिक प्राकृतिक आपदा में चोटिल होने पर एक सप्ताह से अधिक अवधि के लिए अस्पताल में भर्ती होने पर 16 हजार रुपये मिलेंगे. अब तक पीड़ितों को 12,700 रुपये मिलते थे. वहीं, एक सप्ताह से कम अवधि तक भर्ती होने पर 4200 के स्थान पर 5400 रुपये मिलेंगे.

आपदा में किसी परिवार की आजीविका प्रभावित होने पर पहले 60 रुपये प्रति वयस्क, 45 रुपये प्रति अवयस्क 30 से 90 दिन तक मिलते थे. अब परिवार के दो वयस्कों को 213 रुपये प्रतिदिन की दर से 30 से 90 दिन तक गुजारा भत्ता मिलेगा. किसी भी आपदा में कपड़े नष्ट होने पर 1800 की स्थान पर 2500 रुपये और बर्तन नष्ट होने पर 2000 की स्थान पर 2500 रुपये दिए जाएंगे.

–भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

अस्पताल से निकले शरद पवार, PM मोदी ने दिया आराम करने का मंत्र, सियासत में हलचल

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार को फोन कर उनकी तबीयत का…

1 minute ago

पीएम मोदी करेंगे भारतीय पैरा खिलाड़ियों से मुलाकात, एशियन पैरा गेम्स की ऐतिहासिक सफलता पर करेंगे सम्मानित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नई दिल्ली में एशियन पैरा गेम्स 2026 में शानदार प्रदर्शन करने वाले…

11 minutes ago

4,371 करोड़ रुपये की ‘विस्तार’ योजना को मंजूरी, अब डेटा से बनेगी नीतियां और तेज होगा डिजिटल बदलाव

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय कैबिनेट ने 4,371.10 करोड़ रुपये की 'विस्तार' योजना…

21 minutes ago

अमित शाह के उत्तराखंड दौरे पर सबकी नजर, चुनावी रणनीति के साथ पुलिस कलर समारोह में होंगे शामिल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 6 नवंबर को देहरादून में भाजपा की कोर कमेटी की…

28 minutes ago

US Midterm Elections 2026: प्रतिनिधि सभा में डेमोक्रेट्स की जबरदस्त ‘ब्लू वेव’, NBC प्रोजेक्शन में 260 सीटों के करीब; ट्रंप को तगड़ा झटका

अमेरिकी मध्यावधि चुनाव 2026 में डेमोक्रेट्स की बड़ी जीत हुई. NBC न्यूज प्रोजेक्शन में हाउस…

1 hour ago