UP News: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार को भव्य दीपोत्सव मनाया जा रहा है. यहां मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने तय कार्यक्रम के अनुसार अयोध्या पहुंचे, लेकिन दोनों उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद और ब्रजेश पाठक कार्यक्रम में नहीं पहुंचे हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उनका नाम विज्ञापन में नहीं छपा, जिस कारण दोनों उप मुख्यमंत्रियों ने कार्यक्रम से किनारा कर लिया है.
इस पर सपा मुखिया अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने तंज किया और कहा कि जनता पूछ रही है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘उप मुख्यमंत्री’ के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं क्या?
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि जिनको जगह तक न मिली इश्तहार में, उनकी क्या अहमियत बची सरकार में. जनता पूछ रही है कि उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार में ‘उप मुख्यमंत्री’ के दोनों पद समाप्त कर दिए गए हैं क्या? आश्चर्य की बात ये है कि विज्ञापन में कनिष्ठ मंत्रियों के नाम तो दिख रहे हैं, लेकिन डिप्टी सीएम साहब लोगों के नहीं! कहीं यहां भी ‘हाता नहीं भाता’ या ‘प्रभुत्ववादी सोच’ तो हावी नहीं हो गई.
उन्होंने आगे लिखा कि एक तरफ डबल इंजन की लड़ाई में कोई एक ऐतिहासिक कार्यक्रम में किसी को साइड में बैठाकर ऐतिहासिक अपमान कर देता है तो वे महानुभाव आज अपने विज्ञापन में उनको साइड में खड़ा दिखाकर हिसाब बराबर करते दिख रहे हैं. वहीं दूसरी तरफ ‘मुख्य’ जी उसी विज्ञापन में अपने ‘उप’ लोगों का जिक्र तक नहीं करते हैं. भाजपा में डबल इंजन ही नहीं, इंजन से डबल डिब्बे भी टकरा रहे हैं.
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने लिखा कि भाजपा सरकार ने अयोध्या के पीडीए सांसद को दीपोत्सव में न बुलाकर जो कृत्य किया है, उससे संपूर्ण पीडीए समाज बेहद आहत हुआ है. उस भाजपा से क्या उम्मीद करना, जो वर्चस्ववादी सोच के अहंकार में डूबी है और अपनों की ही सगी नहीं है? अबकी बार, डिप्टी सीएम बाहर.
बता दें कि अयोध्या दीपोत्सव में प्रदेश सरकार के दोनों उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक इस आयोजन में नहीं पहुंचे हैं. बताया जा रहा है कि सभी अखबारों में प्रकाशित विज्ञापनों में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह का नाम तो है पर दोनों डिप्टी सीएम का नहीं. इसलिए दोनों ने न जाने का फैसला किया है. केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में न जाने का पत्र भी प्राप्त हो गया है. हालांकि, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के कार्यालय से प्राप्त पत्र में अपरिहार्य कारणों से दौरा रद्द किए जाने की बात कही गई है.
ये भी पढ़ें: Bihar Election 2025: एनडीए के ‘पांचों पांडव’ एकजुट, ‘कौरव’ की सेना महागठबंधन में ‘सिर फुटव्वल’- दिलीप जायसवाल
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…