भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रविवार को दीपावली की पूर्व संध्या पर देशवासियों को शुभकामनाएं भेजी हैं. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने एक संदेश में कहा, “दीपावली के पावन अवसर पर मैं भारत और दुनिया भर में सभी भारतीयों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देती हूं.” भारत के सबसे लोकप्रिय त्योहारों में से एक, दीपावली बड़े उत्साह और उमंग के साथ मनाई जाती है. यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है.
पूरे देश में अपार उत्साह के साथ मनाया जाने वाला दीपावली का यह पावन पर्व आपसी स्नेह और भाईचारे का संदेश देता है. इस दिन भक्त देवी लक्ष्मी की पूजा करते हैं, जो धन और समृद्धि की देवी हैं. खुशी का यह त्योहार आत्म-चिंतन और आत्म-सुधार का भी अवसर है. यह त्योहार वंचितों और जरूरतमंदों की मदद और समर्थन करने तथा उनके जीवन में खुशियां लाने का भी अवसर है.
मैं सभी से सुरक्षित, जिम्मेदारीपूर्ण और पर्यावरण-अनुकूल तरीके से दीपावली मनाने का आग्रह करती हूं. यह दीपावली सभी के लिए सुख, शांति और समृद्धि लाए.
वहीं, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रकाश पर्व दीपावली की प्रदेश और देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं. मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि प्रकाश पर्व दीपावली अंधकार पर प्रकाश, अज्ञान पर ज्ञान और बुराई पर अच्छाई की विजय का प्रतीक है. यह अंधेरे से उजाले का संकल्प एवं प्रकाश का महापर्व है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आह्वान किया है कि वे प्रकाश पर्व दीपावली को पारस्परिक सौहार्द्र, सद्भाव और उल्लास के साथ मनाएं.
ये भी पढ़ें- Bihar Election 2025: एनडीए के ‘पांचों पांडव’ एकजुट, ‘कौरव’ की सेना महागठबंधन में ‘सिर फुटव्वल’- दिलीप जायसवाल
भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…