डॉ. अनूप श्रीवास्तव
अखिल भारतीय कायस्थ महासभा (Kayastha Mahasabha) ने सनातनी गंगा फाउंडेशन द्वारा आयोजित गंगोत्सव 2026 और गंगा ज्योति स्नान यात्रा को पूर्ण सहयोग और समर्थन देने की घोषणा की है.
इस अवसर पर महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अनुप कुमार श्रीवास्तव (IRS) ने फाउंडेशन के अध्यक्ष कैप्टन प्रवीन कुमार को पत्र लिखकर शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि यह आयोजन भारतीय संस्कृति के पुनरुत्थान तथा जन जागरण का प्रतीक होगा.
उन्होंने आगे कहा कि “भारत की प्राचीन संस्कृति, विज्ञान, गणित और आयुर्वेद की धरोहर को उजागर करने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है. यह आयोजन संपूर्ण विश्व को भारतीय मान्यता, सोच और स्वच्छ जीवन पद्धति का संदेश देगा.”
यह भी पढ़ें- प्रधानमंत्री मोदी कल करेंगे पंजाब और हिमाचल प्रदेश का दौरा, बाढ़ प्रभावित लोगों से करेंगे मुलाकात
महासभा ने विश्वास जताया कि इस यात्रा और कार्यक्रम की सफलता के लिए संगठन हर संभव सहयोग करेगा. डॉ. श्रीवास्तव ने बताया कि भगवान विष्णुप्रिया जी के दर्शन और निर्मल जीवन का संदेश जन-जन तक पहुंचेगा.
इस अवसर पर उन्होंने यह भी कहा कि महाराष्ट्र में महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राजीव वर्मा तथा उनके सहयोगी भी इस कार्यक्रम से जुड़े रहेंगे और संपर्क का सेतु बने रहेंगे.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Azam Khan ED Case: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में आजम खान को इलाहाबाद हाईकोर्ट से मिली…
Positive Health Awards: मुंबई में आयोजित 18वें डॉ. बत्रा पॉजिटिव हेल्थ अवॉर्ड्स में छह ऐसे…
CJI Surya Kant Contempt Case: सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ कथित अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर चरक संहिता का संस्कृत श्लोक साझा…
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने WFE की 65वीं जनरल असेंबली के लिए जारी संदेश में भारतीय…
Sonia Gandhi Voter List Case: सोनिया गांधी के भारतीय नागरिक बनने से पहले 1980 की…