दुनिया

“तू चल बाहर…तेरा मुंह तोड़ दूंगा…”, डोनाल्ड ट्रंप की डिनर पार्टी में टॉप अधिकारियों में तू-तू मैं-मैं, क्या अमेरिकी सरकार में पड़ गई है फूट?

Trump Dinner Party Fight: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की सरकार में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है. कुछ दिनों पहले ट्रंप की डिनर पार्टी में दो अधिकारियों में जमकर गाली-गलौज हुई. नौबत यहां तक पहुंच गई कि एक अधिकारी ने दूसरे अधिकारी को कहा कि “तू बाहर चल…तेरा मुंह तोड़ दूंगा”. ये टॉप अधिकारी कोई और नहीं बल्कि अमेरिका के सेक्रेटरी ऑफ फाइनेंस यानी अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट (Scott Bessent) और फेडरल हाउसिंग फाइनेंस के डायरेक्टर बिल पुल्टे (Bill Pulte) रहे.

अमेरिकी न्यूज चैनल CNN की रिपोर्ट के अनुसार यह घटना वाशिंगटन डीसी में स्थित एक क्लब “एक्जीक्यूटिव ब्रांच” के उद्घाटन के समय हुई. इसमें एक पोडकास्ट होस्ट चमथ पालिहपितिया का जन्मदिन समारोह मनाया जा रहा था. इस दौरान डोनाल्ड ट्रंप भी मौजूद थे.

4 सितंबर का है मामला

CNN ने अपने सूत्रों के हवाले से बताया कि यह घटना 4 सितंबर की है. जब एक निजी समारोह में डोनाल्ड ट्रंप पहुंचे हुए थे. उनके साथ अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेन्ट और फेडरल हाउसिंग फाइनेंस के डायरेक्टर बिल पुल्टे भी थे. इसी दौरान पुल्टे डोनाल्ड ट्रंप से स्कॉट बेसेन्ट की चुगली करने लगे. ये सुनते ही बेसेंट आग बबूला हो गए. उन्होंने बिल पुल्टे को धमकी देते हुए कहा कि “तेरा मुंह तोड़ दूंगा…चल बाहर”.

पार्टी में कई बड़े नाम रहे मौजूद

इस डिनर में अमेरिका के कई बड़े नाम मौजूद रहे. जिसमें ट्रांसपोर्टेशन सेक्रेटरी सीन डफी, इंटीरियर सेक्रेटरी डग बर्गम, कॉमर्स सेक्रेटरी हावर्ड लुटनिक और नेशनल इंटेलिजेंस डायरेक्टर तुलसी गबार्ड शामिल थीं. इन मेहमानों को डिनर के लिए एक लंबी मेज सजाई गई थी. जिसमें क्रिस्टल और चीनी मिट्टी के बर्तन लगे हुए थे.

तेरे मुंह पर मुक्का…

इसी दौरान बेसेंट को कई लोगों ने बताया कि पुल्टे तुम्हारी ट्रंप से शिकायत कर रहे थे. जिसे सुनने के बाद स्कॉट बेसेन्ट अपना आपा खो दिये और चीखते हुए पुल्टे से कहा कि ” तुम ट्रंप से मेरी शिकायत कर रहे हो…मैं तुम्हारे मुंह पर मुक्का मार दूंगा”.

ये भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रंप पर फूटा जेलेंस्की का गुस्सा, बताया अमेरिका ने पुतिन को क्या दिया?

क्लब के मालिक को करना पड़ा हस्तक्षेप

CNN के मुताबिक मामला इतना बढ़ गया कि क्लब के सह-मालिक ओमीद मलिक को हस्तक्षेप करना पड़ा. लेकिन फिर भी बेसेंट शांत नहीं हुए. उन्होंने ओमीद से कहा कि, यहां या तो मैं रहूंगा या ये रहेगा. बताओ कौन निकलेगा यहां से?

बता दें कि, यह पहली बार नहीं है कि बेसेंट का किसी से झगड़ा हुआ हो. इससे पहले भी बेसेंट और एलॉन मस्क के बीच तीखी बहस हुई थी. इस मामले को कई अमेरिकी मीडिया चैनल ने उठाया था.

-भारत एक्सप्रेस

Govind Kumar Singh

मैं गोविंद सिंह हूं और मूल रूप से बिहार के कैमूर की पहाड़ियों वाले इलाके से आता हूं। मेरी शुरुआती पढ़ाई-लिखाई वाराणसी के उदय प्रताप कॉलेज से हुई। इसके बाद मैंने पटना कॉलेज, पटना से मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन किया। पढ़ाई पूरी करने के बाद मैंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत की और अलग-अलग संस्थानों में काम करते हुए खबरों की दुनिया को करीब से समझा। अपने पेशेवर सफर में मुझे ईटीवी भारत, इनशॉर्ट्स और श्यामा प्रसाद मुखर्जी रिसर्च फाउंडेशन जैसे संस्थानों के साथ काम करने का अवसर मिला। इन जगहों पर काम करते हुए मैंने रिपोर्टिंग, कंटेंट लेखन, रिसर्च और समाचारों की प्रस्तुति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। फिलहाल मैं भारत एक्सप्रेस में सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हूं। यहां मेरी मुख्य रुचि विदेश, राजनीति और बिहार से जुड़ी खबरों को कवर करने में है।

Recent Posts

20 साल में 8,778 मौतें, करीब 9% विमान हादसों में पायलट की भूमिका पर उठे सवाल

हवाई यात्रा पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई है लेकिन अब पायलट की जानबूझकर की गई…

1 minute ago

क्या CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन में उतरे अवैध बंग्लादेशी? जानें क्या है वायरल वीडियो का सच

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार से जोड़ते हुए दावा किया जा रहा है कि मुंबई…

23 minutes ago

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद हाईटेंशन लाइन में आया करंट, 2 ग्रामीणों की मौत

श्रावस्ती में शटडाउन के बावजूद 11 हजार वोल्ट की बिजली लाइन चालू होने से दो…

56 minutes ago

‘सेवा संकल्प’ कार्यक्रम में एक मंच पर आए देश-दुनिया के दिग्गज, पीएम मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन पर चर्चा

नई दिल्ली में आयोजित ‘सेवा संकल्प – राष्ट्रनिर्माण के 25 साल’ समारोह में सेवा, सद्भाव…

2 hours ago

नाना पाटेकर की पत्नी नीलकांति पाटेकर कौन हैं, 35 साल से क्यों हैं अलग? जानिए उनकी जिंदगी, करियर और रिश्ते की पूरी कहानी

नाना पाटेकर के निधन के बाद उनकी पत्नी नीलकंती पाटेकर चर्चा में हैं. जानिए मराठी…

2 hours ago