Asia Cup 2025 Schedule: एशिया कप का 17वां संस्करण आखिरकार आज से शुरू होने जा रहा है. 9 सितंबर से 28 सितंबर तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में इस बार टी20 का रोमांच देखने को मिलेगा. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका जैसी दिग्गज टीमों के साथ ओमान, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग भी मैदान में उतर रही हैं. यानी पहली बार आठ टीमें खिताब की रेस में होंगी.
इस बार मेजबानी भले ही आधिकारिक तौर पर बीसीसीआई के पास है, लेकिन मैच भारत में नहीं हो रहे. वजह है भारत और पाकिस्तान के बीच तनावपूर्ण रिश्ते. दोनों देश एक-दूसरे की सरज़मीं पर खेलने को तैयार नहीं हुए, इसलिए मुकाबले यूएई शिफ्ट कर दिए गए. दुबई और अबू धाबी के स्टेडियम इस पूरे टूर्नामेंट की मेज़बानी करेंगे.
एशिया कप पहली बार 1984 में खेला गया था, तब इसमें सिर्फ भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका हिस्सा ले रहे थे. धीरे-धीरे इसमें और टीमें जुड़ती गईं और अब यह एशियाई क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट बन चुका है.
भारत इस प्रतियोगिता का मौजूदा चैम्पियन है, जिसने 2023 के फाइनल में श्रीलंका को हराकर आठवीं बार खिताब जीता था. श्रीलंका छह बार और पाकिस्तान दो बार विजेता रह चुका है. दिलचस्प बात यह है कि टी20 फॉर्मेट में यह टूर्नामेंट सिर्फ तीसरी बार खेला जा रहा है.
इस बार आठ टीमों ने मैदान सजाया है. भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान ने सीधे एंट्री पाई, जबकि ओमान, यूएई और हॉन्ग कॉन्ग ने ACC प्रीमियर कप जीतकर जगह बनाई.
ग्रुप इस तरह बने हैं–
हर ग्रुप से टॉप-2 टीमें ‘सुपर फोर’ में जाएंगी और वहां से शीर्ष दो टीमें 28 सितंबर को फाइनल खेलेंगी.
ये भी पढ़ें- वनडे रिकॉर्ड लिस्ट में भारत का जलवा, दो बार सबसे बड़ी जीत दर्ज करने वाली इकलौती टीम
फैंस की सबसे बड़ी नजर भारत-पाकिस्तान मुकाबले पर है. 14 सितंबर को दुबई में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी. अगर सबकुछ योजना के मुताबिक चला तो यह सिर्फ एक मैच नहीं रहेगा, बल्कि सुपर फोर और फाइनल में भी दोनों की भिड़ंत हो सकती है. यानी इस एशिया कप में भारत और पाकिस्तान के बीच तीन बार तक टक्कर देखने को मिल सकती है.
हर बार की तरह इस बार भी कुछ नए नाम सुर्खियां बटोर सकते हैं. भारत के 24 वर्षीय अभिषेक शर्मा अब तक 17 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेल चुके हैं और दो शतक जड़ चुके हैं. उनका स्ट्राइक रेट 193.84 है, जो किसी भी गेंदबाज के लिए खतरे की घंटी है.
अफगानिस्तान का 19 साल का मिस्ट्री स्पिनर अल्लाह गजनफर इस टूर्नामेंट का सरप्राइज पैकेज हो सकता है. पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा, यूएई के कप्तान मुहम्मद वसीम और हॉन्ग कॉन्ग के ऑलराउंडर यासिम मुर्तजा भी चर्चा में हैं.
Also Follow Bharat Express on X
-भारत एक्सप्रेस
Aaj Ka Rashifal 10 October 2026: 10 अक्टूबर 2026, शनिवार को सर्वपितृ अमावस्या के साथ…
Aaj Ka Rashifal Mesh Rashi: मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Vrishabh Rashi: वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Mithun Rashi: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन करियर…
Aaj Ka Rashifal Kark Rashi:
Aaj Ka Rashifal Singh Rashi: सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन आर्थिक…