Amarnath Yatra 2026
Amarnath Yatra update: जम्मू-कश्मीर में लगातार हो रही भारी बारिश का असर पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा पर भी पड़ने लगा है. मौसम विभाग द्वारा शुक्रवार को जारी ऑरेंज अलर्ट के बीच बालटाल मार्ग पर तेज बारिश के कारण अमरनाथ गुफा और आसपास के क्षेत्रों में फ्लैश फ्लड जैसे हालात बन गए. अचानक बदले मौसम और तेज जलप्रवाह के कारण यात्रियों में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया. हालांकि सुरक्षा बलों और प्रशासन की सतर्कता के चलते स्थिति पर जल्द ही नियंत्रण पा लिया गया और श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया.
मौसम की गंभीर स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा को तत्काल प्रभाव से रोक दिया है. अधिकारियों का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता तथा मार्ग पूरी तरह सुरक्षित घोषित नहीं किए जाते, तब तक किसी भी यात्री को आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जाएगी. प्रशासन लगातार मौसम और मार्गों की स्थिति पर नजर बनाए हुए है.
गौरतलब है कि अमरनाथ यात्रा का पारंपरिक पहलगाम मार्ग पिछले लगभग दो सप्ताह से बंद है. ऐसे में बालटाल मार्ग ही यात्रा का प्रमुख विकल्प बचा था. अब इस मार्ग पर भी यात्रा रोक दिए जाने से अमरनाथ यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो गई है. इससे बड़ी संख्या में श्रद्धालु विभिन्न पड़ावों पर रुकने को मजबूर हैं और यात्रा दोबारा शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: ‘पप्पू-राहुल को मारो जूता…’ संसद में राम मंदिर चढ़ावे चोरी पर ड्रामा, भड़के अयोध्या के संत
प्रशासन ने सभी श्रद्धालुओं के लिए एडवाइजरी जारी करते हुए अपील की है कि वे जहां हैं, वहीं सुरक्षित स्थानों पर ठहरें और किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें. यात्रियों से प्रशासन, पुलिस, सुरक्षा बलों और आपदा प्रबंधन टीम के निर्देशों का पालन करने को कहा गया है. साथ ही मौसम में सुधार और मार्गों की सुरक्षा सुनिश्चित होने के बाद ही यात्रा दोबारा शुरू करने का निर्णय लिया जाएगा.
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों तक जम्मू-कश्मीर के कई इलाकों में भारी बारिश की संभावना जताई है. प्रशासन ने राहत एवं बचाव दलों को अलर्ट पर रखा है और संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी गई है. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि हालात सामान्य होने के बाद ही श्रद्धालुओं की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करते हुए यात्रा फिर से शुरू कराई जाएगी.
भारत एक्सप्रेस
जम्मू-कश्मीर में अवैध रूप से रह रहे और फर्जी कागजातों से भारतीय पहचान हासिल करने…
BHARAT EXPRESS CMD UPENDRRA RAI TO ATTEND JAANTA RAJA: दिव्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार के…
अयोध्या में दीपोत्सव के खास मौके पर राम की पैड़ी को भव्य रूप दिया जा…
दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण के असली स्रोतों की पहचान के लिए केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र…
भाजपा सांसद नरेश बंसल ने गृह मंत्री अमित शाह की प्रशंसा करते हुए कहा है…
IMD Weather Update: IMD ने बंगाल की खाड़ी में संभावित चक्रवाती तूफान को लेकर अलर्ट…