Amarnath Yatra Update: भारी बारिश से बालटाल मार्ग बंद, फ्लैश फ्लड जैसे हालात के बीच यात्रा स्थगित
Amarnath Yatra update: Amarnath Yatra update: जम्मू-कश्मीर में लगातार भारी बारिश और फ्लैश फ्लड जैसे हालात के चलते प्रशासन ने बालटाल मार्ग से अमरनाथ यात्रा रोक दी है. पहलगाम मार्ग पहले से बंद होने के कारण अब यात्रा पूरी तरह प्रभावित हो गई है, श्रद्धालुओं को सुरक्षित स्थानों पर रुकने की सलाह दी गई है.
4 लाख श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक रिकॉर्ड पार, 4.14 लाख से अधिक भक्तों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन
Amarnath Yatra 2026: पवित्र श्री अमरनाथ यात्रा ने इस वर्ष 4 लाख श्रद्धालुओं का ऐतिहासिक आंकड़ा पार कर नया कीर्तिमान स्थापित किया है. अब तक 4.14 लाख से अधिक श्रद्धालु बाबा बर्फानी के दर्शन कर चुके हैं, जबकि प्रशासन की व्यवस्थाओं की श्रद्धालु जमकर सराहना कर रहे हैं.
मौसम सुधरते ही भक्तों के लिए बड़ी खुशखबरी: अमरनाथ और वैष्णो देवी यात्रा फिर शुरू, निकला अब तक का सबसे बड़ा जत्था
मौसम में सुधार के बाद श्री अमरनाथ यात्रा और माता वैष्णो देवी की यात्रा फिर से शुरू कर दी गई है. शनिवार को जम्मू से 6,000 से अधिक श्रद्धालुओं का सबसे बड़ा जत्था बालटाल के लिए रवाना हुआ.
अमरनाथ यात्रियों के नाम पीएम मोदी की चिट्ठी, आतिथ्य सत्कार की तारीफ कर श्रद्धालुओं से मांगे ये 5 संकल्प
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमरनाथ यात्रा 2026 के अवसर पर शिवभक्तों के नाम एक पत्र साझा कर शुभकामनाएं दी हैं. पीएम ने इस यात्रा को भारत की सांस्कृतिक एकता का प्रतीक बताया और सुरक्षा बलों व स्थानीय नागरिकों का आभार जताया.
पीएम मोदी ने अमरनाथ यात्रा की बधाई के साथ युवाओं को दिया सफलता का मंत्र, सोशल मीडिया पर साझा किया सुभाषितम्
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सोशल मीडिया पर 'सुभाषितम्' अंदाज खूब वायरल हो रहा है. पीएम ने अमरनाथ यात्रा के पावन अवसर पर शिवभक्तों को बधाई देते हुए एक पवित्र श्लोक साझा किया.
बंदूक पर भारी ‘कश्मीरियत’: बूटा मलिक के वंशज और वो मुस्लिम परिवार, जिनके बिना अधूरी है अमरनाथ यात्रा
अमरनाथ यात्रा केवल आस्था की यात्रा नहीं, बल्कि कश्मीर की गंगा-जमुनी तहज़ीब और सांप्रदायिक सौहार्द का जीवंत उदाहरण भी है. बूटा मलिक की ऐतिहासिक कहानी से लेकर हजारों स्थानीय मुस्लिम परिवारों की सेवा तक, यह यात्रा कश्मीरियत की अनोखी मिसाल पेश करती है..
अमरनाथ यात्रा के साथ ‘ऑपरेशन शिवाय’ एक्टिव: जानें इंडियन आर्मी के इस सुरक्षा चक्रव्यूह की दुनिया में क्यों है धाक?
अमरनाथ यात्रा 2026 के साथ भारतीय सुरक्षा बलों का बहुस्तरीय सुरक्षा अभियान सक्रिय हो गया है. हजारों सुरक्षाकर्मी, हाई-टेक निगरानी और आपदा प्रबंधन के व्यापक इंतजामों के बीच श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित की जा रही है...
बम-बम भोले के जयकारों से गूंजा जम्मू! अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था रवाना, सुरक्षा का कडा पहरा
अमरनाथ यात्रा 2026 का पहला जत्था जम्मू के भगवती नगर बेस कैंप से उपराज्यपाल मनोज सिन्हा की मौजूदगी में श्रीनगर के लिए रवाना हुआ. करीब 70 हजार सुरक्षा बलों की तैनाती के बीच श्रद्धालु बालटाल और पहलगाम मार्ग से बाबा बर्फानी के दर्शन के लिए आगे बढ़ेंगे.
3 जुलाई से शुरू होगी अमरनाथ यात्रा, श्रद्धालुओं के लिए खास इंतजाम; AI से बढ़ाई गई निगरानी
अमरनाथ यात्रा 2026 का शुभारंभ 3 जुलाई से होने जा रहा है. इस बार श्रद्धालुओं के लिए कई नई सुविधाएं, बेहतर सुरक्षा व्यवस्था, 10 लाख रुपये का बीमा कवर और नए नियम लागू किए गए हैं. यात्रा पर जाने से पहले पढ़ें सभी जरूरी अपडेट.
अमरनाथ यात्रा के लिए सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट, गृह मंत्री अमित शाह ने दिए श्रद्धालुओं की सुरक्षा के सख्त निर्देश
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली में एनएसए अजीत डोभाल और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी के साथ अमरनाथ यात्रा 2026 की सुरक्षा और लॉजिस्टिक तैयारियों की समीक्षा के लिए बैठक की. 3 जुलाई से 28 अगस्त तक चलने वाली इस 58 दिवसीय यात्रा के लिए सुरक्षा, मौसम और चिकित्सा व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए गए हैं.





