देश

कर्नाटक में मुख्यमंत्री कुर्सी को लेकर चल रहे विवाद के बीच बोले डीके शिवकुमार- ‘मुझे कोई जल्दी नहीं, मैं इंतज़ार कर सकता हूं ‘

पिछले कई दिनों से कर्नाटक में सत्तारूढ़ कांग्रेस के अंदर मुख्यमंत्री की कुर्सी को लेकर जारी विवाद के बीच उपमुख्यमंत्री और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डीके शिवकुमार (DK Shivkumar) ने शुक्रवार (28 नवंबर) को कहा कि उन्हें किसी बात की कोई जल्दबाजी नहीं है. उन्होंने यह भी बताया कि वह जल्द ही दिल्ली का दौरा कर सकते हैं.

इससे पहले कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा था कि मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों को दिल्ली बुलाकर मुद्दे का समाधान किया जाएगा. इसके बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार दोनों ने सोशल मीडिया पर अपनी-अपनी स्थितियों के समर्थन में प्रतिक्रियाएं दर्ज कराईं. समुदायों के धर्मगुरु भी अब दोनों नेताओं के समर्थन में खुलकर सामने आ गए हैं.

मैं पिछड़े वर्ग वोक्कालिगा समुदाय से आता हूं

उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने कहा, “मुझे कोई जल्दी नहीं है. मैं दिल्ली जा सकता हूं. वहां बहुत काम है. संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने वाला है और मुझे सांसदों से मिलना है.” उन्होंने कहा कि दिल्ली स्थित कांग्रेस कार्यालय सभी पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए मंदिर जैसा है और वहीं से दिशा-निर्देश मिलते हैं.

वोक्कालिगा समुदाय के समर्थन संबंधी प्रश्न पर शिवकुमार ने स्पष्ट किया कि उनके लिए पार्टी सर्वोच्च है. उन्होंने कहा, “मैं वोक्कालिगा समुदाय से आता हूं और यह समुदाय मुझसे प्यार कर सकता है, लेकिन मेरी प्रतिबद्धता सभी समुदायों के प्रति है, पिछड़े वर्ग, अनुसूचित जाति और अल्पसंख्यकों सहित. वोक्कालिगा भी पिछड़े वर्ग का हिस्सा हैं.”

मेरा दोस्त बीमार था मैं उसी से मिलने मुंबई गया था

हाल ही में मुंबई यात्रा पर भाजपा द्वारा बयानबाजी करने पर उन्होंने कहा कि वह भाजपा की टिप्पणियों पर प्रतिक्रिया नहीं देते. उन्होंने कहा, “मेरा करीबी मित्र बीमार था, मैं उसकी सेहत जानने गया था. एक घंटा रुका और लौट आया.”

केंद्र सरकार द्वारा मक्का (कॉर्न) के समर्थन मूल्य के मुद्दे पर मदद न करने का आरोप लगाते हुए शिवकुमार ने कहा कि केंद्र ने मक्का का समर्थन मूल्य 2,400 रुपये प्रति क्विंटल तय किया है, लेकिन किसानों को बाज़ार में केवल 1,600 से 1,800 रुपये ही मिल रहे हैं. उन्होंने कहा, “केंद्र सरकार किसानों की मदद नहीं कर रही है. इसलिए हमने निर्णय लिया है कि सभी फैक्टरी मालिकों की बैठक बुलाई जाएगी और केंद्र से मक्का खरीदने की मांग की जाएगी.”


ये भी पढ़ें: कांग्रेस का सबसे बड़ा किला खतरे में! सिद्धारमैया- DK शिवकुमार के सत्‍ता-संग्राम पर BJP की पैनी नजर, होगा ‘गेम ओवर’?


-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

लो जी…बिसलेरी का एक और सैंपल फेल…! बंगाल में FSSAI के टेस्ट में मिला ‘सीवेज वाला बैक्टीरिया’

देश की बड़ी बोतलबंद पानी कंपनी बिसलेरी को एक और झटका लगा है. पश्चिम बंगाल…

2 minutes ago

Jagannath Temple Ratna Bhandar Inventory: 48 साल बाद खुला रत्न भंडार, गिनती के बीच सामने आई ये अहम बात; अभी बाकी है बड़ा काम

Jagannath Temple News:पुरी जगन्नाथ मंदिर के रत्न भंडार की गिनती 103 घंटे पार कर चुकी…

1 hour ago

भगवा कुर्ता, सिर पर पगड़ी और रात के अंधेरे में नंगे पांव…अनंत अंबानी की ब्रज यात्रा, लगाई गोवर्धन परिक्रमा

रिलायंस इंडस्ट्रीज के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर अनंत अंबानी ने मथुरा के गोवर्धन में रात के समय…

1 hour ago

हमले की फिराक में था ‘उमर’, पर स्पेशल सेल ने पलट दी बाजी! दिल्ली-NCR की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

Suspected Jaish-e-Mohammed Operative: खुफिया एजेंसियों ने दिल्ली में जैश-ए-मोहम्मद के एक संदिग्ध सदस्य को पकड़कर…

1 hour ago

RBI Repo Rate Hike: फिर बढ़ सकती है आपकी EMI! रेपो रेट में 0.50% बढ़ोतरी का अनुमान, जानें पूरा गणित

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की 2 से 4 दिसंबर को होने वाली मौद्रिक नीति समिति…

2 hours ago

Explainer: परिसीमन क्या है और कौन तय करता है लोकसभा सीटों की संख्या? आसान भाषा में समझिए पूरा गणित

Delimitation Bill Kya Hai: परिसीमन के जरिए लोकसभा और विधानसभा क्षेत्रों की सीमाएं नए सिरे…

2 hours ago