केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज तमिलनाडु के पुदुक्कोट्टई में भाजपा की ‘तमिलगम थलाई निमिर तमिलनिन पयनम’ यात्रा के समापन समारोह में हिस्सा लिया. यह यात्रा भाजपा राज्य अध्यक्ष नैनार नागेंद्रन के नेतृत्व में पूरे राज्य में चली थी. अमित शाह ने सभा को संबोधित किया और कार्यकर्ताओं का उत्साह बढ़ाया. उन्होंने कहा कि तमिल भाषा में बोल नहीं पाने के लिए माफी मांगते हैं. उन्होंने तमिलनाडु की पवित्र भूमि को नमन किया और नयनमार, अलवार और सिद्धर जैसे महान विद्वानों को याद किया.
अमित शाह ने डीएमके सरकार पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. अगर देश में सबसे भ्रष्ट सरकार कहीं है, तो दुर्भाग्य से वह तमिलनाडु में है. उन्होंने महिलाओं की सुरक्षा पर सवाल उठाया और कहा कि तमिलनाडु में महिलाओं की सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं है.
अमित शाह ने डीएमके पर वंशवादी राजनीति का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार का एकमात्र लक्ष्य स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री बनाना है. पहले करुणानिधि, फिर स्टालिन और अब उदयनिधि. लेकिन स्टालिन का यह सपना पूरा नहीं होगा.
गृह मंत्री ने आगामी चुनावों पर बात की. उन्होंने कहा कि 2026 के चुनाव में भाजपा एआईएडीएमके और सहयोगी दलों के साथ मजबूत गठबंधन बनाएगी. यह गठबंधन कांग्रेस और डीएमके को कड़ी टक्कर देगा. अमित शाह ने कार्यकर्ताओं को आश्वासन दिया कि अप्रैल 2026 में तमिलनाडु में एनडीए की सरकार बनेगी. उन्होंने कहा कि डीएमके सरकार की भ्रष्टाचार और झूठे वादों से लोग तंग आ चुके हैं. यात्रा ने लाखों लोगों को जोड़ा है और राज्य में बदलाव की लहर है.
अमित शाह तिरुचिरापल्ली के दो दिवसीय दौरे पर थे. उन्होंने भाजपा की संगठनात्मक बैठकें कीं और मंदिर दर्शन किया. उनका दौरा 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारी के लिए महत्वपूर्ण है. भाजपा तमिलनाडु में अपनी स्थिति मजबूत करने की कोशिश कर रही है. अमित शाह ने कहा कि भाजपा विकास और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने बंगाल और तमिलनाडु में कमल खिलने की बात कही.
Asian Games 2026 में लवलीना बोरगोहेन ने इतिहास रच दिया. 75KG फाइनल में चीनी बॉक्सर…
IBPS Clerk Admit Card: IBPS क्लर्क प्रीलिम्स परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, 10 और 11…
Aaj Ka Mausam:
Delhi Metro Stations Closed: आज जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के कारण DMRC ने जनपथ, राजीव चौक…
गांधी जयंती पर जानिए आज के समय में गांधीवादी होने का असली मतलब क्या है?…
Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला रिकर्व टीम ने दक्षिण कोरिया को…