देश

बदलेगा बंगाल! अमित शाह का वादा, लव जिहाद और बहुविवाह का खत्म होगा खेल

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के मानिकचक में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कई बड़े वादे किए. उन्होंने कहा कि अगर इस महीने के अंत में होने वाले विधानसभा चुनावों में भाजपा की सरकार बनती है, तो राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) लागू की जाएगी. इसके जरिए ‘लव जिहाद’ और बहुविवाह जैसी प्रथाओं को खत्म किया जाएगा.

बहुविवाह पर रोक की बात

अमित शाह ने कहा कि अभी कुछ लोगों को एक से अधिक विवाह करने की अनुमति है, लेकिन भाजपा सरकार बनने के बाद इस पर रोक लगेगी. उन्होंने दावा किया कि यूसीसी लागू होने के बाद एक समय में चार विवाह जैसी प्रथा समाप्त हो जाएगी और कानून सभी के लिए समान होगा.

TMC पर साधा निशाना

अपने भाषण में अमित शाह ने तृणमूल कांग्रेस सरकार पर भी निशाना साधा. उन्होंने कहा कि पिछले 15 वर्षों में राज्य में कई भ्रष्टाचार के मामले सामने आए हैं. उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि चुनाव परिणाम आने के बाद जो भी लोग भ्रष्टाचार में शामिल पाए जाएंगे, उन्हें जेल जाना पड़ेगा.

मतदान में बाधा डालने वालों को चेतावनी

अमित शाह ने 23 और 29 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर भी सख्त संदेश दिया. उन्होंने कहा कि अगर कोई असामाजिक तत्व चुनाव प्रक्रिया में बाधा डालने की कोशिश करेगा, तो उससे सख्ती से निपटा जाएगा. उन्होंने लोगों से शांतिपूर्ण मतदान सुनिश्चित करने की अपील की.

रैली में शाह ने राम मंदिर और बाबरी मस्जिद के मुद्दे पर भी बात की. उन्होंने कहा कि देश में बाबरी मस्जिद बनाने का सपना कभी पूरा नहीं होगा. साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा ने राम मंदिर का निर्माण कराकर अपना वादा पूरा किया है.


ये भी पढ़ें: पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की 40 मिनट वाली ‘पावर टॉक’: पाकिस्तान का शांति दांव फेल, अब होर्मुज और पश्चिम एशिया पर बनी रणनीति!


अवैध घुसपैठ रोकने का दावा

अमित शाह ने यह भी कहा कि भाजपा सरकार बनने पर पश्चिम बंगाल में अवैध घुसपैठ पर पूरी तरह रोक लगाई जाएगी. उन्होंने दावा किया कि जैसे पार्टी ने आतंकवाद और उग्रवाद पर नियंत्रण पाया है, वैसे ही इस समस्या को भी खत्म किया जाएगा.

-भारत एक्सप्रेस

Sahil Singh

पढ़ने-लिखने से शुरू हुआ सफर खबरों तक ले गया. पत्रकारिता को करियर बनाने का एक मात्र उद्देश्य—पढ़ना, साथ ही नई-नई चीज़ों को जानने की जिज्ञासा रखना था. आज से पहले ‘आज तक’ चैनल, उसके बाद दायित्व वेबसाइट, और अब भारत एक्सप्रेस में बतौर सब-एडिटर की भूमिका निभा रहा हूं.

Recent Posts

चक्रवात ‘अर्नब’ का मचेगा तांडव: 20 राज्यों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट, 70 की स्पीड से चलेंगी हवाएं

27 अक्टूबर के मौसम को लेकर दिल्ली-NCR, उत्तर प्रदेश, बिहार और कई अन्य राज्यों में…

34 minutes ago

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम का बड़ा फैसला: 4 हाईकोर्ट को मिलेंगे नए चीफ जस्टिस, 9 नए जजों की भी होगी नियुक्ति

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने 26 अक्टूबर 2026 को गुजरात, दिल्ली, तेलंगाना और उत्तराखंड हाईकोर्ट के…

1 hour ago

Microsoft Layoff Alert: AI के दौर में 60,000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, जानें क्या है कंपनी की योजना

Microsoft Layoff Alert: माइक्रोसॉफ्ट ने अमेरिका, भारत, ब्रिटेन और कनाडा में करीब 60,000 पात्र कर्मचारियों…

1 hour ago

कार्तिक मास का आरंभ: आज दोपहर बाद बन रहे हैं ये 2 शक्तिशाली योग, जानें पूरा पंचांग

27 अक्टूबर 2026 से उत्तर भारत की अमांत परंपरा के अनुसार कार्तिक मास की शुरुआत…

2 hours ago

सिर्फ 10,000 स्टेप्स चलना काफी नहीं! फिट रहने के लिए अपनाएं ये 5 हेल्दी आदतें

Fitness Health Tips: फिट रहने के लिए रोजाना 10,000 कदम चलना ही जरूरी नहीं है.…

2 hours ago