Urdu Conclave 2026

पीएम मोदी-राष्ट्रपति ट्रंप की 40 मिनट वाली ‘पावर टॉक’: पाकिस्तान का शांति दांव फेल, अब होर्मुज और पश्चिम एशिया पर बनी रणनीति!

Modi-Trump phone call: पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप के बीच 40 मिनट की फोन बातचीत में पश्चिम एशिया संकट, ईरान-अमेरिका सीजफायर और स्टेट ऑफ होर्मुज की सुरक्षा पर अहम चर्चा हुई.

PM Modi and Donald Trump phone call

PM Modi and Donald Trump phone call

Modi-Trump phone call: मंगलवार (14 अप्रैल) को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के बीच हाल ही में लगभग 40 मिनट तक फोन पर बातचीत हुई. यह ईरान और अमेरिका के बीच हुए सीजफायर के बाद दोनों नेताओं की पहली बातचीत मानी जा रही है. इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-अमेरिका के बीच चल रहे सहयोग की प्रगति की समीक्षा की और पश्चिम एशिया की मौजूदा स्थिति पर भी चर्चा की.

पीएम मोदी ने बातचीत पर क्या कहा?

प्रधानमंत्री मोदी ने बताया कि बातचीत में होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित बनाए रखने की जरूरत पर भी जोर दिया गया. पीएम नरेंद्र मोदी ने एक्स पर ट्वीट करते हुए लिखा कि, “मुझे मेरे मित्र राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फोन आया. हमने विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय सहयोग में हुई महत्वपूर्ण प्रगति की समीक्षा की. हम सभी क्षेत्रों में अपनी व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध हैं. हमने पश्चिम एशिया की स्थिति पर भी चर्चा की और होर्मुज जलडमरूमध्य को खुला और सुरक्षित रखने के महत्व पर बल दिया.”

अमेरिका ने क्या कहा?

भारत में अमेरिकी राजदूत सर्जियो गोर ने इस बातचीत के बारे में बताते हुए कहा कि राष्ट्रपति ट्रंप ने पीएम मोदी से कहा कि वे यह बताना चाहते हैं कि अमेरिका भारत से प्यार करता है. अमेरिका राजदूत सर्जियो गोर ने बताया कि राष्ट्रपति ट्रंप ने बातचीत में कहा कि अमेरिका भारत के साथ अपने संबंधों को बहुत महत्व देता है. साथ ही अमेरिका भारत से प्यार करता है.

वार्ता हुई फेल तो आया पीएम मोदी को कॉल

ईरान में सीजफायर के बाद शांति स्थापित करने की एक कोशिश की गई थी, जिसकी अगुवाई पाकिस्तान ने की थी. हालांकि यह प्रयास सफल नहीं हो सका और बातचीत बिना किसी नतीजे पर खत्म हो गई. जानकारी के अनुसार, इस मामले को लेकर इस्लामाबाद में एक लंबी बैठक हुई थी, जो लगभग 21 घंटे तक चली. इस चर्चा में पाकिस्तान, अमेरिका और ईरान के प्रतिनिधि शामिल हुए थे.


ये भी पढ़ें: बीजेपी ने सम्राट चौधरी पर ही क्यों लगाया दांव? पर्दे के पीछे की वो कहानी… जानिए क्या है संघ और बीजेपी का ‘सीक्रेट प्लान’


बैठक में ईरान में चले संघर्ष, उसके असर और आगे शांति बहाल करने के तरीकों पर विस्तार से बात की गई, लेकिन कई घंटों की चर्चा के बाद भी कोई सहमति नहीं बन पाई और वार्ता असफल रही. ऐसे में डोनाल्ड ट्रंप की पीएम मोदी से हुई इस बातचीत को काफी अहम माना जा रहा है.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read