देश

मिशन सीमांचल डे-2! अररिया में SSB जवानों के बीच अमित शाह, जानिए आज का पूरा प्लान

Amit Shah Bihar Visit: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के तीन दिवसीय बिहार दौरे का आज दूसरा दिन है. बुधवार को किशनगंज में मैराथन बैठकों के बाद, आज शाह का पूरा ध्यान अररिया और पूर्णिया जिलों पर केंद्रित रहेगा. सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण माने जाने वाले इस दौरे का मुख्य एजेंडा भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा अभेद्य बनाना और सीमावर्ती गांवों का समग्र विकास है.

सीमा चौकी ‘लेट्टी’ पर शक्ति प्रदर्शन

शेड्यूल के अनुसार, गृह मंत्री आज सुबह अररिया के लिए प्रस्थान कर चुके हैं. सुबह 11:00 बजे, अमित शाह अररिया जिले की सीमा चौकी लेट्टी पहुंचेंगे. यहां वह सीमा सुरक्षा बल (SSB) के जवानों के साथ बातचीत करेंगे और सीमा की वर्तमान स्थिति का जायजा लेंगे. दोपहर में अररिया समाहरणालय में सीमावर्ती जिलों के पुलिस अधीक्षकों (SPs) और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक उच्चस्तरीय बैठक प्रस्तावित है. इस बैठक में भारत-नेपाल सीमा पर घुसपैठ, तस्करी और अन्य सुरक्षा चुनौतियों पर गहन चर्चा होगी.

सीमा पर विकास का नया मॉडल

सुरक्षा के साथ-साथ अमित शाह का फोकस ‘वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम-2’ पर भी है. शाह नेपाल सीमा से सटे चयनित गांवों का दौरा करेंगे, जहाँ वह केंद्र सरकार की योजनाओं जैसे सड़क, बिजली और पेयजल की प्रगति की समीक्षा करेंगे. सरकार का मानना है कि सीमावर्ती गांवों को बुनियादी सुविधाओं से लैस करने से न केवल पलायन रुकेगा, बल्कि ये गांव देश की सुरक्षा की पहली पंक्ति के रूप में मजबूत होंगे.

आज और कल का शेष कार्यक्रम

  • शाम: ‘वाइब्रेंट विलेज’ के लाभार्थियों और स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद.
  • रात्रि विश्राम: कार्यक्रमों के समापन के बाद गृह मंत्री पूर्णिया लौटेंगे और वहीं रात्रि विश्राम करेंगे.

ये भी पढ़ें: दिल्ली से शिमला तक सियासत! 24 घंटे में खत्म हुआ पुलिस VS पुलिस का हाईवोल्टेज ड्रामा, क्या है हिमाचल भवन कनेक्शन?

27 फरवरी को क्या-क्या होगा?

पूर्णिया में सीमावर्ती जिलों से जुड़े मामलों पर अधिकारियों के साथ एक और उच्चस्तरीय समापन बैठक होगी. समीक्षा बैठक के बाद दोपहर बाद गृह मंत्री दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे. अमित शाह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब ‘चिकन नेक कॉरिडोर’ और सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा को लेकर केंद्र सरकार अत्यंत सतर्क है. अधिकारियों के साथ होने वाली ये बैठकें आने वाले समय में सीमा प्रबंधन और घुसपैठ विरोधी अभियानों के लिए नई दिशा तय करेंगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

कौन हैं एन कार्सन? जिन्हें शास्त्रीय परंपराओं को नया रूप देने के लिए मिला साहित्य का नोबेल पुरस्कार

कनाडा की प्रसिद्ध लेखिका और कवियत्री एन कार्सन को साहित्य का नोबेल पुरस्कार 2026 देने…

26 minutes ago

महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस की नई पहल, 5 महिला पुलिसकर्मी स्कूटी से करेंगी गश्त

Rewari Pink Riders: रेवाड़ी पुलिस ने महिलाओं, युवतियों और छात्राओं की सुरक्षा के लिए पांच…

26 minutes ago

‘सलाखों में पाप का प्रायश्चित…’, जिस दोस्त को मारा उसी का किया तर्पण; क्या है उज्जैन जेल की कहानी

उज्जैन की भैरवगढ़ सेंट्रल जेल में श्राद्ध पक्ष के दौरान एक बेहद भावुक और अनोखा…

27 minutes ago

2026 का साहित्य नोबेल पुरस्कार ऐनी कार्सन के नाम, कविता और अनुवाद की दुनिया में रचा नया इतिहास

कनाडा की मशहूर कवयित्री और लेखिका ऐनी कार्सन को 2026 का साहित्य का नोबेल पुरस्कार…

33 minutes ago

83.53 लाख की अतिरिक्त संपत्ति का आरोप, कार्यपालक अभियंता के 5 ठिकानों पर EOU की रेड

Bihar News: बिहार में आर्थिक अपराध इकाई ने योजना एवं विकास विभाग के कार्यपालक अभियंता…

42 minutes ago

रेलवे ने खोला पिटारा: जानें 3548 पदों के लिए कौन-कौन कर सकता है अप्लाई?

Indian Railways Jobs: रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने नॉन-टेक्निकल पॉपुलर कैटेगरीज (NTPC) के तहत 3,548…

1 hour ago