T20 world cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत आज सुपर-6 के मुकाबले में जिम्बाब्वे से भिड़ेगा. साउथ अफ्रीका से मिली 76 रनों की करारी हार ने भारत की राह मुश्किल कर दी है. नेट रन रेट -3.80 तक गिर चुका है, इसलिए यह मैच सिर्फ जीतने का नहीं बल्कि बड़े अंतर से जीतने का है.
बल्लेबाजी क्रम में बदलाव
अभिषेक शर्मा का बल्ला इस टूर्नामेंट में पूरी तरह खामोश रहा है. चार मैचों में सिर्फ 15 रन, औसत 3.75 और स्ट्राइक रेट 75 का है. ये आकड़े उनके लिए चिंता का सबब हैं. ऐसे में सवाल उठ रहा है क्या संजू सैमसन को मौका मिलेगा? बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बदलाव संभव है. उन्होंने संकेत दिए कि सूर्यकुमार यादव को नंबर-3 पर भेजा जा सकता है और तिलक को नीचे उतारा जा सकता है ताकि बैटिंग ऑर्डर में विविधता आए.
तिलक वर्मा और बाकी बल्लेबाजों का हाल
तिलक वर्मा भी लय में नहीं दिख रहे हैं. पावरप्ले में उनका स्ट्राइक रेट 118 रहा है जो टी20 के हिसाब से कम है, ईशान किशन ने 193 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं मगर उनका स्ट्राइक रेट 127 है जो उनके करियर औसत से काफी कम है.
चेपॉक की पिच का मिजाज
यह मुकाबला चेन्नई के एमए चिदम्बरम स्टेडियम में खेला जाएगा. यहां की पीच बल्लेबाजी के लिए बेहतर मानी जा रही है. इसी मैदान पर न्यूजीलैंड ने 180 से ज्यादा का लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था.
क्या है जिम्बाब्वे की ताकत?
जिम्बाब्वे की टीम में स्पिनर्स जैसे ग्रीम क्रेमर, सिकंदर रजा और रयान बर्ल भारत को ज्यादा परेशान नहीं कर सकते. लेकिन उनकी तेज गेंदबाजी तिकड़ी ब्लेसिंग मुजारबानी, रिचर्ड नगारवा, ब्रैड इवांस और उछाल से भारतीय बल्लेबाजों को चुनौती दे सकती है.
गेंदबाजी में भारत को राहत
भारत की गेंदबाजी मजबूत दिख रही है. जसप्रीत बुमराह शानदार फॉर्म में हैं. उनके साथ अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती ने भी अच्छा प्रदर्शन किया है. इस मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी तय है, जिससे टीम का संतुलन और बेहतर होगा. वॉशिंगटन सुंदर को बाहर बैठना पड़ सकता है.
प्लेइंग इलेवन पर सबसे बड़ा सवाल
भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन में संजू सैमसन को मौका मिल सकता है. वहीं अभिषेक शर्मा, रिंकू सिंह और तिलक वर्मा का फॉर्म चिंता का विषय है. इन तीनों में से किसी को बाहर बैठना पड़ सकता है.
भारत-जिम्बाब्वे का हेड-टू-हेड
दोनों टीमों के बीच 2010 से 2024 तक खेले गए 13 टी20 इंटरनेशनल मैचों में भारत ने 10 जीते और सिर्फ 3 हारे हैं. भारत का जीत प्रतिशत 76.92, जबकि जिम्बाब्वे का 23.07 रहा है. टी20 वर्ल्ड कप में दोनों का आमना-सामना सिर्फ एक बार 2022 में मेलबर्न में हुआ है और उस मैच में भारत ने जीत दर्ज की थी.
भारत की संभावित टीम
संजू सैमसन, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव, हार्दिक पंड्या, तिलक वर्मा/रिंकू सिंह, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती.
ये भी पढ़ें-Instagram पर 100M! पीएम मोदी बने दुनिया के नंबर-1 डिजिटल लीडर, जानें कौन-कौन से नेता हैं इस रेस में
जिम्बाब्वे की संभावित टीम
सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, ग्रीम क्रेमर, रयान बर्ल, ब्रैडली इवांस, क्लाइव मडांडे, टिनोटेंडा मापोसा, तदिवानाशे मारुमनी, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजारबानी, ताशिंगा मुसेकिवा, डियोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा और बेन करन.
Also Follow Bharat Express on Youtube
-भारत एक्सप्रेस
इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.


