देश

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर अर्पित की श्रद्धांजलि

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक और दिग्गज नेता रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित किया. अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट साझा करते हुए कहा कि रामविलास पासवान ने समाज के वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्गों के अधिकारों के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित किया.

वंचितों के अधिकार की उठाई आवाज- अमित शाह

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक्स पर लिखा कि रामविलास पासवान जी ने समाज के वंचितों, शोषितों और पिछड़े वर्ग के लिए जीवन पर्यंत कार्य किया. छात्र जीवन से ही उन्होंने सामाजिक न्याय, समानता और वंचितों के अधिकार की आवाज उठाई. रामविलास जी का सहृदय व्यक्तित्व और जनसेवा का संकल्प हम सभी की स्मृतियों में सदैव जीवित रहेगा. रामविलास पासवान जी की पुण्यतिथि पर उन्हें नमन करता हूं.

सामाजिक न्याय के प्रतीक- पीएम मोदी

रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने भी उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने अपने एक्स अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि सामाजिक न्याय के प्रतीक और जनसेवा के प्रति समर्पित बिहार के लोकप्रिय नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान को उनकी पुण्यतिथि पर मेरी भावभीनी श्रद्धांजलि. उन्होंने हमेशा समाज के वंचित और शोषित समुदायों के कल्याण के लिए कार्य किया. राजनीति के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण के लिए उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा.

इस पर केंद्रीय मंत्री और रामविलास पासवान के बेटे चिराग पासवान ने आभार जताते हुए कहा आपके खूबसूरत शब्दों के लिए धन्यवाद.

कार्यकर्ताओं का संकल्प दिवस

पूर्व केंद्रीय मंत्री व पद्म भूषण से सुसज्जित रामविलास पासवान भारतीय राजनीति के उन नेताओं में शामिल हैं, जिन्होंने लंबे समय तक समाज के आखिरी पायदान पर खड़े लोगों के अधिकारों की रक्षा की. इन कार्यों के लिए उन्होंने अपना पूरा जीवन न्योछावर कर दिया.

पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर लोजपा (रामविलास) अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि यह दिन पार्टी के हर कार्यकर्ता के लिए संकल्प दिवस है.  लोजपा (रामविलास) का हर कार्यकर्ता ‘बिहार और बिहारियों को फर्स्ट’ की सोच के साथ चुनावी मैदान में उतरेगा, और हमारा लक्ष्य बिहार को विकसित राज्य बनाना है.

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने रामविलास पासवान की पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि, चिराग पासवान ने जताया आभार

-भारत एक्सप्रेस

Vaibhav Gupta

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

3 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

3 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

4 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

4 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

5 hours ago