देश

पटाखा फैक्ट्री विस्फोट से दहला आंध्र प्रदेश, कोनासीमा में 6 लोगों की मौत

Blast in firecracker factory in Andhra Pradesh: आंध्र प्रदेश के डॉ. बीआर अंबेडकर कोनासीमा जिले में बुधवार को एक बड़ा हादसा हुआ. रयावरम मंडल के कोमारीपलेम गांव में स्थित लक्ष्मी गणपति फायरवर्क्स यूनिट में भीषण विस्फोट से आग लग गई, जिसमें छह मजदूर जिंदा जल गए और आठ अन्य घायल हो गए. आग लगने से यूनिट का शेड ढह गया और आसपास के गांवों में अफरा-तफरी मच गई. दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन केमिकल सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैल गई.

पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है. यूनिट में करीब 15 मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से कुछ के मलबे में दबे होने की आशंका है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आग कैसे लगी.

मलवे में दबे हो सकते हैं और लोग

रासायनिक पदार्थों की मौजूदगी के कारण आग तेज़ी से फैल रही थी, इसलिए दमकल विभाग के कर्मचारियों को आग पर काबू पाने में काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी. आग में फंसकर छह मज़दूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आठ अन्य घायल हो गए. गंभीर रूप से घायल दो लोगों को अनापर्थी के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया. बाकी को निजी अस्पतालों में ले जाया गया. यूनिट में लगभग 15 मज़दूर थे. अधिकारियों को संदेह है कि कुछ और लोग मलबे में दबे हो सकते हैं.

मुख्यमंत्री ने घटना पर दुख जताया

मुख्यमंत्री एन. चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर दुख जताया है और अधिकारियों को राहत और बचाव कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं. गृह मंत्री वी. अनिता ने भी घटना पर दुख जताया है और जिला पुलिस अधीक्षक और दमकल अधिकारियों से बात की है. मुख्यमंत्री ने ‘X’ पर पोस्ट कर लिखा कि मैंने अधिकारियों से दुर्घटना के कारणों, वर्तमान स्थिति, राहत उपायों और चिकित्सा सहायता के बारे में बात की. मैंने वरिष्ठ अधिकारियों को व्यक्तिगत रूप से घटनास्थल का दौरा करने और राहत कार्यों में भाग लेने का निर्देश दिया है.

ये भी पढ़ें: पूरन कुमार की ‘आखिरी शिकायत’! सुसाइड नोट में खुले पुलिस के ‘डर्टी सीक्रेट्स’, 8 IPS और 2 IAS के नाम

आग और भीषण विस्फोट से गांव और आसपास के गांवों के लोगों में दहशत फैल गई. पुलिस अधिकारी, राजस्व कर्मी और वरिष्ठ अग्निशमन विभाग के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति पर नज़र रख रहे हैं. अधिकारियों को संदेह है कि यह दुर्घटना यूनिट में सुरक्षा मानकों का पालन न करने के कारण हुई होगी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

आजम खान पर ईडी का बड़ा शिकंजा: जौहर यूनिवर्सिटी की ₹426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क, मार्केट प्राइस ₹1,170 करोड़!

प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सपा नेता आजम खान और मौलाना मोहम्मद…

4 hours ago

मुंबई एयरपोर्ट के टर्मिनल 1 का रीडेवलपमेंट: 60 साल पुरानी इमारत की जगह होगा अत्याधुनिक ‘गेटवे’, सालाना 2 करोड़ यात्रियों की क्षमता

छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (CSMIA) ने टर्मिनल 1 (T1) के पुनर्विकास की पहली कलात्मक…

4 hours ago

अंडमान-निकोबार से ‘टीबी मुक्त भारत’ अभियान का आगाज: PM मोदी के संकल्प को साकार करने के लिए LG डॉ. दिनेश शर्मा ने कर्मियों को दिलाई शपथ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टीबी उन्मूलन के संकल्प को साकार करने के लिए अंडमान-निकोबार के…

5 hours ago

ANDAMAN NICOBAR: LG डॉ. दिनेश शर्मा की श्री विजयपुरम में विभागीय समीक्षा बैठक, अफसरों को निर्देश- जनहित के कार्यों में देरी बर्दाश्त नहीं!

श्री विजयपुरम स्थित लोक निवास में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने सभी विभागों की उच्चस्तरीय…

5 hours ago

‘जाणता राजा’ के ऐतिहासिक महामंचन का 250 कलाकारों के शानदार अभिनय के साथ भव्य समापन, अंतिम दिन भी गाजियाबाद में उमड़ा जनसैलाब

गाजियाबाद के सनसिटी में दिव्य प्रेम सेवा मिशन द्वारा आयोजित छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन…

6 hours ago