तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों पर आज हो रहे मतदान के बीच केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने राज्य की जनता के नाम एक बड़ा संदेश जारी किया है. अमित शाह ने मतदाताओं से ‘परिवारवाद’ के खिलाफ वोट करने और एक ऐसी सरकार चुनने का आह्वान किया है जो किसी खास परिवार के बजाय जनता के सपनों को पूरा करने के लिए समर्पित हो.
गृह मंत्री अमित शाह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल ‘एक्स’ पर तमिल और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में अपनी बात रखी. उन्होंने तमिलनाडु के भाई-बहनों से अपील करते हुए कहा कि, ‘तमिलनाडु में मतदान के अवसर पर मैं अपने भाई-बहनों से अपील करता हूं कि वे उत्साह के साथ भाग लें और बड़ी संख्या में अपने वोट डालें.’
अमित शाह ने आगे कहा कि मैं आप सभी से आग्रह करता हूं कि ऐसी सरकार चुनें जो आपकी आकांक्षाओं और सपनों को पूरा करने के लिए काम करे, न कि किसी एक परिवार की महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए.
अमित शाह ने मतदाताओं को ये याद दिलाने की कोशिश की है कि उनका एक वोट राज्य की दिशा बदल सकता है. उन्होंने सुशासन और जन-केंद्रित शासन को प्राथमिकता देने की बात कही, जो सत्ता के स्वार्थ से ऊपर उठकर काम कर सके.
तमिलनाडु में आज सुबह से ही मतदान केंद्रों पर भारी भीड़ देखी जा रही है. बीजेपी इस बार राज्य में अपनी जड़ें मजबूत करने के लिए पूरी ताकत झोंक रही है, और अमित शाह की यह अपील इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है. चुनाव आयोग के अनुसार, दोपहर तक मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है और युवाओं व महिलाओं में जबरदस्त उत्साह है.
इस चुनाव के नतीजे 4 मई 2026 को आएंगे, जो यह तय करेंगे कि तमिलनाडु की जनता ने ‘परिवारवाद’ के आरोपों को तरजीह दी है या ‘विकास’ के वादों को.
ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव 2026: अमित शाह की मतदाताओं से गुहार- ‘ऐसी सरकार चुनें जो सिंडिकेट राज का खात्मा करे’
-भारत एक्सप्रेस
नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…
दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…
वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…
DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…
उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…