चुनाव

मुर्शिदाबाद में बवाल: नौदा में चले देसी बम, TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े

West Bengal Election: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान बृहस्पतिवार (23 अप्रैल) को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गया है. पहले फेज में 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों के लिए वोट डाले जा रहे हैं, जहां मतदाताओं का भारी उत्साह और लंबी कतारें देखी जा रही हैं. लेकिन, बंगाल चुनावों और हिंसा का पुराना नाता एक बार फिर देखने को मिला है. वोटिंग के बीच मुर्शिदाबाद जिले से हिंसा, बमबारी और हिंसक झड़प की बड़ी घटना सामने आई है, जिसने पूरे इलाके में दहशत फैला दी है.

नौदा में बमबारी से मची अफरा-तफरी (West Bengal Election Update)

मुर्शिदाबाद जिले के नौदा इलाके में मतदान के बीच अज्ञात उपद्रवियों ने देसी बमों (Crude Bombs) से हमला कर दिया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यह हमला उस समय हुआ जब लोग मतदान करने के लिए कतारों में लगे हुए थे. अचानक हुए इन बम धमाकों से पूरा इलाका दहल गया और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे.
हमले में घायल हुए एक स्थानीय व्यक्ति ने न्यूज एजेंसी अपनी आपबीती बताते हुए कहा, “वे हमें गालियां दे रहे थे और अचानक हम पर हमला कर दिया. हम तो बस अपना वोट डालने आए थे, हम किसी को परेशान नहीं करते.”

TMC और हुमायूं कबीर के समर्थक भिड़े (West Bengal Election Murshidabad)

बमबारी के अलावा, मुर्शिदाबाद में एक और बड़ी घटना सामने आई. यहां सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं और आम जनता उन्नयन पार्टी के संस्थापक हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच हिंसक झड़प हो गई.

बताया जा रहा है कि हुमायूं कबीर उस इलाके का दौरा कर रहे थे, जहां एक दिन पहले भी देसी बम फेंकने की घटना हुई थी. इस झड़प पर प्रतिक्रिया देते हुए हुमायूं कबीर ने कहा, “यह सिर्फ एक कोशिश थी. मैंने अपने समर्थकों से शांत रहने को कहा है. वोटिंग शांतिपूर्ण तरीके से होनी चाहिए. मेरा किसी को नुकसान पहुंचाने या धमकाने का कोई इरादा नहीं है.”

सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

यह बमबारी और हिंसक झड़प ऐसे समय में हुई है जब निर्वाचन आयोग ने मुर्शिदाबाद को पहले ही ‘अति संवेदनशील’ घोषित कर रखा था. यहां केंद्रीय सुरक्षा बलों (CAPF) की सबसे ज्यादा कंपनियां तैनात की गई थीं. इसके अलावा, ‘AI सर्विलांस’ और ‘वेबकास्टिंग’ का भी कड़ा पहरा था, फिर भी उपद्रवी बमबारी करने में सफल रहे.

ये भी पढ़ें: बंगाल के रण में अमित शाह की हुंकार: पहले चरण के मतदान के बीच तीन बड़ी जनसभा

हमले के तुरंत बाद राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप तेज हो गए हैं. TMC ने जहां इस घटना के लिए बाहरी तत्वों को जिम्मेदार ठहराया है, वहीं भाजपा और विपक्षी दलों का आरोप है कि यह मतदाताओं को डराने की सत्ता पक्ष की एक सुनियोजित कोशिश है. फिलहाल, नौदा और आसपास के इलाकों में अतिरिक्त सुरक्षा बलों को तैनात कर दिया गया है और पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही है. घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है और चुनाव आयोग ने इस पूरी घटना की विस्तृत रिपोर्ट तलब की है.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

31 minutes ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

31 minutes ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

1 hour ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

2 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

2 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

2 hours ago