Adi Shankaracharya: आज देशभर में आदि शंकराचार्य जयंती धूमधाम से मनाई जा रही है. इस पावन अवसर पर देशभर में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिसमें उनके जीवन और दर्शन पर चर्चा की जा रही है.
इस अवसर पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भारतीय सनातन परंपरा के महान संत और अद्वैत वेदांत के प्रणेता परम पूज्य जगद्गुरु आदि शंकराचार्य को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और जयंती की अनंत शुभकामनाएं दीं.
अमित शाह ने अपने आधिकारिक एक्स (ट्विटर) हैंडल पर एक पोस्ट साझा करते हुए लिखा, “भारतीय सनातन परंपरा को एकसूत्र में पिरोने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले परम पूज्य जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी की जयंती की अनंत शुभकामनाएँ. बाल्यावस्था से ही विद्वता और जिज्ञासा के धनी आदि शंकराचार्य जी ने अद्वैत वेदांत का दर्शन देकर भारतीय ज्ञान परंपरा को और भी समृद्ध बनाया.”
उन्होंने आगे कहा, “अल्पायु में ही देश के चारों कोनों में चार मठों की स्थापना करने वाले जगद्गुरु की दैदीप्यमान जीवनगाथा सभी के लिए प्रेरणीय है. भारतीय संस्कृति के अद्वितीय प्रहरी, आध्यात्मिक एकता के संवाहक जगद्गुरु स्वसंस्कृति की रक्षा के पथ पर अनंतकाल तक दिशा दिखाते रहेंगे.”
आदि शंकराचार्य का जन्म 8वीं शताब्दी में केरल के एक नंबूद्री ब्राह्मण परिवार में हुआ था. उन्होंने अद्वैत वेदांत के दर्शन को स्थापित कर भारतीय दर्शन और आध्यात्मिकता को एक नई दिशा प्रदान की. देश के चार कोनों में चार प्रमुख मठों—ज्योतिर्मठ (उत्तराखंड), द्वारका (गुजरात), पुरी (ओडिशा) और श्रृंगेरी (कर्नाटक)—की स्थापना कर उन्होंने सनातन धर्म को एकजुट करने में महत्वपूर्ण योगदान दिया.
अमित शाह के इस संदेश के साथ एक चित्र भी साझा किया गया, जिसमें आदि शंकराचार्य की छवि के साथ हिंदी में एक संदेश लिखा है, जो उनकी महानता और भारतीय संस्कृति में उनके योगदान को दर्शाता है.
ये भी पढ़ें: गुजरात-महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर दिल्ली में बोले गृह मंत्री अमित शाह- देश के हर इंच से आतंकवाद को उखाड़ फेंकेंगे
-भारत एक्सप्रेस
समस्तीपुर के हरदासपुर में बाढ़ राहत सामग्री बांटने के दौरान खतरनाक अव्यवस्था का वीडियो सामने…
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां…
KGMU Nursing Students Protest: KGMU में दिव्यांशी यादव की मौत के बाद नर्सिंग छात्रों का…
Revanth Reddy news: तेलंगाना सीएम रेवंत रेड्डी की 'राम अमीरों के, शिव गरीबों के' टिप्पणी…
सुप्रीम कोर्ट ने कैंसर की दवाओं की भारी कीमतों और कॉर्पोरेट अस्पतालों की मुनाफाखोरी पर…
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के कथित मामा और वकील दीपक खत्री की लॉ डिग्री फर्जी पाई…