देश

छत्तीसगढ़ को PM Modi की अनुपम सौगात, डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशन का करेंगे वर्चुअल उद्घाटन

छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले स्थित मां बम्लेश्वरी देवी की नगरी डोंगरगढ़ समेत 5 रेलवे स्टेशनों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अनुपम सौगात देंगे. पीएम मोदी गुरुवार को ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत नए आधुनिक रेलवे स्टेशन का वर्चुअल उद्घाटन करेंगे.

रेलवे मंत्रालय की इस योजना के तहत देशभर के कई रेलवे स्टेशनों को आधुनिकीकरण से जोड़ा गया है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल सकेंगी. इस पहल के जरिए रेलवे बुनियादी ढांचे में सुधार किया जा रहा है, जो परिवहन व्यवस्था को अधिक प्रभावी और सुगम बनाएगा.

स्टेशनों में दिखेगी भारतीय संस्कृति और आधुनिकता की झलक

इन स्टेशनों को इस तरह से विकसित किया जा रहा है कि वे सिर्फ एक ठिकाना मात्र बनकर न रहें, बल्कि अपने-अपने इलाके की संस्कृति, वास्तुकला और परंपरा को दर्शाते हुए यात्रियों को एक अलग अनुभव दे सकें.

डोंगरगढ़ के अलावा भिलाई, उरकुरा (रायपुर), भानुप्रतापपुर और अंबिकापुर स्टेशन भी अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत तैयार हैं. इन स्टेशनों में भारतीय संस्कृति, विरासत और आधुनिकता का समावेश किया गया है.

वाणिज्य निरीक्षक पद्मनाभ शास्त्री ने बताया कि इस योजना के तहत डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन का बहुमुखी विकास हुआ है, जिसका उद्घाटन प्रधानमंत्री मोदी गुरुवार को करने वाले हैं. यह स्टेशन यात्रियों के लिए बहुत उपयोगी रहेगा.

लोगों की मांग: बढ़ाई जाएं लोकल और एक्सप्रेस ट्रेनें

बुधवार को डोंगरगढ़ के रेलवे स्टेशन में कार्यक्रम को सफल बनाने के संबंध में कालकपारा में जन प्रतिनिधियों के साथ बैठक की गई. बैठक के दौरान नवनियुक्त सांसद प्रतिनिधि, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष तरुण हथेल मौजूद रहे.

लोगों को उम्मीद है कि आधुनिक रेलवे स्टेशन के बनने से उन्हें भविष्य में मदद मिलेगी. दशकों से लोगों ने डोंगरगढ़ रेलवे स्टेशन से कुछ गिनी-चुनी एक्सप्रेस और मालगाड़ियों को गुजरते और ठहरते देखा है. शिकायत रही है कि लोकल ट्रेनों के कम होने से नौकरीपेशा और छात्रों को परेशानियां झेलनी पड़ती हैं.

डिमांड है कि जनता की ख्वाहिश पर लोकल ट्रेनों और एक्सप्रेस ट्रेनों को बढ़ाया जाए. इससे जनता को सुविधा होगी और दूसरे राज्यों में जाने वाले नौकरीपेशा और तीर्थ यात्रियों को इसका फायदा जरूर मिलेगा.

बता दें कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 2 वर्ष से भी कम की अवधि में 103 रेलवे स्टेशनों को पुनर्विकसित कर इसका उद्घाटन किया जा रहा है. रेलवे स्टेशनों के पुनर्विकास की यह गति अद्वितीय है. अनेक कार्यक्रमों में प्रधानमंत्री कह चुके हैं कि जिन परियोजनाओं का वह शिलान्यास करते हैं, उनका उद्घाटन भी वही करते हैं.

ये भी पढ़ें: सुप्रीम कोर्ट से पूर्व ट्रेनी IAS पूजा खेडकर को बड़ी राहत, अग्रिम जमानत मंजूर

-भारत एक्सप्रेस 

निहारिका गुप्ता

Recent Posts

INDIA रैली पर बीजेपी का पलटवार: संबित पात्रा बोले- सिर्फ हथकंडों से कोई PM नहीं बनता

दिल्ली में INDIA गठबंधन की रैली के बाद बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने राहुल गांधी…

15 minutes ago

बांग्लादेश में फिर सड़कों पर उतरे लोग, राजधानी ढाका समेत गाजीपुर में क्यों लगाई आग, क्या है वजह?

Bangladesh Protest: बांग्लादेश में गारमेंट कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर आंदोलन उग्र हो गया…

1 hour ago

‘ज्ञानेश कुमार रात में सो नहीं पा रहे होंगे’, महारैली में राहुल गांधी का CEC पर हमला

INDIA Alliance Rally: रामलीला मैदान में INDIA गठबंधन की रैली में राहुल गांधी ने मुख्य…

2 hours ago

‘मोहब्बत की दुकान में सिर्फ नफरत’, राहुल गांधी की ‘मॉक पार्लियामेंट’ पर बरसे अमित शाह

चंडीगढ़ पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह ने राहुल गांधी की 'मॉक पार्लियामेंट' पर तंज कसते…

2 hours ago

रामलीला मैदान में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: अखिलेश बोले- ‘1.27 करोड़ वोट काटकर हार छुपाना चाहती है बीजेपी’

दिल्ली के रामलीला मैदान में INDIA ब्लॉक की महारैली में अखिलेश यादव ने बीजेपी पर…

3 hours ago

INDIA गठबंधन की महारैली से गरमाई सियासत: राहुल गांधी का आरोप- कनॉट प्लेस में जबरन बंद कराई गईं दुकानें

INDIA Alliance Rally: INDIA गठबंधन की महारैली के बीच राहुल गांधी ने बीजेपी पर कनॉट…

3 hours ago